logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिना बिल ईंट बिक्री का आरोप, बाजार में खड़ी हुईं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां आधार कार्ड मांगने पर कई विक्रेता ट्रैक्टर लेकर भागे, दो ट्रालियां पुलिस चौकी पहुंचीं बिना बिल ईंट बिक्री का आरोप, बाजार में खड़ी हुईं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां आधार कार्ड मांगने पर कई विक्रेता ट्रैक्टर लेकर भागे, दो ट्रालियां पुलिस चौकी पहुंचीं गोंडा। ईंट भट्ठों से कथित तौर पर बिना पक्के बिल के ईंट खरीदकर गैर जनपदों से ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से बाजारों में बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह के कारोबार से जहां राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं बिना उचित दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में ईंटों का परिवहन भी सवालों के घेरे में है। बताया जाता है कि गैर जनपदों से आने वाले दर्जनों ईंट विक्रेता ट्रैक्टर-ट्रालियों में हजारों ईंटें लादकर विभिन्न बाजारों में पहुंचते हैं और स्थानीय लोगों से सीधे मोलभाव कर बिक्री करते हैं। आरोप है कि ईंट भट्ठों से इन विक्रेताओं को पक्के बिल के स्थान पर केवल लोडिंग पास अथवा छोटी रसीद दी जाती है, जिस पर खरीदार का पूरा नाम-पता और संबंधित मुंशी के हस्ताक्षर जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज नहीं होती। इसी क्रम में रविवार की सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की सालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सालपुर बाजार में करीब 10-11 ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचीं। विक्रेता स्थानीय लोगों से ईंटों की कीमत को लेकर बातचीत कर रहे थे। जब कुछ लोगों ने उनसे ईंटें किस भट्ठे से लाने की जानकारी मांगी तो विक्रेताओं ने अलग-अलग स्थानों का नाम बताया। किसी ने उतरौला, किसी ने हर्रैया तो किसी ने बहराइच से ईंट लाने की बात कही। मामला संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने जब विक्रेताओं से पहचान संबंधी दस्तावेज और आधार कार्ड दिखाने को कहा तो आरोप है कि कई विक्रेता अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मौके से निकल गए। इसके बाद लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर दो ट्रैक्टर-ट्रालियां सालपुर पुलिस चौकी पर लाकर खड़ी कराई गईं, जबकि अन्य वाहन वहां से चले गए। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर ईंटों के स्रोत, बिल, लोडिंग पास, विक्रेताओं के व्यावसायिक पंजीकरण और परिवहन संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। ईंट की ट्रेडिंग करने वालों के लिए लागू जीएसटी, व्यापार पंजीकरण, स्थानीय लाइसेंस तथा बिल-इनवॉइस और परिवहन नियमों के अनुपालन की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की गई और पकड़ी गई ट्रालियों में लदी ईंटों के संबंध में क्या दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

11 hrs ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

बिना बिल ईंट बिक्री का आरोप, बाजार में खड़ी हुईं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां आधार कार्ड मांगने पर कई विक्रेता ट्रैक्टर लेकर भागे, दो ट्रालियां पुलिस चौकी पहुंचीं बिना बिल ईंट बिक्री का आरोप, बाजार में खड़ी हुईं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां आधार कार्ड मांगने पर कई विक्रेता ट्रैक्टर लेकर भागे, दो ट्रालियां पुलिस चौकी पहुंचीं गोंडा। ईंट भट्ठों से कथित तौर पर बिना पक्के बिल के ईंट खरीदकर गैर जनपदों से ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से बाजारों में बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह के कारोबार से जहां राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं बिना उचित दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में ईंटों का परिवहन भी सवालों के घेरे में है। बताया जाता है कि गैर जनपदों से आने वाले दर्जनों ईंट विक्रेता ट्रैक्टर-ट्रालियों में हजारों ईंटें लादकर विभिन्न बाजारों में पहुंचते हैं और स्थानीय लोगों से सीधे मोलभाव कर बिक्री करते हैं। आरोप है कि ईंट भट्ठों से इन विक्रेताओं को पक्के बिल के स्थान पर केवल लोडिंग पास अथवा छोटी रसीद दी जाती है, जिस पर खरीदार का पूरा नाम-पता और संबंधित मुंशी के हस्ताक्षर जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज नहीं होती। इसी क्रम में रविवार की सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की सालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सालपुर बाजार में करीब 10-11 ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचीं। विक्रेता स्थानीय लोगों से ईंटों की कीमत को लेकर बातचीत कर रहे थे। जब कुछ लोगों ने उनसे ईंटें किस भट्ठे से लाने की जानकारी मांगी तो विक्रेताओं ने अलग-अलग स्थानों का नाम बताया। किसी ने उतरौला, किसी ने हर्रैया तो किसी ने बहराइच से ईंट लाने की बात कही। मामला संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने जब विक्रेताओं से पहचान संबंधी दस्तावेज और आधार कार्ड दिखाने को कहा तो आरोप है कि कई विक्रेता अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मौके से निकल गए। इसके बाद लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर दो ट्रैक्टर-ट्रालियां सालपुर पुलिस चौकी पर लाकर खड़ी कराई गईं, जबकि अन्य वाहन वहां से चले गए। