उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने नशे की कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई की पुलिस ने खेतों के बीचों-बींच की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाभोंड करते हुए 120 हरे पौधे उखाड़ कर जप्त किया! गांजे के इन पौधों का कुल वजन करीब 93 किलो पाया गया! एएनटीएफ के महानिरीक्षक शरत कविराज ने बताया का टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि कानोड़ थाना क्षेत्र के रोयण फला अकोला इलाके में स्थित खेतों में अवैध रूप से गांजे की फसल उगाई गई, पुलिस ने आरोपियों को भनक तक नहीं लगने दी ! सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ और कानोड़ थाना पुलिस ने दबिश दी ! पुलिस टीम ने अपनी सरकारी गाड़ियों को मुख्य सड़क पर खड़ा कर दिया इसके बाद जवानों ने खेतों की संकरी पगडंडी और रास्ते का सहारा लिया ताकि किसी को भनक न लगें पैदल चलते हुए पुलिस टीम अचानक रोयण फला अकोला स्थित खेतों में जा पहुंची! पुलिस ने खेतों में खड़े सभी 120 गांजे के हरे पौधे को उखाड़ कर जप्?
उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने नशे की कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई की पुलिस ने खेतों के बीचों-बींच की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाभोंड करते हुए 120 हरे पौधे उखाड़ कर जप्त किया! गांजे के इन पौधों का कुल वजन करीब 93 किलो पाया गया! एएनटीएफ के महानिरीक्षक शरत कविराज ने बताया का टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि कानोड़ थाना क्षेत्र के रोयण फला अकोला इलाके में स्थित खेतों में अवैध रूप से गांजे की फसल उगाई गई, पुलिस ने आरोपियों को भनक तक नहीं लगने दी ! सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ और कानोड़ थाना पुलिस ने दबिश दी ! पुलिस टीम ने अपनी सरकारी गाड़ियों को मुख्य सड़क पर खड़ा कर दिया इसके बाद जवानों ने खेतों की संकरी पगडंडी और रास्ते का सहारा लिया ताकि किसी को भनक न लगें पैदल चलते हुए पुलिस टीम अचानक रोयण फला अकोला स्थित खेतों में जा पहुंची! पुलिस ने खेतों में खड़े सभी 120 गांजे के हरे पौधे को उखाड़ कर जप्?
- आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया टोड़ा गांव में जय जोहार1
- ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग ने प्रदेश में 92 जातियों के आंकड़े जुटाए ओबीसी की 55 प्रतिशत आबादी 7 जातियों मेंः जाट 71.76 लाख जयपुर। प्रदेश में जनगणना से पहले ओबीसी की जातिगत आबादी का अनुमान सामने आया है। ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग ने ओबीसी परिवारों के सर्वे के दौरान जातिवार आंकड़े जुटाकर अपनी रिपोर्ट में शामिल किए हैं। सरकार को सौंपी रिपोर्ट में आयोग ने 92 जातियों की जातिवार जनसंख्या के आंकड़े दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 92 जातियों और पांच एमबीसी जातियों सहित कुल ओबीसी आबादी साढ़े तीन करोड़ से पौने चार करोड़ के बीच मानी गई है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जाट आबादी के मामले में ओबीसी में सबसे आगे हैं। गुर्जर दूसरे, कुम्हार-कुमावत तीसरे, माली-सैनी चौथे, जांगिड़ पांचवें, यादव छठे और मेव सातवें नंबर पर हैं। ओबीसी की 3.58 करोड़ आबादी में से 1.97 करोड़ आबादी सात जातियों में है। यानी ओबीसी की कुल जनसंख्या में 55 फीसदी हिस्सा टॉप 7 जातियों का है। जाट, गुर्जर, कुम्हार-कुमावत, माली-सैनी, जांगिड़, यादव और मेव मिलकर ओबीसी की 55 फीसदी आबादी हैं। बाकी 85 जातियों की आबादी 45 फीसदी है। इन्हें भी ओबीसी के साथ गिना आयोग की रिपोर्ट में एमबीसी की गुर्जर सहित 5 जातियों को भी ओबीसी के साथ गिना गया है। इसमें गुर्जर, बंजारा / बाल्दिया/ लबाना, गाड़िया लुहार, रेबारी रायका / देवासी, गडरिया (गाडरी) को ओबीसी के साथ गिना गया है। 52.23% पुरुष, 47.76% महिलाएं ओबीसी की 3.58 करोड़ आबादी में 1 करोड़ 87 लाख 50 हजार 94 पुरुष और 1 करोड़ 71 लाख 5 हजार 82 महिलाएं हैं। ओबीसी आबादी में 52.23% पुरुष और 47.76% महिलाएं हैं। ओबीसी का लिंगानुपात 914 है। यानी प्रति हजार पुरुषों पर 914 महिलाएं हैं। 3.92 लाख लोग सरकारी नौकरी में राजस्थान में ओबीसी के 3.92 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। सरकारी कर्मचारियों में 78 फीसदी हिस्सा चार जातियों से है, जिनमें जाट, गुर्जर, सैनी और यादव शामिल हैं। गौरतलब है कि गुर्जर सहित पांच जातियों को 5 प्रतिशत एमबीसी में अलग से आरक्षण मिल रहा है। 