logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि उपज मंडी के पीछे भड़की आग की लपटें! सूखी झाड़ियों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । आगर मालवा मध्यप्रदेश – नरवल मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के पीछे शनिवार को सूखी झाड़ियों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियां और एक पानी का टैंकर मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन सूखी झाड़ियों के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे हालात कुछ समय के लिए चिंताजनक बन गए। आग बुझाने के दौरान दोनों दमकल गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया, जिसके बाद उन्हें दोबारा पानी भरकर फिर से आग बुझाने में लगाया गया। करीब एक घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आखिरकार आग पर काबू पा लिया। गौरतलब है कि शनिवार को कृषि उपज मंडी में अवकाश होने के कारण वहां किसानों और वाहनों की आवाजाही नहीं थी। यदि उस समय मंडी में गतिविधियां चल रही होतीं तो यह आग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

5 hrs ago
user_जावेद खान पत्रकार
जावेद खान पत्रकार
आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

कृषि उपज मंडी के पीछे भड़की आग की लपटें! सूखी झाड़ियों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । आगर मालवा मध्यप्रदेश – नरवल मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के पीछे शनिवार को सूखी झाड़ियों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियां और एक पानी का टैंकर मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन सूखी झाड़ियों

के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे हालात कुछ समय के लिए चिंताजनक बन गए। आग बुझाने के दौरान दोनों दमकल गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया, जिसके बाद उन्हें दोबारा पानी भरकर फिर से आग बुझाने में लगाया गया। करीब एक घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आखिरकार आग पर काबू