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर ईंटों के स्रोत, बिल, लोडिंग पास, विक्रेताओं के व्यावसायिक पंजीकरण और परिवहन संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। ईंट की ट्रेडिंग करने वालों के लिए लागू जीएसटी, व्यापार पंजीकरण, स्थानीय लाइसेंस तथा बिल-इनवॉइस और परिवहन नियमों के अनुपालन की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की गई और पकड़ी गई ट्रालियों में लदी ईंटों के संबंध में क्या दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्री गणेश महोत्सव समिति गुडाही रामलीला भवन में होंगे विविध आयोजन* श्री गणेश महोत्सव समिति में होंगे विविध आयोजन* *करनैलगंज, गोंडा।* गणपति उत्सव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री गणेश महोत्सव समिति करनैलगंज की ओर से श्री रामलीला भवन प्रांगण, गोड़ाही बाजार में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ अभिषेक, हवन-पूजन, महाआरती, भंडारे और कन्या भोज जैसे आयोजन होंगे। महोत्सव की शुरुआत 15 सितंबर को शाम पांच बजे दूर्वाभिषेक के साथ होगी। इसके अगले दिन 16 सितंबर को इसी समय सिंदूराभिषेक किया जाएगा। 17 सितंबर की रात धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन होगा। रात 9:30 बजे महामोदक भोग और महाआरती होगी। इसके बाद रात 10 बजे आरती थाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
    2
    श्री गणेश महोत्सव समिति  गुडाही   रामलीला  भवन में होंगे विविध आयोजन*
श्री गणेश महोत्सव  समिति में होंगे विविध आयोजन*
*करनैलगंज, गोंडा।* गणपति उत्सव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री गणेश महोत्सव समिति करनैलगंज की ओर से श्री रामलीला भवन प्रांगण, गोड़ाही बाजार में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ अभिषेक, हवन-पूजन, महाआरती, भंडारे और कन्या भोज जैसे आयोजन होंगे।
महोत्सव की शुरुआत 15 सितंबर को शाम पांच बजे दूर्वाभिषेक के साथ होगी। इसके अगले दिन 16 सितंबर को इसी समय सिंदूराभिषेक किया जाएगा। 17 सितंबर की रात धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन होगा। रात 9:30 बजे महामोदक भोग और महाआरती होगी। इसके बाद रात 10 बजे आरती थाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • khetmapur Dham mein mandir katne ki sambhavna bahut teji se badh gaye hain# exchange cut chuka hai Chhota Mandir bhi kar chuka hai ab hetamapur ka men Mandir bacha hai itna pur Dham mein bahut Tej katai chalu hai# jila Barabanki Thana Mohammadpur khala block suratganj# hetmapur Dham mein mandir katne ki sambhavna bahut Tej dikh rahi hai
    1
    khetmapur Dham mein mandir katne ki sambhavna bahut teji se badh gaye hain# exchange cut chuka hai Chhota Mandir bhi kar chuka hai ab hetamapur ka men Mandir bacha hai
itna
pur Dham mein bahut Tej katai chalu hai# jila Barabanki Thana Mohammadpur khala block suratganj# hetmapur Dham mein mandir katne ki sambhavna bahut Tej dikh rahi hai
    user_Shubham maurya
    Shubham maurya
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • घाघरा में समाया दूरभाष केंद्र व मंदिर ग्रामीणों में दहशत 🌊 घाघरा का कहर, हेतमापुर में दहशत! बाराबंकी के हेतमापुर में घाघरा नदी का कटान लगातार जारी है। तेज धारा की चपेट में आकर दूरभाष केंद्र की बिल्डिंग और मंदिर का हिस्सा नदी में समा गया। 🙏 लाखों लोगों की आस्था के केंद्र बाबा नारायण दास मंदिर पर भी अब खतरा मंडरा रहा है। मंदिर के बाद मस्जिद पर भी कटान का खतरा बढ़ गया है। 🏚️ हालात ऐसे हैं कि दर्जनों गांवों के ग्रामीण अपने ही आशियाने उजाड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को मजबूर हैं। 🚨 लगातार बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन मुस्तैद है और कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घाघरा की धार के आगे बेबस ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन की राहत और बचाव कार्रवाई पर टिकी हैं। #बाराबंकी #घाघरा #बाढ़ #हेतमापुर #कटान #सरयू #बाढ़_का_कहर #Barabanki
    3
    घाघरा में समाया दूरभाष केंद्र व मंदिर ग्रामीणों में दहशत
🌊 घाघरा का कहर, हेतमापुर में दहशत!
