महंगाई और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन गैस सिलेंडर को पहनाई माला, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ई-20 के विरोध में उठाई आवाज आमला। बढ़ती महंगाई, बिजली के बढ़ते बिल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद चौक आमला में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर को माला पहनाकर प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों का सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के बढ़ते बिलों का भी विरोध किया। उनका कहना था कि बिजली उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिलों के कारण अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। सरकार को बिजली दरों और उपभोक्ताओं के बिलों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देकर आम जनता को राहत देनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वाहनों में ई-20 इथेनॉल के उपयोग को लेकर भी विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार को वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए ईंधन संबंधी नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण, बिजली उपभोक्ताओं को राहत और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो, आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि आम जनता से जुड़े इन मुद्दों पर जल्द राहत नहीं दी गई तो पार्टी द्वारा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, विधानसभा सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, छन्नू बेले, सीमा अतुलकर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी, बिसराम उइके, इमरत उइके, जनपद सदस्य सुकराम कुमरे, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मेश अतुलकर, शहर कांग्रेस महासचिव रमजान खान, महासचिव बंटू बेले, मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे, जीतेश वाईकर, राकेश सोने, दीपक द्वांडे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन गैस सिलेंडर को पहनाई माला, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ई-20 के विरोध में उठाई आवाज आमला। बढ़ती महंगाई, बिजली के बढ़ते बिल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद चौक आमला में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर को माला पहनाकर प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों का सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के बढ़ते बिलों का भी विरोध किया। उनका कहना था कि बिजली उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिलों के कारण अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। सरकार को बिजली दरों और उपभोक्ताओं के बिलों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देकर आम जनता को राहत देनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वाहनों में ई-20 इथेनॉल के उपयोग को लेकर भी विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार
को वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए ईंधन संबंधी नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण, बिजली उपभोक्ताओं को राहत और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो, आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि आम जनता से जुड़े इन मुद्दों पर जल्द राहत नहीं दी गई तो पार्टी द्वारा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, विधानसभा सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, छन्नू बेले, सीमा अतुलकर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी, बिसराम उइके, इमरत उइके, जनपद सदस्य सुकराम कुमरे, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मेश अतुलकर, शहर कांग्रेस महासचिव रमजान खान, महासचिव बंटू बेले, मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे, जीतेश वाईकर, राकेश सोने, दीपक द्वांडे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- महंगाई और बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी आमला। जनपद चौक आमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली के बढ़ते बिल और अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बिजली बिलों में बढ़ोतरी तथा वाहनों में ई-20 इथेनॉल के उपयोग का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है और बिजली के बिल भी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, विजय अतुलकर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय सोलंकी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित के मुद्दों पर सरकार से राहत देने की मांग की।3
- 3 करोड के संबल घोटाले के आरोपी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पद से हटाने की मांग 3 करोड के संबल घोटाले के आरोपी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पद से हटाने की मांग नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने नगरीय प्रशासन आयुक्त से की शिकायत मुलताई नगरपालिका में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी पूर्व में भिंड नगरपालिका में पदस्थ रहते हुए 3 करोड के संबल घोटाले में आरोपी है। गुरुवार को नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे के मुलताई पहुँचने पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने मुलताई मुख्य नगरपालिका अधिकारी को तत्काल पद से हटाने एवं इन्हे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नगरीय प्रशासन आयुक्त को शिकायत पत्र सौपा है। शिकायत में बताया गया है की मुलताई नगरपालिका में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी पर भिंड नगरपालिका में कार्यरत रहते हुए संबल योजना में 3 करोड़ से अधिक की राशि को अन्य खातों में भुगतान करने पर धारा 409,420,467,468,120बी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(d) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले में राहत ले लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा माननीय उच्च न्यायलय ग्वालियर खंडपीठ में अग्रिम जमानत का आवेदन लगया गया था किन्तु माननीय न्यायलय द्वारा इनका आवेदन निरस्त कर दिया है। इतने गंभीर प्रकरण में आरोपी होने ले बावजूद वीरेंद्र तिवारी वर्तमान में मुलताई नगरपालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ है। जिससे की प्रशासनिक आचरण, विभागीय पारदर्शिता एवं शासन की भ्रष्टाचार के प्रति नीति पर गंभीर प्रश्न खड़े होते है। अतः इन्हे तत्काल अपने पद से हटाया जाए एवं इस मामले में इनकी गिरफ़्तारी हो। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने बताया की यदि इस मामले में जल्द कोई कार्यवाही नहीं होती है तो वे कानूनी परामर्श लेकर आगे की कार्यवाही करेंगे।1
- मनोहर अग्रवाल रक्षा बंधन पर बहनों के लिए बस किराया नही यह बस है लक्ष्मीनारायण बस बस मालिक मोनू आर्य ने यह स्वयं पत्रकारों को बताया और बस पर बोर्ड भी लगाया गया है सिर्फ रक्षा बंधन के लिए1
