खाद्य सुरक्षा टीम ने बायपास स्थित ढाबों व रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण साफ-सफाई, रेट लिस्ट और खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने के दिए निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खलीलाबाद बायपास स्थित विभिन्न ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को साफ-सफाई के मानकों का पालन करते हुए भोजन तैयार करने, प्रतिष्ठानों में मीट एवं मछली का उपयोग न करने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण को प्रतिष्ठान पर अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए। टीम ने चौरसिया ढाबा, देसी जायका, सिंह ढाबा, भुक्खड़ नाथ रेस्टोरेंट एंड ढाबा, न्यू फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट, बिट्टू चिकन बिरयानी, यादव भोजनालय, मद्धेशिया भोजनालय तथा ओम ढाबा/रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु फूड कनेक्टिविटी ऐप की जानकारी वाले पोस्टर भी प्रतिष्ठानों पर चस्पा कराए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने वाले ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दायर करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 सतीश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के. राय तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार एवं सच्चिदानंद सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा टीम ने बायपास स्थित ढाबों व रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण साफ-सफाई, रेट लिस्ट और खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने के दिए निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खलीलाबाद बायपास स्थित विभिन्न ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को साफ-सफाई के मानकों का पालन करते हुए भोजन तैयार करने, प्रतिष्ठानों में मीट एवं मछली का उपयोग न करने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण को प्रतिष्ठान पर अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए। टीम ने चौरसिया ढाबा, देसी जायका, सिंह ढाबा, भुक्खड़ नाथ रेस्टोरेंट एंड ढाबा, न्यू फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट, बिट्टू चिकन बिरयानी, यादव भोजनालय, मद्धेशिया भोजनालय तथा ओम ढाबा/रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु फूड कनेक्टिविटी ऐप की जानकारी वाले पोस्टर भी प्रतिष्ठानों पर चस्पा कराए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने वाले ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दायर करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 सतीश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के. राय तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार एवं सच्चिदानंद सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
- गोरखपुर कैंडल मार्च LIVE | मासूम बच्ची हत्याकांड पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा | 3 अगस्त विरोध दिवस1
- अगर आप ब्रांडेड कंपनी का देसी घी खरीदकर यह सोच रहे हैं कि वह पूरी तरह असली है,तो सावधान हो जाइए।गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है,जहां नामी कंपनियों के पैकेट में गुणवत्ता विहीन घी भरकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।छापेमारी में चार कुंतल से अधिक पैक घी बरामद हुआ है।चौरीचौरा कस्बे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड देसी घी की नकली पैकिंग के अवैध कारोबार का खुलासा किया है।सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ.सुधीर कुमार के निर्देशन में टीम ने एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां छोटे और बड़े पाउच में नामी कंपनियों की पैकिंग में घटिया गुणवत्ता का घी भरा जा रहा था।छापेमारी के दौरान करीब चार कुंतल से अधिक पैक घी बरामद किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि पैकिंग सामग्री दिल्ली से छपकर लाई जाती थी और स्थानीय स्तर पर घी भरकर उसे ब्रांडेड बताकर बाजार में बेचा जाता था।खाद्य विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में घी में एसेंस मिलाने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि अंतिम स्थिति प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मौके से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।फिलहाल विभाग ने आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थों की जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें। लोगों की सतर्कता और सहयोग से ही ऐसे मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है। बाइट: डॉ. सुधीर कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य1
- गोरखपुर जोन में लागू हुई ऑटोमैटिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम, आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम पुलिस विभाग में ड्यूटी आवंटन की पारंपरिक प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। डीजी जोन मुथा अशोक जैन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि ‘ऑटोमैटिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम’ को पूरे गोरखपुर जोन में लागू कर दिया गया है। इस नई प्रणाली के जरिए अब पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वतः निर्धारित होगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। डीजी ने बताया कि इस प्रणाली की शुरुआत जनपद बलरामपुर से हुई थी, जहां एसपी बलरामपुर विकास कुमार की तकनीकी पहल पर इसे प्रयोग के तौर पर लागू किया गया। वहां इसकी सफलता के बाद अब इसे पूरे जोन के सभी जनपदों में लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई व्यवस्था के तहत यदि कोई पुलिसकर्मी अवकाश पर जाता है तो उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दी जाएगी, जिससे उसकी ड्यूटी स्वतः हट जाएगी। छुट्टी से लौटने के बाद संबंधित कर्मचारी की ड्यूटी फिर से सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगनी शुरू हो जाएगी। इससे मैन्युअल हस्तक्षेप कम होगा और ड्यूटी आवंटन में किसी प्रकार की गड़बड़ी या पक्षपात की संभावना समाप्त हो जाएगी।1