12.50 लाख लोग स्वरोजगार से जुड़े ओबीसी के 12.50 लाख लोग खुद का रोजगार करते हैं। स्वरोजगार में भी बड़ी संख्या वाली जातियों का वर्चस्व है। जाट, सैनी, कुमावत और जांगिड़ आगे हैं। स्वरोजगार में जाट 1.21 लाख, सैनी 1.15 लाख, कुम्हार कुमावत 1.24 लाख और जांगिड़ सुथार के 85,114 सदस्य हैं। 8.67 लाख प्राइवेट नौकरी करते हैं ओबीसी के 8.67 लाख लोग प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। इनमें कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर रिटेल जैसे काम शामिल हैं। यहां भी वही जातियां आगे हैं जो सरकारी नौकरी में हैं। प्राइवेट नौकरियों में जाट, जाट सिख 82,157, कुम्हार-कुमावत 51,277, सैनी 49,091 और यादव 28,797 हैं। ओबीसी के 31.50 लाख लोग मजदूर ओबीसी की 92 जातियों में 31.50 लाख लोग मजदूरी करते हैं। 20 जातियों में ही सबसे ज्यादा मजदूर हैं। कुम्हार कुमावत जाति से 3.32 लाख लोग मजदूर हैं। ओबीसी में मजदूरी के मामले में कुमावत पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 2.67 लाख मजदूर सैनी जाति के हैं। तीसरे स्थान पर 2.16 लाख मजदूरों के साथ जाट हैं। गुर्जर 1.80 लाख मजदूर हैं। रावत 1.25 लाख और जांगिड़ 1.15 लाख मजदूर हैं।1
- मातृकुंडिया से रामेश्वर महादेव तक दौड़ते पहुंचे कांवड़िए 30 युवाओं ने 30 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा करीब 1 घंटे 10 मिनट में की पूरी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग मातृकुंडिया से रामेश्वर महादेव तक दौड़ते पहुंचे कांवड़िए 30 युवाओं ने 30 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा करीब 1 घंटे 10 मिनट में की पूरी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग रेलमगरा। सावन के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और संकल्प से ओतप्रोत डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। मातृकुंडिया स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर से रेलमगरा के रामेश्वर महादेव मंदिर तक करीब 30 युवाओं ने दौड़ते हुए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी महज 1 घंटे 10 मिनट में पूरी की। कांवड़ियों ने मातृकुंडिया पहुंचकर मंगलेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पवित्र जल कांवड़ में लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। डाक कांवड़ की परंपरा के अनुसार युवाओं ने पूरे मार्ग में कहीं भी रुके बिना लगातार दौड़ते हुए कांवड़ यात्रा पूरी की। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। निर्धारित समय में 30 किलोमीटर की दूरी पूरी कर युवाओं ने अपनी आस्था के साथ शारीरिक क्षमता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का भी परिचय दिया। रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने भगवान रामेश्वर महादेव का पवित्र जल से विधिवत अभिषेक किया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। डाक कांवड़ यात्रा में दीपक वैष्णव, राजकुमार सेन, देवेंद्र सेन, मगन जाट, लादू गाडरी, अभिषेक लोहार, संजय सेन, नारायण लाल गाडरी, कमलेश जाट, दीपक सिंह, लेहरू सेन, राहुल वैष्णव, यश टेलर, कन्हैयालाल गाडरी, राहुल खटीक, कीर्तन प्रजापत, अभिषेक वैष्णव सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।4
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर ने की पंचायतराज चुनावों को लेकर अहम बैठक तरुण जोशी, राजसमंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर ने की पंचायतराज चुनावों को लेकर अहम बैठक खमनोर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर के तत्वाधान में आगामी पंचायतराज चुनावों को लेकर मोलेला खेड़ादेवी माताजी प्रांगण में अहम मीटिंग का आयोजन किया गया।। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ने बताया कि प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर द्वारा आगामी पंचायतराज चुनावों ओर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में भेदभाव ओर पंचायत समिति के अधिकारियों की मनमानी ओर आमजन की परेशानी को लेकर अहम मीटिंग का आयोजन मोलेला खेड़ादेवी माताजी प्रांगण में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव व विधानसभा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा व अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ने की, सर्वप्रथम माताजी के श्रीचरणों में वन्दन एवं माताजी