कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा। क्षेत्र की आम जनता, किसानों, मजदूरों एवं उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर, जिला पांढुर्णा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बिजली की समस्याओं, खराब सड़कों तथा किसानों को खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्तमान में बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं से परेशान है। शासन-प्रशासन को इन समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध तरीके से निराकरण करना चाहिए। ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें शक्कर के दाम नियंत्रित करने की मांग: बढ़ते दामों पर नियंत्रण कर आम उपभोक्ताओं को उचित एवं नियंत्रित दर पर शक्कर उपलब्ध कराने की मांग की गई। ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच: ई-20 पेट्रोल की मिलावट एवं बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के साथ पेट्रोल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की मांग उठाई गई। रसोई गैस की नियमित आपूर्ति: गैस की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बढ़ते सिलेंडर के दामों पर नियंत्रण की मांग की गई। दादाधाम एक्सप्रेस पुनः शुरू करने की मांग: कोरोना काल में बंद की गई दादाधाम एक्सप्रेस को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई, ताकि पांढुर्णा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सके। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण: पांढुर्णा-अमरावती मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू कर पूर्ण कराने की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से जनता को राहत दिलाने के लिए यह कार्य आवश्यक है। सड़कों की बदहाली दूर करने की मांग: पांढुर्णा-अमरावती मार्ग सहित क्षेत्र की अन्य प्रमुख सड़कों की खराब स्थिति में तत्काल सुधार कराने की मांग की गई। किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग: किसानों को पर्याप्त मात्रा में समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की गई। स्मार्ट मीटर की निष्पक्ष जांच: क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने तथा उपभोक्ताओं को गलत अथवा अनावश्यक विद्युत बिलों से राहत देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके एवं विधायक श्री नीलेश उईके ने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दे सीधे तौर पर आम जनता, किसानों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग के हितों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि शासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से अपने संघर्ष को और तेज करेगी। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्याओं के निराकरण की दिशा में समयबद्ध एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस दौरान पांढुर्णा जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी अनुसांगिक संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, महिला नेत्रियां, युवा कार्यकर्ता, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी क्षेत्र की जनता और किसानों की आवाज को आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।

- कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा। क्षेत्र की आम जनता, किसानों, मजदूरों एवं उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर, जिला पांढुर्णा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बिजली की समस्याओं, खराब सड़कों तथा किसानों को खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्तमान में बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं से परेशान है। शासन-प्रशासन को इन समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध तरीके से निराकरण करना चाहिए। ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें शक्कर के दाम नियंत्रित करने की मांग: बढ़ते दामों पर नियंत्रण कर आम उपभोक्ताओं को उचित एवं नियंत्रित दर पर शक्कर उपलब्ध कराने की मांग की गई। ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच: ई-20 पेट्रोल की मिलावट एवं बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के साथ पेट्रोल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की मांग उठाई गई। रसोई गैस की नियमित आपूर्ति: गैस की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बढ़ते सिलेंडर के दामों पर नियंत्रण की मांग की गई। दादाधाम एक्सप्रेस पुनः शुरू करने की मांग: कोरोना काल में बंद की गई दादाधाम एक्सप्रेस को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई, ताकि पांढुर्णा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सके। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण: पांढुर्णा-अमरावती मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू कर पूर्ण कराने की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से जनता को राहत दिलाने के लिए यह कार्य आवश्यक है। सड़कों की बदहाली दूर करने की मांग: पांढुर्णा-अमरावती मार्ग सहित क्षेत्र की अन्य प्रमुख सड़कों की खराब स्थिति में तत्काल सुधार कराने की मांग की गई। किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग: किसानों को पर्याप्त मात्रा में समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की गई। स्मार्ट मीटर की निष्पक्ष जांच: क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने तथा उपभोक्ताओं को गलत अथवा अनावश्यक विद्युत बिलों से राहत देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके एवं विधायक श्री नीलेश उईके ने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दे सीधे तौर पर आम जनता, किसानों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग के हितों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि शासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से अपने संघर्ष को और तेज करेगी। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्याओं के निराकरण की दिशा में समयबद्ध एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस दौरान पांढुर्णा जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी अनुसांगिक संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, महिला नेत्रियां, युवा कार्यकर्ता, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी क्षेत्र की जनता और किसानों की आवाज को आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।1
