Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटाखे से बालक झुलसा, 108 से सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर, उपचार जारी शाजापुर जिले के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।
Govind kumbhkar
पटाखे से बालक झुलसा, 108 से सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर, उपचार जारी शाजापुर जिले के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया:अवैध हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले वायरल वीडियो के प्रकरण में 02 आरोपी थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े फव्वारे के पास ठंडी सड़क दतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। दिनांक 12.03.2026 को फरियादी अरविंद परमार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.03.2026 की रात करीब 10:00 बजे आरोपी रवि अहिरवार एवं दिनेश द्वारा मां-बहन की गालियां देते हुए कट्टे से हवाई फायर किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 102/26 धारा 125, 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी दिनेश को दिनांक 13.03.2026 को अभिरक्षा में लिया गया तथा आज दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि अहिरवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए गए। साथ ही प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक भरत रावत, राकेश माहौर, आनंद तोमर, रविंद्र यादव, अरविंद रावत, दीपक शुक्ला, राममिलन गुर्जर, गोविंद भदौरिया, धर्मेंद्र शर्मा एवं अनिल वाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- शाजापुर :ट्रक की टक्कर से ऑटो तीन बार पलटा, 3 घायलः मिर्ची से भरे ऑटो उज्जैन जा रहे थे; शाजापुर में नेशनल हाईवे पर हादसा शाजापुर (उज्जैन) | 10 घंटे पहले शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने मिर्ची से भरे ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी मोहम्मद सहद, अखिल मंसरी और डरशाद ऑटो रिक्शा में मिर्च भरकरशाजापुर से उज्जैन जा रहे थे। नैनावद घाटी उतरते समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गया और तीन बार गुलाटी खाते हुए रुका। घटना के बाद, आसपास के लोगों की मदद से घायलों को नैनावद पुलिस चौकी की गाड़ी से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में मोहम्मद सहद के सिर और आंख में चोटें आई1
- देवास से (साजिद अली) ✍️ देवास शहर में घरेलू गैस कनेक्शन की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है, जहां प्रति माह केवल एक कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगी टंकी और अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के बावजूद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को कालाबाजारी पर नियंत्रण करने और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। गैस एजेंसियों पर केवायसी और ओपीडी बीमा तथा नई पाइप लेने के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है, और घर पर होम डिलीवरी करने वाले टंकी प्रदाताओं को स्पष्ट रूप से यह कहना होगा कि क्या यह एजेंसी की ओर से निर्देशित है या नहीं, अन्यथा टंकी नहीं दी जाएगी। इस मुद्दे का समाधान करना आवश्यक है। उपभोक्ताओं को बीमा और पाइप लेने के पैसे टंकी प्रदान करने के बाद 550 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है। टंकी के लिए लोगों को ऑफिस और कंपनी से छुट्टी लेनी पड़ रही है। एजेंसी वालों ने बाहर काउंटरों पर मोबाइल नंबर ओटीपी के लिए लगाए हैं, उस पर कॉल नहीं लग रही है और दो दिनों तक ओटीपी नहीं आ रहा है।महिला छोटे छोटे बच्चों एंव बडे बुजुर्ग लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा ऐसा नहीं होना चाहिए। देवास शहर की गैस एजेंसियों पर यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, कई लोगों के खाते बंद होने से सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आखिरकार, जनता की सब्सिडी का पैसा कहां जा रहा है? देवास शहर के जिम्मेदार अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। घरेलू गैस की टंकी की कालाबाजारी रोकने के लिए गली-मोहल्लों में गाड़ियों में टंकी डालने जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।✍️3
- मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार में पड़कर उसके सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराने शुरू कर दिए। महिला के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें युवक रात में कपड़े उतारता और फरार होता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने कहा कि वह महिला से मोहब्बत करता था और इसी जुनून में यह कृत्य किया। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि उसने महिला के नाम का टैटू भी अपनी छाती पर बनवा लिया था। आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और महिलाओं की सुरक्षा व निजता को लेकर सवाल खड़े किए। पुलिस जांच जारी रख रही है।1
- एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ाए गए दामों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कन्नौद रोड पानी की टंकी के आगे धरना प्रदर्शन कर, प्रदर्शन के दौरान पुरानी पद्धति पर चूल्हा जलाकर चाय बनाकर सभी को पिलाई पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डा.मीना विनीत सिंगी ने।1
- Post by Saif Ali journalist Journalist1
- शाजापुर जिले के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।1
- दतिया:दतिया में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े। -1
- शुजालपुर में 162 विवाह, 38 निकाह संपन्नः मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, मंत्री बोले- ये कार्यक्रम समरसता व समानता उदाहरण शुजालपुर 6 घंटे पहले शुजालपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान, निकाह सामूहिक सर्वधर्म विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 162 जोड़ों का विवाह और 38 निकाह संपन्न हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुस्लिम दूल्हा-दुल्हन और हिंदू सनातन जोडों को उपहार भेंट किए। इस अवसर परजनपद पंचायत शुजालपुर अध्यक्ष सीता देवी रामचंद्र पाटोदिया के बेटे के विवाह की भी मंच से सराहना की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसौदिया, भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार, भाजपा जिला महामंत्री विजय बेस और कलेक्टर रिजु बाफना सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और सांसद महेंद्र सोलंकी की अनुपस्थिति का उल्लेख किया, जो सदन में व्यस्त थे। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने संबोधन में कहा कि समरसता, समानता और शोषण मुक्त भारत का सपना मोदी और मोहन यादव सरकार के कार्यकाल में साकार हो रहा है। मंच से अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।सम्मेलन से पहले दूल्हों की सामूहिक बारात पुलिस चौकी चौराहा से लगभग 1.5 किलोमीटर पैदल चलकर आयोजन स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण 3 तक पहुंची। बारात में मंत्री परमार के साथ भाजपा नेता और अधिकारी साफा बांधकर नाचते हुए दिखाई दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम राजकुमार हलदर, एसडीओपी निमिष देशमुख, पुलिस थाना प्रभारी एसके यादव और प्रवीण पाठक अपने अमले के साथ तैनात थे।1