के जयकारो के साथ मीटिंग की शुरुआत की गई, वक्ताओं ने कहा कि भाजपाराज में जनता त्रस्त ओर प्रशासन मस्त में हे, ओर पंचायतों में स्टाफ की कमी जिससे आमजन को भटकना पड़ रहा है, इस भाजपा के कुशासन को आगामी पंचायतराज चुनावों में उन्खाड़ फेकने,ओर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को जिताने का संकल्प लिया, इस दौरान पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली, निवर्तमान प्रधान भेरुलाल वीरवाल, फ़तेलाल गमेती, उपप्रधान रामेश्वरलाल खटीक, वेभवराजसिंह चौहान,जिलापरिषद सदस्य कुकसिंह गौड, दशरथसिंह झाला, जिला महामंत्री संदीप श्रीमाली, श्रवणसिंह झाला, देवीसिंह शिशवी , इंदरलाल गमेती,ब्लॉक महामंत्री बंटी पुरोहित,महिला ब्लॉक अध्यक्ष नीता माली, संतोष सुथार,मण्डल अध्यक्ष दुर्गालाल भील, बालू गायरी, नारायणलाल लोहार, रामू रेबारी, खेमसिंह, भगवतीलाल पालीवाल, किसन कटारा, रामचंद्र पालीवाल, पप्पू सुथार,प्रशासक जगन्नाथ डागलिया, तेजसिंह सोलंकी,यशवंत श्रीमाली, लहरीलाल गायरी, पंकज सोनी, रमेश सोनी, पप्पू डांगी, नरेंद्र मेहता, रतनसिंह, दुर्गासिंह, अजयसिंह मचिन्द , मोहनसिंह चदाना, लक्ष्मीलाल प्रजापत, कमलेश श्रीमाली, विनोद श्रीमाली, ललित कनेरिया, संजय पुरोहित, देवा गायरी, नारायणलाल गायरी, रवींद्र श्रीमाली, सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डांगावास पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डांगावास पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन । डूंगरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश के निर्देशानुसार मंगलवार को डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, डूंगरपुर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुखदेव यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने “डांगावास पीड़ित परिवारों को न्याय दो—न्याय दो”, “संविधान का सम्मान—न्याय की पहचान” सहित सामाजिक न्याय के नारे लगाए। साथ ही “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” एवं “मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद” के नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। ज्ञापन में मामले के कानूनी एवं जांच संबंधी पहलुओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, सक्षम न्यायालय में प्रभावी अपील, पीड़ित परिवारों की सुरक्षा एवं उचित प्रतिकर सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, वरिष्ठ नेता नानूराम माली, केवीएस अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, कोषाध्यक्ष दशरथ ननोमा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल ‘सबका’, सेवादल जिलाध्यक्ष उर्मिला अहारी, उपाध्यक्ष डायालाल खटीक, मस्तूक मलिक, जाहिद मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, संगठन महासचिव राकेश अहारी, रामलाल यादव, मानशंकर यादव, जयेश जोशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण परमार, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रितेश भगोरा, केवीएस डायरेक्टर हरीश डिंडोर, पूर्व पार्षद सुरेश फूमतिया, मंडल अध्यक्ष नीलेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद घारू, भगवती प्रसाद पंड्या, रवि कुमार, सुभाष चंद्र, गट्टूलाल साद एवं शंकरलाल गोकुलपुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। एडवोकेट सुखदेव यादव ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या समाज को निशाना बनाना नहीं, बल्कि संविधान एवं कानून के दायरे में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित कराना है। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज मजबूती से उठाई जाती रहेगी।2
- अज्ञातवास के दौरान माता कुंती द्वारा स्थापित कुंडेश्वर महादेव में सोमवार का उत्साह तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 सावन के दूसरे सोमवार को कुंतेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर की यात्रा, 500 साल पूर्व फरारा गांव में बनाया गया है कुंतेश्वर महादेव मंदिर, स्वयं पोषित शिव मंदिर में निजी ट्रस्ट द्वारा होता है व्यवस्थाओं का संचालन, अज्ञातवास के दौरान माता कुंती द्वारा की गई थी कुंतेश्वर महादेव की स्थापना,1
- विश्वस आदिवासी दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया आज // गांव गणराज्य भोड़न का वेला में __1
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से 9950 408 478 संपर्क सूत्र1