होली पर्व को लेकर सुपौल में हाई अलर्ट: डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक संपन्न सुपौल में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे सुपौल जिला प्रशासन के ऑफिशियल फेसबुक पेज के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली के दौरान संभावित संवेदनशील स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सरथ आर एस, अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहु एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार अनुभवी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय से बाहर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिले के सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने तथा अफवाहों पर तत्काल रोक लगाने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने को कहा गया। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना से बचें। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

- सुपौल में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे सुपौल जिला प्रशासन के ऑफिशियल फेसबुक पेज के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली के दौरान संभावित संवेदनशील स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सरथ आर एस, अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहु एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार अनुभवी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय से बाहर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिले के सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने तथा अफवाहों पर तत्काल रोक लगाने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने को कहा गया। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना से बचें। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।1
- अधिकारी द्वारा जमीन को फैसला करने के बाद भी अभी तक कब्जा नहीं होने दे रहे हैं सुपौल न्यूज़ बिहार1
- फारबिसगंज में बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना1
- बलिया दुद्घ डेरी फ्रॉम खैरी 🐄🐄 को खाना खाते हैं और न्यू फ्रॉम पर वेलकम हैं और किशि वि शुभ दुद्घ ओडर दे1
- मछली जल कि रानी हो सकती है लेकिन बाहर वो कुछ नहीं1
- सौर बाजार प्रखंड के खजुरी गांव में तीन दिवसीय भगैत महासम्मेलन का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।1
- नारायणपुर चौक पर “वैष्णवी क्लिनिक” का शुभारंभ किया गया है। यहां दो MBBS डॉक्टर और एक BAMS प्रसूति रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर का भी सुविधा उपलब्ध है।1
- सुपौल में “भ्रष्टाचार मुक्त कोसी जागरूकता बैनर” के तले आज आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल कुमार सिंह ने अपने निजी आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर अंचल अधिकारी आनंद मंडल पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुपौल अंचल कार्यालय में आम जनता के कार्य बिना दलालों के माध्यम से पूरे नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उनका कहना था कि कार्यालय परिसर में सक्रिय दलालों की भूमिका संदिग्ध है और बिना पैसे के फाइलें आगे नहीं बढ़ाई जातीं। उन्होंने अंचल अधिकारी आनंद मंडल पर प्रशासनिक शिथिलता और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उनका अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं किया जाता। वही मामले को लेकर सुपौल अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया है1