- मुलताई बढ़ती महंगाई और जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने खोला मोर्चा महामहिम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन1
- बढ़ती महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन मुलताई। पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई (अध्यक्ष अरुण यादव) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, ई-20 पेट्रोल, बिजली बिल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) मुलताई के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई से मध्य वर्ग, गरीब, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें:दैनिक आवश्यकताओं की दरों पर नियंत्रण: शक्कर जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तुरंत रोक लगाई जाए।ई-20 पेट्रोल पर स्पष्ट नीति: ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता, कीमत और वाहनों पर इसके प्रभाव को लेकर सरकार स्पष्ट जानकारी दे तथा आर्थिक बोझ कम करे।बिजली बिलों की समीक्षा व स्मार्ट मीटर का विरोध: घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली दरों की समीक्षा की जाए, मनमाने बिलों का समाधान हो और स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।रसोई गैस की कीमतें कम हों: गैस सिलेंडर की दरें घटाकर इसे आम परिवारों की पहुंच में लाया जाए।किसानों को खाद उपलब्धता: किसानों को टोकन सिस्टम बंद कर पर्याप्त मात्रा में आसानी से खाद उपलब्ध कराई जाए।चोरी की घटनाओं पर रोक व रेत के दाम: केबल एवं मोटर चोरी की घटनाओं पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और रेत के दाम कम किए जाएं। ज्ञापन के अंत में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वे आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने हेतु संबंधित विभागों को तुरंत प्रभावी निर्देश जारी करें। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे,ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव,किशोर सिंह परिहार (जिला महासचिव), सुमित शिवहरे, संजय यादव, नितेश साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Meesho कस्टमर केयर के नाम पर APK भेजकर ₹1.01 लाख की साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार1
- *आमला में धूमधाम से मनाया गया हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस* *विशाल जुलूस में उमड़ा मुस्लिम समाज, जगह-जगह हुआ स्वागत; अमन, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश* आमला। मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस ईद-मिलाद-उन-नबी के रूप में बड़े जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक की गूंज और धार्मिक नारों से पूरा शहर गूंज उठा। विशाल जुलूस सुबह 11 बजे जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस इतवारी चौक, ढीमर मोहल्ला, मुख्य मार्ग, पीर मंजिल, मटन मार्केट, बस स्टैंड, मुंशी चौक, रेलवे कॉलोनी एवं हवाई अड्डा होते हुए बोडखी एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटते हुए दोपहर करीब 2 बजे छोटी मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। *जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत* जुलूस के मार्ग में नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में व्यापारी संघ द्वारा पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। पीर मंजिल पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बोडखी में अजय सोलंकी की टीम द्वारा समाजजनों का स्वागत किया गया। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी जुलूस का आत्मीय स्वागत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। युवा डीजे की धुन पर उत्साह के साथ नजर आए, वहीं नात-ए-पाक की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की झलक देखने को मिली। अमन का पैग़ाम है, मोहब्बत की पहचान है, नबी का जश्न है ये, रहमतों की जान है। जहां में फैले खुशबू, हर दिल में ईमान हो, मुहम्मद के नाम से रोशन सारा जहान हो। *पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था* जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा गया। शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए मुस्लिम समाज ने पुलिस प्रशासन के सहयोग और व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। जामा मस्जिद में जुलूस के समापन के बाद विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इसमें देश की तरक्की, अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। जुलूस की अगुवाई जामा मस्जिद सदर जाहिद पटेल ने की। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा आमला, शाहिद पटेल, शेख आबिद, हाफिज एहसान, शोएब मेमन, जावेद मेमन, इजरायल शाह, शोएब फजलानी, तहरीम खान, जावेद लंघा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी मौजूद रहे।4
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन छिंदवाड़ा में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोलते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की कांग्रेस ने राज्यपाल से जनहित में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने तथा आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और मध्यम वर्ग आर्थिक रूप से परेशान है। ज्ञापन में खास तौर पर शक्कर के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस का कहना है कि त्योहारों से पहले शक्कर महंगी होने से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है। इसके साथ ही पेट्रोल में ई-20 ईंधन को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। नेताओं ने वाहनों में खराबी और बढ़ते रखरखाव खर्च की शिकायतों का हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और ई-20 को लेकर राहत देने की मांग की।4
- नगर निगम प्रशासन मुख्य मार्ग की नली को जल्द से जल्द सुधर जाए आने जाने वाले को हो रही है बदबूदार गंदगी से परेशान परासिया रोड स्थित यह दृश्य काफी संवेदनशील नगर निगम छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित मुख्य मार्ग में की नली जाम हो जाने से बदबूदार पानी सड़क में बह रहा है । गंभीर बीमारी के संकेत दे रहा है । बीते कुछ दिनों से यहां पानी आए दिन बह रहा है जिसकी जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है आसपास कई संस्थान एवं शोरूम स्थित है जहां पर सैकड़ो की संख्या पर कामगार काम करने आते हैं नगर निगम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की व्यवस्था करें ।1
- कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे1