Shuru
Apke Nagar Ki App…
नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से 9950 408 478 संपर्क सूत्र
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से 9950 408 478 संपर्क सूत्र
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर ने की पंचायतराज चुनावों को लेकर अहम बैठक तरुण जोशी, राजसमंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर ने की पंचायतराज चुनावों को लेकर अहम बैठक खमनोर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर के तत्वाधान में आगामी पंचायतराज चुनावों को लेकर मोलेला खेड़ादेवी माताजी प्रांगण में अहम मीटिंग का आयोजन किया गया।। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ने बताया कि प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर द्वारा आगामी पंचायतराज चुनावों ओर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में भेदभाव ओर पंचायत समिति के अधिकारियों की मनमानी ओर आमजन की परेशानी को लेकर अहम मीटिंग का आयोजन मोलेला खेड़ादेवी माताजी प्रांगण में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव व विधानसभा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा व अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ने की, सर्वप्रथम माताजी के श्रीचरणों में वन्दन एवं माताजी के जयकारो के साथ मीटिंग की शुरुआत की गई, वक्ताओं ने कहा कि भाजपाराज में जनता त्रस्त ओर प्रशासन मस्त में हे, ओर पंचायतों में स्टाफ की कमी जिससे आमजन को भटकना पड़ रहा है, इस भाजपा के कुशासन को आगामी पंचायतराज चुनावों में उन्खाड़ फेकने,ओर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को जिताने का संकल्प लिया, इस दौरान पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली, निवर्तमान प्रधान भेरुलाल वीरवाल, फ़तेलाल गमेती, उपप्रधान रामेश्वरलाल खटीक, वेभवराजसिंह चौहान,जिलापरिषद सदस्य कुकसिंह गौड, दशरथसिंह झाला, जिला महामंत्री संदीप श्रीमाली, श्रवणसिंह झाला, देवीसिंह शिशवी , इंदरलाल गमेती,ब्लॉक महामंत्री बंटी पुरोहित,महिला ब्लॉक अध्यक्ष नीता माली, संतोष सुथार,मण्डल अध्यक्ष दुर्गालाल भील, बालू गायरी, नारायणलाल लोहार, रामू रेबारी, खेमसिंह, भगवतीलाल पालीवाल, किसन कटारा, रामचंद्र पालीवाल, पप्पू सुथार,प्रशासक जगन्नाथ डागलिया, तेजसिंह सोलंकी,यशवंत श्रीमाली, लहरीलाल गायरी, पंकज सोनी, रमेश सोनी, पप्पू डांगी, नरेंद्र मेहता, रतनसिंह, दुर्गासिंह, अजयसिंह मचिन्द , मोहनसिंह चदाना, लक्ष्मीलाल प्रजापत, कमलेश श्रीमाली, विनोद श्रीमाली, ललित कनेरिया, संजय पुरोहित, देवा गायरी, नारायणलाल गायरी, रवींद्र श्रीमाली, सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- मातृकुंडिया से रामेश्वर महादेव तक दौड़ते पहुंचे कांवड़िए 30 युवाओं ने 30 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा करीब 1 घंटे 10 मिनट में की पूरी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग मातृकुंडिया से रामेश्वर महादेव तक दौड़ते पहुंचे कांवड़िए 30 युवाओं ने 30 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा करीब 1 घंटे 10 मिनट में की पूरी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग रेलमगरा। सावन के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और संकल्प से ओतप्रोत डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। मातृकुंडिया स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर से रेलमगरा के रामेश्वर महादेव मंदिर तक करीब 30 युवाओं ने दौड़ते हुए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी महज 1 घंटे 10 मिनट में पूरी की। कांवड़ियों ने मातृकुंडिया पहुंचकर मंगलेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पवित्र जल कांवड़ में लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। डाक कांवड़ की परंपरा के अनुसार युवाओं ने पूरे मार्ग में कहीं भी रुके बिना लगातार दौड़ते हुए कांवड़ यात्रा पूरी की। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। निर्धारित समय में 30 किलोमीटर की दूरी पूरी कर युवाओं ने अपनी आस्था के साथ शारीरिक क्षमता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का भी परिचय दिया। रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने भगवान रामेश्वर महादेव का पवित्र जल से विधिवत अभिषेक किया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। डाक कांवड़ यात्रा में दीपक वैष्णव, राजकुमार सेन, देवेंद्र सेन, मगन जाट, लादू गाडरी, अभिषेक लोहार, संजय सेन, नारायण लाल गाडरी, कमलेश जाट, दीपक सिंह, लेहरू सेन, राहुल वैष्णव, यश टेलर, कन्हैयालाल गाडरी, राहुल खटीक, कीर्तन प्रजापत, अभिषेक वैष्णव सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।4
- उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने नशे की कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई की पुलिस ने खेतों के बीचों-बींच की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाभोंड करते हुए 120 हरे पौधे उखाड़ कर जप्त किया! गांजे के इन पौधों का कुल वजन करीब 93 किलो पाया गया! एएनटीएफ के महानिरीक्षक शरत कविराज ने बताया का टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि कानोड़ थाना क्षेत्र के रोयण फला अकोला इलाके में स्थित खेतों में अवैध रूप से गांजे की फसल उगाई गई, पुलिस ने आरोपियों को भनक तक नहीं लगने दी ! सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ और कानोड़ थाना पुलिस ने दबिश दी ! पुलिस टीम ने अपनी सरकारी गाड़ियों को मुख्य सड़क पर खड़ा कर दिया इसके बाद जवानों ने खेतों की संकरी पगडंडी और रास्ते का सहारा लिया ताकि किसी को भनक न लगें पैदल चलते हुए पुलिस टीम अचानक रोयण फला अकोला स्थित खेतों में जा पहुंची! पुलिस ने खेतों में खड़े सभी 120 गांजे के हरे पौधे को उखाड़ कर जप्?1
- Jaipur : निकाय चुनाव से पहले आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय, 13 अगस्त को निकलेगी मेयर-सभापति-चेयरमैन की लॉटरी #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1