- बढ़ती महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन मुलताई। पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई (अध्यक्ष अरुण यादव) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, ई-20 पेट्रोल, बिजली बिल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) मुलताई के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई से मध्य वर्ग, गरीब, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें:दैनिक आवश्यकताओं की दरों पर नियंत्रण: शक्कर जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तुरंत रोक लगाई जाए।ई-20 पेट्रोल पर स्पष्ट नीति: ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता, कीमत और वाहनों पर इसके प्रभाव को लेकर सरकार स्पष्ट जानकारी दे तथा आर्थिक बोझ कम करे।बिजली बिलों की समीक्षा व स्मार्ट मीटर का विरोध: घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली दरों की समीक्षा की जाए, मनमाने बिलों का समाधान हो और स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।रसोई गैस की कीमतें कम हों: गैस सिलेंडर की दरें घटाकर इसे आम परिवारों की पहुंच में लाया जाए।किसानों को खाद उपलब्धता: किसानों को टोकन सिस्टम बंद कर पर्याप्त मात्रा में आसानी से खाद उपलब्ध कराई जाए।चोरी की घटनाओं पर रोक व रेत के दाम: केबल एवं मोटर चोरी की घटनाओं पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और रेत के दाम कम किए जाएं। ज्ञापन के अंत में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वे आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने हेतु संबंधित विभागों को तुरंत प्रभावी निर्देश जारी करें। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे,ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव,किशोर सिंह परिहार (जिला महासचिव), सुमित शिवहरे, संजय यादव, नितेश साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा। क्षेत्र की आम जनता, किसानों, मजदूरों एवं उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर, जिला पांढुर्णा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बिजली की समस्याओं, खराब सड़कों तथा किसानों को खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्तमान में बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं से परेशान है। शासन-प्रशासन को इन समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध तरीके से निराकरण करना चाहिए। ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें शक्कर के दाम नियंत्रित करने की मांग: बढ़ते दामों पर नियंत्रण कर आम उपभोक्ताओं को उचित एवं नियंत्रित दर पर शक्कर उपलब्ध कराने की मांग की गई। ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच: ई-20 पेट्रोल की मिलावट एवं बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के साथ पेट्रोल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की मांग उठाई गई। रसोई गैस की नियमित आपूर्ति: गैस की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बढ़ते सिलेंडर के दामों पर नियंत्रण की मांग की गई। दादाधाम एक्सप्रेस पुनः शुरू करने की मांग: कोरोना काल में बंद की गई दादाधाम एक्सप्रेस को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई, ताकि पांढुर्णा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सके। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण: पांढुर्णा-अमरावती मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू कर पूर्ण कराने की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से जनता को राहत दिलाने के लिए यह कार्य आवश्यक है। सड़कों की बदहाली दूर करने की मांग: पांढुर्णा-अमरावती मार्ग सहित क्षेत्र की अन्य प्रमुख सड़कों की खराब स्थिति में तत्काल सुधार कराने की मांग की गई। किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग: किसानों को पर्याप्त मात्रा में समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की गई। स्मार्ट मीटर की निष्पक्ष जांच: क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने तथा उपभोक्ताओं को गलत अथवा अनावश्यक विद्युत बिलों से राहत देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके एवं विधायक श्री नीलेश उईके ने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दे सीधे तौर पर आम जनता, किसानों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग के हितों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि शासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से अपने संघर्ष को और तेज करेगी। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्याओं के निराकरण की दिशा में समयबद्ध एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस दौरान पांढुर्णा जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी अनुसांगिक संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, महिला नेत्रियां, युवा कार्यकर्ता, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी क्षेत्र की जनता और किसानों की आवाज को आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।1
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्तदान, हिंदू-मुस्लिम एकता की बनी मिसाल भैंसदेही ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। शालीमार वेलफेयर सोसायटी एवं समस्त मुस्लिम समाज के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के युवाओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ रक्तदान कर यह संदेश दिया कि मानवता और सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। शिविर में दिखाई गई सहभागिता ने क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की शालीमार सोसायटी अध्यक्ष शोहेब विन्ध्यानी ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी उद्देश्य से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवतावादी कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है — इसी संदेश के साथ रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ2
- खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही छिंदी तामिया हर्रई ब्लॉक के अंदर रेत माफियाओ का आतंक को देख नागरिक द्वारा 181में शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें खनिज विभाग द्वारा अधिकारीअधिकारी स्नेह लता ठवरे ने बताया कि 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए हे जिनको फॉरेस्ट चौकी अतरिया पहुंचाया गया है जिससे रेत तस्कर में हड़कंप का माहौल कार्यवाही कल दिन शुक्रवार 26अगस्त शाम 7 बजे की बताई जा रही है प्रश्न उठाया जा रहा है ग्रामीणों का कहना हे कि अब कार्यवाही इसी तरह होगी या cm हेल्प लाइन में शिकायत की बजह से कार्यवाही की गई है देखते हे1
- Meesho कस्टमर केयर के नाम पर APK भेजकर ₹1.01 लाख की साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार1