Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*
Saif Ali journalist Journalist
भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर :ट्रक की टक्कर से ऑटो तीन बार पलटा, 3 घायलः मिर्ची से भरे ऑटो उज्जैन जा रहे थे; शाजापुर में नेशनल हाईवे पर हादसा शाजापुर (उज्जैन) | 10 घंटे पहले शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने मिर्ची से भरे ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी मोहम्मद सहद, अखिल मंसरी और डरशाद ऑटो रिक्शा में मिर्च भरकरशाजापुर से उज्जैन जा रहे थे। नैनावद घाटी उतरते समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गया और तीन बार गुलाटी खाते हुए रुका। घटना के बाद, आसपास के लोगों की मदद से घायलों को नैनावद पुलिस चौकी की गाड़ी से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में मोहम्मद सहद के सिर और आंख में चोटें आई1
- दतिया:अवैध हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले वायरल वीडियो के प्रकरण में 02 आरोपी थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े फव्वारे के पास ठंडी सड़क दतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। दिनांक 12.03.2026 को फरियादी अरविंद परमार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.03.2026 की रात करीब 10:00 बजे आरोपी रवि अहिरवार एवं दिनेश द्वारा मां-बहन की गालियां देते हुए कट्टे से हवाई फायर किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 102/26 धारा 125, 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी दिनेश को दिनांक 13.03.2026 को अभिरक्षा में लिया गया तथा आज दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि अहिरवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए गए। साथ ही प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक भरत रावत, राकेश माहौर, आनंद तोमर, रविंद्र यादव, अरविंद रावत, दीपक शुक्ला, राममिलन गुर्जर, गोविंद भदौरिया, धर्मेंद्र शर्मा एवं अनिल वाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *ग्राम धंदेडा और मोहन बड़ोदिया में कुर्की जब्ती की कार्यवाही, 4 बाइक एक कटर मशीन जब्त की* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- छोटा डांसर1
- आगर मालवा मध्यप्रदेश – नरवल मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के पीछे शनिवार को सूखी झाड़ियों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियां और एक पानी का टैंकर मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन सूखी झाड़ियों के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे हालात कुछ समय के लिए चिंताजनक बन गए। आग बुझाने के दौरान दोनों दमकल गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया, जिसके बाद उन्हें दोबारा पानी भरकर फिर से आग बुझाने में लगाया गया। करीब एक घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आखिरकार आग पर काबू पा लिया। गौरतलब है कि शनिवार को कृषि उपज मंडी में अवकाश होने के कारण वहां किसानों और वाहनों की आवाजाही नहीं थी। यदि उस समय मंडी में गतिविधियां चल रही होतीं तो यह आग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।4
- Post by Prakash Meena4
- शुजालपुर में 162 विवाह, 38 निकाह संपन्नः मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, मंत्री बोले- ये कार्यक्रम समरसता व समानता उदाहरण शुजालपुर 6 घंटे पहले शुजालपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान, निकाह सामूहिक सर्वधर्म विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 162 जोड़ों का विवाह और 38 निकाह संपन्न हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुस्लिम दूल्हा-दुल्हन और हिंदू सनातन जोडों को उपहार भेंट किए। इस अवसर परजनपद पंचायत शुजालपुर अध्यक्ष सीता देवी रामचंद्र पाटोदिया के बेटे के विवाह की भी मंच से सराहना की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसौदिया, भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार, भाजपा जिला महामंत्री विजय बेस और कलेक्टर रिजु बाफना सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और सांसद महेंद्र सोलंकी की अनुपस्थिति का उल्लेख किया, जो सदन में व्यस्त थे। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने संबोधन में कहा कि समरसता, समानता और शोषण मुक्त भारत का सपना मोदी और मोहन यादव सरकार के कार्यकाल में साकार हो रहा है। मंच से अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।सम्मेलन से पहले दूल्हों की सामूहिक बारात पुलिस चौकी चौराहा से लगभग 1.5 किलोमीटर पैदल चलकर आयोजन स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण 3 तक पहुंची। बारात में मंत्री परमार के साथ भाजपा नेता और अधिकारी साफा बांधकर नाचते हुए दिखाई दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम राजकुमार हलदर, एसडीओपी निमिष देशमुख, पुलिस थाना प्रभारी एसके यादव और प्रवीण पाठक अपने अमले के साथ तैनात थे।1
- दतिया:दतिया में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े। -1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *विधायक प्रतिनिधि नियुक्त हुए मोहन बड़ोदिया के संदीप पाटीदार, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1