पा लिया। गौरतलब है कि शनिवार को कृषि उपज मंडी में अवकाश होने के कारण वहां किसानों और वाहनों की आवाजाही नहीं थी। यदि उस समय मंडी में गतिविधियां चल रही होतीं तो यह आग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया:अवैध हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले वायरल वीडियो के प्रकरण में 02 आरोपी थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े फव्वारे के पास ठंडी सड़क दतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। दिनांक 12.03.2026 को फरियादी अरविंद परमार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.03.2026 की रात करीब 10:00 बजे आरोपी रवि अहिरवार एवं दिनेश द्वारा मां-बहन की गालियां देते हुए कट्टे से हवाई फायर किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 102/26 धारा 125, 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी दिनेश को दिनांक 13.03.2026 को अभिरक्षा में लिया गया तथा आज दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि अहिरवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए गए। साथ ही प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक भरत रावत, राकेश माहौर, आनंद तोमर, रविंद्र यादव, अरविंद रावत, दीपक शुक्ला, राममिलन गुर्जर, गोविंद भदौरिया, धर्मेंद्र शर्मा एवं अनिल वाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    दतिया:अवैध हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले वायरल वीडियो के प्रकरण में 02 आरोपी थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में
घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े फव्वारे के पास ठंडी सड़क दतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे बरामद किए गए हैं।
दिनांक 12.03.2026 को फरियादी अरविंद परमार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.03.2026 की रात करीब 10:00 बजे आरोपी रवि अहिरवार एवं दिनेश द्वारा मां-बहन की गालियां देते हुए कट्टे से हवाई फायर किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 102/26 धारा 125, 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में आरोपी दिनेश को दिनांक 13.03.2026 को अभिरक्षा में लिया गया तथा आज दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि अहिरवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए गए। साथ ही प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक भरत रावत, राकेश माहौर, आनंद तोमर, रविंद्र यादव, अरविंद रावत, दीपक शुक्ला, राममिलन गुर्जर, गोविंद भदौरिया, धर्मेंद्र शर्मा एवं अनिल वाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मंदसौर :- राह चलते व्यक्ती को मारा थप्पड़ घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद* कुछ देर पहले रामटेकरी के किराना व्यापारी अनिल बैरागी, बालाजी किराना वाले को कुछ अज्ञात लड़के बाइक से आए और पीछे से थप्पड़ मार कर निकाल गए सिटी कोतवाली में आवेदन दिया वीडियो फुटेज के साथ
    1
    *मंदसौर ब्रेकिंग 
रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट 
मंदसौर :- राह चलते व्यक्ती को मारा थप्पड़ घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद*
कुछ देर पहले रामटेकरी के किराना व्यापारी अनिल बैरागी, बालाजी किराना वाले को कुछ अज्ञात लड़के बाइक से आए और पीछे से थप्पड़ मार कर निकाल गए सिटी कोतवाली में आवेदन दिया वीडियो फुटेज के साथ
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छोटा डांसर
    1
    छोटा डांसर
    user_जय बाबा री सा
    जय बाबा री सा
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    9 min ago
  • Post by Saif Ali journalist Journalist
    1
    Post by Saif Ali journalist Journalist
    user_Saif Ali journalist Journalist
    Saif Ali journalist Journalist
    Rajgarh, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार में पड़कर उसके सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराने शुरू कर दिए। महिला के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें युवक रात में कपड़े उतारता और फरार होता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने कहा कि वह महिला से मोहब्बत करता था और इसी जुनून में यह कृत्य किया। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि उसने महिला के नाम का टैटू भी अपनी छाती पर बनवा लिया था। आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और महिलाओं की सुरक्षा व निजता को लेकर सवाल खड़े किए। पुलिस जांच जारी रख रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार में पड़कर उसके सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराने शुरू कर दिए। महिला के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें युवक रात में कपड़े उतारता और फरार होता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने कहा कि वह महिला से मोहब्बत करता था और इसी जुनून में यह कृत्य किया। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि उसने महिला के नाम का टैटू भी अपनी छाती पर बनवा लिया था। आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और महिलाओं की सुरक्षा व निजता को लेकर सवाल खड़े किए। पुलिस जांच जारी रख रही है।
    user_Jay kushwaha
    Jay kushwaha
    Ujjain, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • तलेन नगर में तलेन शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखकर पूजा अर्चना की । महिलाओं ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर पीपल के वृक्ष पर सूत लपेटा व परिक्रमा की। सुबह से ही पीपल के वृक्षों के नीचे महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हुई देखी गई। नगर एवं आसपास के ग्रामों में भी महिलाओं ने दशामाता की पूजा-अर्चना की। सूत के 10 डोर लेकर महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा की। इसके बाद पूजन स्थल पर नल-दमयंती की कथा सुनी। पूजन व कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने डोर को गले में धारण किया। घरों पर हल्दी व कुमकुम के छापे लगाए। महिलाओं ने एक समय भोजन का व्रत रखा। मान्यता है कि दशामाता का व्रत विधि-विधान से करने से घर से बुरा समय चला जाता है तथा परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।
    4
    तलेन 
नगर में तलेन शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखकर पूजा अर्चना की । महिलाओं ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर पीपल के वृक्ष पर सूत लपेटा व परिक्रमा की। सुबह से ही पीपल के वृक्षों के नीचे महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हुई देखी गई। नगर  एवं आसपास के ग्रामों में भी महिलाओं ने दशामाता की पूजा-अर्चना की। सूत के 10 डोर लेकर महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा की। इसके बाद पूजन स्थल पर नल-दमयंती की कथा सुनी। पूजन व कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने डोर को गले में धारण किया। घरों पर हल्दी व कुमकुम के छापे लगाए। महिलाओं ने एक समय भोजन का व्रत रखा। मान्यता है कि  दशामाता का व्रत विधि-विधान से करने से घर से बुरा समय चला जाता है तथा परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दतिया:दतिया में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े। -
    1
    दतिया:दतिया में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े। -
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाजापुर जिले के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।
    1
    शाजापुर जिले के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट गरोठ जेल से फिल्मी स्टाइल में अपराधी बाहर आते हुवे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।
    1
    मंदसौर ब्रेकिंग 
रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट 
गरोठ 
जेल से फिल्मी स्टाइल में अपराधी बाहर आते हुवे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.