Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी प्रमाण पत्र पर अध्यापक कर रहा है नौकरी विभाग कार्यवाही में जुटा देवरिया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जब एक व्यक्ति ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे एक अध्यापक की लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
Sunil kumar sharma
फर्जी प्रमाण पत्र पर अध्यापक कर रहा है नौकरी विभाग कार्यवाही में जुटा देवरिया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जब एक व्यक्ति ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे एक अध्यापक की लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग-- देवरिया—DIG एस. चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में की समीक्षा बैठक अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई और लंबित विवेचनाओं पर सख्त निर्देश मिशन शक्ति फेज-5 में महिला सुरक्षा मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर i-GOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के अधिकतम उपयोग के निर्देश SP संजीव सुमन समेत सभी थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी रहे मौजूद1
- देवरिया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जब एक व्यक्ति ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे एक अध्यापक की लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।2
- अमृतसर पंजाब का मामला है अभी तक कोई करवाही नहीं किया गया4
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1
- देवरिया पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन देवरिया के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्यवाहियों, मिशन शक्ति फेज-5 तथा i-GOT कर्मयोगी कार्यक्रम की प्रगति का व्यापक मूल्यांकन किया गया। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक ने जनपद में अपराध की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सतत निगरानी, सक्रिय पुलिसिंग और त्वरित प्रतिक्रिया बेहद आवश्यक है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा गया। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चल रहे अभियानों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान महिलाओं से संबंधित अपराधों में तत्काल और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि समाज में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हो सके। बैठक में i-GOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करें, जिससे उनकी कार्यकुशलता, निर्णय क्षमता और पेशेवर दक्षता में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी एवं दक्षिणी) सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाना रहा।6
- देवरिया: जनपद के महुआडीह थानांतर्गत भटनी दादन क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। समय पर सिलेंडर न मिलने और गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने हेतिमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। क्या है पूरा मामला? भटनी दादन क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार खाली हाथ लौटा दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी और संचालक आम जनता को परेशान कर रहे हैं, जबकि पीछे के रास्ते से सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग (कालाबाजारी) की जा रही है। सड़क पर उतरे लोग, आवागमन रहा ठप गुस्साए लोगों ने सड़क के बीचों-बीच खाली सिलेंडर रखकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। मार्ग जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के मुख्य आरोप: * हफ्तों पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी न देना। * एजेंसी द्वारा रसूखदारों और ब्लैक में खरीदने वालों को प्राथमिकता देना। * कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना। प्रशासनिक दखल हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और गैस एजेंसी संचालक से इस संबंध में बात की। पुलिस के आश्वासन और सुचारू रूप से गैस वितरण सुनिश्चित करने के वादे के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया। > "हम सुबह से लाइन में लगते हैं और शाम को कह दिया जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया। आखिर हमारा हक कहाँ जा रहा है? प्रशासन को इस कालाबाजारी पर तुरंत लगाम लगानी चाहिए।" > — एक आक्रोशित उपभोक्ता > फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगे।1
- *ब्रेकिंग/न्यूज:* 👇 *पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता...* *हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।।।*1
- देवरिया। प्रदेश में “राजनीति का धुरंधर” पोस्टर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लगाए गए पोस्टर पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। देवरिया पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने इसे संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच करार दिया। शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए श्यामलाल पाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्टर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सपा का मानना है कि राजनीति का असली धुरंधर वही है, जो संविधान की रक्षा करे और आम जनता के अधिकारों के लिए खड़ा हो। श्यामलाल पाल ने आगे कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे महान नेताओं ने देश को दिशा दी है और वही राजनीति के वास्तविक धुरंधर हैं। उन्होंने कहा, “जो संविधान को बचाए, वही देश का असली धुरंधर है।” इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार को लेकर नई बहस छिड़ गई है और सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।2