logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम* बाथरूम जाने की बात कहकर घर से निकला था रामभवन सुबह बेटी ने पुराने खपरैल मकान में देखा शव, तिलगोड़ी गांव का मामला ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक चायल/कौशाम्बी....पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब एक अधेड़ का शव गांव स्थित पुराने कच्चे खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला। हालांकि शव किस स्थिति में मिला है इस बारे में उसी के परिवार के लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं कहीं कह रहे हैं कि सांप ने काट लिया है मौत हो गई है कहीं कह रहे है कि धन्नी में लटक कर आत्महत्या कर लिया है मामला बेहद पेचीदा और संदिग्ध है शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव निवासी रामभवन उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व. रामलौटन रविवार रात अपने घर से बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह पुराने मकान की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि रामभवन का बेटा विनोद कुमार भी बीती रात पुराने मकान के अंदर गया था। कुछ देर बाद मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर उनका बेटा वापस लौट आया है सोमवार सुबह रामभवन की बेटी गुड़िया किसी काम से पुराने मकान के अंदर पहुंची। जैसे ही बेटी ने कमरे के अंदर देखा,उसके पिता रामभवन का शव धन्नी से लटका हुआ था। पिता का शव देखते ही गुड़िया के होश उड़ गए और उसने तत्काल घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे का कहना है कि पिता को सांप ने काट लिया है परिवार के लोगों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। रामभवन को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रामभवन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रामभवन के परिवार में पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधेड़ ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई अथवा घटना के पीछे कोई अन्य वजह है,यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

23 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
4bd89394-8e55-4d8a-b7e3-f694583bd391

*संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम* बाथरूम जाने की बात कहकर घर से निकला था रामभवन सुबह बेटी ने पुराने खपरैल मकान में देखा शव, तिलगोड़ी गांव का मामला ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक चायल/कौशाम्बी....पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब एक अधेड़ का शव गांव स्थित पुराने कच्चे खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला। हालांकि शव किस स्थिति में मिला है इस बारे में उसी के परिवार के लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं कहीं कह रहे हैं कि सांप ने काट लिया है मौत हो गई है कहीं कह रहे है कि धन्नी में लटक कर आत्महत्या कर लिया है मामला बेहद पेचीदा और संदिग्ध है शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव निवासी रामभवन उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व. रामलौटन रविवार रात अपने घर से बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह पुराने मकान की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि रामभवन का बेटा विनोद कुमार भी बीती रात पुराने मकान के अंदर गया था। कुछ देर बाद मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर उनका बेटा वापस लौट आया है सोमवार सुबह रामभवन की बेटी गुड़िया किसी काम से पुराने मकान के अंदर पहुंची। जैसे ही बेटी ने कमरे के अंदर देखा,उसके पिता रामभवन का शव धन्नी से लटका हुआ था। पिता का शव देखते ही गुड़िया के होश उड़ गए और उसने तत्काल घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे का कहना है कि पिता को सांप ने काट लिया है परिवार के लोगों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। रामभवन को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रामभवन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रामभवन के परिवार में पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधेड़ ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई अथवा घटना के पीछे कोई अन्य वजह है,यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि रुपये और शराब नहीं देने पर युवक को थप्पड़ों से पीटा और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है #Kaushambi #KaushambiNews #कौशाम्बी #Karari #करारी #Jamdaua #मारपीट #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #KaushambiPolice
    1
    #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। 
#कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि रुपये और शराब नहीं देने पर युवक को थप्पड़ों से पीटा और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है
#Kaushambi #KaushambiNews #कौशाम्बी #Karari #करारी #Jamdaua #मारपीट #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #KaushambiPolice
    user_पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कौशाम्बी में बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत। बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत कौशाम्बी में बाइक से ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को रोककर थप्पड़ बरसाए और शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक अफसर अली का आरोप है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब नहीं पिलाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
    1
    कौशाम्बी में बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत।
बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत
कौशाम्बी में बाइक से ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को रोककर थप्पड़ बरसाए और शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक अफसर अली का आरोप है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब नहीं पिलाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
अजय कुमार 
KAUSHAMBI VOICE
    user_Ajay kumar
    Ajay kumar
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल आखिर किसलिए हुई मारपीट
    1
    एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल
आखिर किसलिए हुई मारपीट
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा। अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है। विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी
    1
    कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार
दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ
पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ
बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।
पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा।
अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है।
विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशाम्बी मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया Sp Kaushambi
    1
    कौशाम्बी 
मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया
सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया
Sp Kaushambi
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!
    1
    कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार 
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!
    user_Journalist daya Sharma
    Journalist daya Sharma
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    1
    व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल रुपये और शराब नहीं पिलाने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने रुपये छीनने का भी लगाया आरोप कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रुपये और शराब पिलाने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। #Kaushambi #Karari #BreakingNews #KaushambiNews #ViralVideo मारपीट उत्तरप्रदेश Police ViralNews
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी

बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

रुपये और शराब नहीं पिलाने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने रुपये छीनने का भी लगाया आरोप

कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया।

पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रुपये और शराब पिलाने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।


#Kaushambi #Karari #BreakingNews #KaushambiNews #ViralVideo मारपीट उत्तरप्रदेश Police ViralNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.