बाराबंकी के हेतमापुर में घाघरा नदी का कटान लगातार जारी है। तेज धारा की चपेट में आकर दूरभाष केंद्र की बिल्डिंग और मंदिर का हिस्सा नदी में समा गया।
🙏 लाखों लोगों की आस्था के केंद्र बाबा नारायण दास मंदिर पर भी अब खतरा मंडरा रहा है। मंदिर के बाद मस्जिद पर भी कटान का खतरा बढ़ गया है।
🏚️ हालात ऐसे हैं कि दर्जनों गांवों के ग्रामीण अपने ही आशियाने उजाड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को मजबूर हैं।
🚨 लगातार बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन मुस्तैद है और कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
घाघरा की धार के आगे बेबस ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन की राहत और बचाव कार्रवाई पर टिकी हैं।
#बाराबंकी #घाघरा #बाढ़ #हेतमापुर #कटान #सरयू #बाढ़_का_कहर #Barabanki
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिकौली बांसा रोड जर्जर अवस्था में दे रहा हादसा को खुली दावत संबंधित विभाग पर नहीं पड़ रहा फर्क बताते चलें बाराबंकी जनपद के तहसील नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बिकौली बांसा रोड जर्जर अवस्था में दे रहा हादसा को खुली दावत संबंधित विभाग पर नहीं पड़ रहा फर्क
    1
    बिकौली बांसा रोड जर्जर अवस्था में दे रहा हादसा को खुली दावत संबंधित विभाग पर नहीं पड़ रहा फर्क
बताते चलें बाराबंकी जनपद के तहसील नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बिकौली बांसा रोड जर्जर अवस्था में दे रहा हादसा को खुली दावत संबंधित विभाग पर नहीं पड़ रहा फर्क
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त , राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त , राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन बाराबंकी। दिल्ली में दो महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीशा खान के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट के मामले में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत व अन्य तमाम पत्रकार साथियों ने कड़ा विरोध जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। संघ की महिला विंग जिलाध्यक्ष राम दुलारी पटेल और जिलाध्यक्ष पीयूष वर्मा के कुशल नेतृत्व में एडवोकेट एस.डी. शर्मा, हाईकोर्ट लखनऊ एवं निदेशक समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के माध्यम से जिलाधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को "4 पीएम न्यूज नेटवर्क" की पत्रकार शाहीन खान और नफीशा खान दिल्ली के साकेत क्षेत्र में एक कार्यक्रम को कवर करने पहुंची थीं। आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कथित "साइकिल घोटाले" को लेकर सवाल पूछने के दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों पत्रकारों को हिरासत में लेकर साकेत थाने में कथित रूप से मारपीट की। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की किसी हाईकोर्ट के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान महामंत्री अर्जुन यादव(जनहित जागरण), अखिलेश कुमार (जनमोर्चा) पवन श्रीवास्तव (तरुणमित्र), देवेंद्र नाथ मिश्रा (जनमोर्चा), बलवंत सिंह यादव (अयोध्या टाईम्स) उमेश श्रीवास्तव (तहलका टुडे) मोहम्मद रज़ी सिद्धिकी ( महुआ चैनल), सतीश कुमार ( जन संदेश) सरफराज (एनडीटीवी) सतीश कश्यप (एबीपी), राहुल त्रिपाठी (के न्यूज) , देवेंद्र सिंह (अयोध्या टाइम्स) नवनीत तिवारी ( दैनिक जागरण) दिग्विजय सिंह ( समाचार नेशन), रीता देवी (नवदुर्गा टाइम्स) रामपाल मौर्या (नवदुर्गा टाइम्स), कृष्णानंद (एम डी न्यूज) विवेक कुमार (जनहित जागरण) शीलम कुमारी ( डी एस न्यूज) राज बहादुर ( शैलजा न्यूज) महंत अखिलेश दास ( ए बी एन न्यूज) संदीप कुमार समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
    2
    दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त , राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त , राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बाराबंकी। दिल्ली में दो महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीशा खान के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट के मामले में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत  व अन्य तमाम पत्रकार साथियों ने कड़ा विरोध जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। संघ की महिला विंग जिलाध्यक्ष राम दुलारी पटेल और जिलाध्यक्ष पीयूष वर्मा के कुशल नेतृत्व में एडवोकेट एस.डी. शर्मा, हाईकोर्ट लखनऊ एवं निदेशक समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के माध्यम से जिलाधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