- "MOST IMPORTANT"! 👉🏾‼️अति आवश्यक ‼️ शीघ्र अतिशीघ्र शौचालय का निर्माण करवाया जाय! यह समस्या बखिरा उर्फ बाघनगर की है। ➡️ बखिरा उर्फ़ बाघ नगर, ब्लॉक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना मगहर पूर्व,मत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 👉🏾 बखिरा उर्फ बाघनगर - मुख्य सड़क मेहदावल से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित है । बखिरा उर्फ बाघनगर में भगवान शिव जी का प्राचीन कालीन मंदिर है। जिसे बागेश्वर नाथ ( भगेशरनाथ) जी के नाम से जाना जाता है । इस मंदिर के किनारे प्राचीन काल में स्नान करने के लिए पोखरा बनवाया गया था जिसका नवीनीकरण नगर निगम / नगर परिषद/ नगर पंचायत के अंतर्गत नवीनीकरण किया गया है जो अति सुंदर है । सप्ताह में दो बार बाजार लगता है, शनिवार और मंगलवार को बड़े पैमाने पर बाजार लगता है । दूर-दूर से व्यापारी यहां पर आते हैं । सड़क के दोनों तरफ सघन आबादी है । इसके अलावा बखिरा में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को मंदिर में भगवान शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है । दूर- दूर से भक्त जन आते हैं । इसके अलावा मंदिर के पोखरा पर दुर्गा पूजा , गणपति, गणेश उत्सव तथा छठ पूजा जैसे विशाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जता है । 👉🏾 इन आयोजनों को देखने के लिए दूर - दूर से निवासी आते हैं तथा स्थानिय नीवासियों का तो जमघट लगा ही रहता है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को / स्त्री या पुरुष को शौचालय अथवा पेसाब करने की स्थित बनती है तो उन्हें खुले में काफी दुर जाकर शौच अथवा पेशाब करने की स्थिति उत्पनन हो जाति है ...... तो कहीं भी, जानवर जैसा खड़े होकर पुरुष मूतने लगता है। ➡️ क्या अगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह अच्छा लगता है ⁉️ ➡️ क्या पंचायत के अंदर काम करने वाले अधिकारी यह नहीं देखते ⁉️ ➡️ या उन्हें इसका भान नहीं है की यहां पर शौचालय होना चाहिए ❓ ऐसे हालात को देखते हुऎ, भीड़ को देखते हुऎ, बाजार / मार्केट ,गाड़ियों के आवागमन को देखते हुऎ , पोखरा पर कम से कम 20 व्यक्तियों का एक शौचालय और 15 से 20 लोगों का एक साथ पेशाब करने के लिए मूत्रालय का होना अति अवशयक है । 👉🏾 बखिरा की जनता की मांग है तथा छठ पूजा और गणेश उत्सव में आने वाले लोगों की यह शिकायतें हैं ⁉️ तो नगर पंचायत / नगर परिषद / नगर विकास प्राधिकारण बखिरा को शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान में लेना चाहिए ❗ 🔥 तटकाल शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए❗ विशेष ;- केवल दीवारों पर स्लोगन लिखने से नगर स्वच्छ और साफ ,कचरा मुक्त नहीं हो सकता⁉️1
- देवरिया डीएम को ज्ञापन देने गोरखपुर से चलकर पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा की पूरी टीम द्वारा अधिकारी से कई मुद्दों पर मांग किया गया पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा और भारतीय अपना समाज पार्टी द्वारा कई छोटे छोटे संगठन मिलकर एक दूसरे से कदम से कदम मिलाकर 2027 के चुनाव का तैयारी कर रहे हैं इसी बीच इन सब दलों ने मिलकर देवरिया डीएम को कई मुद्दों पर सवाल और कई मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा1
- गोरखपुर में मा*सूम के ह*या के खिलाफ सड़कों पर अधिवक्ता,सिपाही के खिलाफ कारवाई की मांग....| गोरखपुर में मा*सूम के ह*या के खिलाफ सड़कों पर अधिवक्ता,सिपाही के खिलाफ कारवाई की मांग....|1
- कुशीनगर में तीन बहनों की नाले में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम कुशीनगर में हुए दर्दनाक हादसे ने झकझोर कर रख दिया है, यहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के पास तेज बहाव वाले नाले के किनारे खेल रही 3 मासूम बहने अचानक संतुलन खोने से उसमें गिर गई। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे गांव के बाहर सिधरिया नाले की पुलिया के पास हुई, वहीं उनका भाई भी खेल रहा था। सपना, शिवानी और कुंजन घर से निकलीं। साथ में भाई प्रियांशु को भी ले गईं। तीनों नाले के पुल पर पहुंचीं। रेलिंग पर पैर लटकाकर बैठ गईं। अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों गहरे नाले में गिर गईं। बहनों को डूबता देखकर प्रियांशु बहनों को बचाने भागा। लेकिन, बहाव तेज होने की वजह से कुछ कर नहीं पाया। बहनों के नाले में गिरता देख भाई चिल्लाने लगा। आसपास कोई नहीं दिखा तो भागकर गांव पहुंचा। लोगों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण भागकर पुलिया के पास पहुंचे, पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 14 घंटे बाद शनिवार सुबह 7 बजे पुलिया से 3 सौ मीटर दूर तीनों के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चियों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा हमला आतंकियों ने ईंट भट्टा मजदूरों के नाम पूछे, 2 हिंदुओं को अलग करके गो*ली मारी, मौ*त,सेना अलर्ट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा हमला आतंकियों ने ईंट भट्टा मजदूरों के नाम पूछे, 2 हिंदुओं को अलग करके गो*ली मारी, मौ*त,सेना अलर्ट1