ज्ञापन के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को  "4 पीएम न्यूज नेटवर्क" की पत्रकार शाहीन खान और नफीशा खान दिल्ली के साकेत क्षेत्र में एक कार्यक्रम को कवर करने पहुंची थीं। आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कथित "साइकिल घोटाले" को लेकर सवाल पूछने के दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों पत्रकारों को हिरासत में लेकर साकेत थाने में कथित रूप से मारपीट की। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की किसी हाईकोर्ट के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान महामंत्री अर्जुन यादव(जनहित जागरण), अखिलेश कुमार (जनमोर्चा) पवन श्रीवास्तव (तरुणमित्र), देवेंद्र नाथ मिश्रा (जनमोर्चा), बलवंत सिंह यादव (अयोध्या टाईम्स) उमेश श्रीवास्तव (तहलका टुडे) मोहम्मद रज़ी सिद्धिकी ( महुआ चैनल), सतीश कुमार ( जन संदेश) सरफराज (एनडीटीवी) सतीश कश्यप (एबीपी), राहुल त्रिपाठी (के न्यूज) , देवेंद्र सिंह (अयोध्या टाइम्स) नवनीत तिवारी ( दैनिक जागरण) दिग्विजय सिंह ( समाचार नेशन), रीता देवी (नवदुर्गा टाइम्स) रामपाल मौर्या (नवदुर्गा टाइम्स), कृष्णानंद (एम डी न्यूज) विवेक कुमार (जनहित जागरण) शीलम कुमारी ( डी एस न्यूज)  राज बहादुर ( शैलजा न्यूज) महंत अखिलेश दास ( ए बी एन न्यूज)  संदीप कुमार 
समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
    user_मुकेश कुमार पत्रकार
    मुकेश कुमार पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गोंडा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद, घाघरा नदी पर नजर गोंडा जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज सोमवार सुबह से ही जिले भर में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। तरबगंज क्षेत्र में भी मौसम पूरी तरह से बादलों से घिरा है और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती समेत कई जिलों में तेज और मध्यम बारिश की चेतावनी है। निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। जलभराव से आवागमन प्रभावित लगातार बारिश के चलते गोंडा शहर और ग्रामीण इलाकों के निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका की टीमें जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं। लगातार बारिश को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने यह निर्णय जलभराव और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। किसानों को राहत, लेकिन घाघरा पर बढ़ी निगरानी एक तरफ भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है, वहीं गन्ना किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। f8801b8b दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों और नेपाल में हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी के जलस्तर पर भी प्रशासन की नजर है, क्योंकि वहां से पानी छोड़े जाने पर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम से शुरू हुआ यह बारिश का दौर अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक के दौरान खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
    1
    गोंडा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद, घाघरा नदी पर नजर
गोंडा जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज सोमवार सुबह से ही जिले भर में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। तरबगंज क्षेत्र में भी मौसम पूरी तरह से बादलों से घिरा है और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। 
मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती समेत कई जिलों में तेज और मध्यम बारिश की चेतावनी है। निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। 
जलभराव से आवागमन प्रभावित
लगातार बारिश के चलते गोंडा शहर और ग्रामीण इलाकों के निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका की टीमें जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं। 
लगातार बारिश को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने यह निर्णय जलभराव और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। 
किसानों को राहत, लेकिन घाघरा पर बढ़ी निगरानी
एक तरफ भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है, वहीं गन्ना किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। f8801b8b
दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों और नेपाल में हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी के जलस्तर पर भी प्रशासन की नजर है, क्योंकि वहां से पानी छोड़े जाने पर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। 
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम से शुरू हुआ यह बारिश का दौर अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक के दौरान खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कटरा बाजार मे निकाली गई खाटू श्याम निशान यात्रा बडे ही धूमधाम से जय श्री श्याम के नारे से गुंजा नगर श्री श्याम महोत्स्व समिति कटरा बाजार के हनुमानगढ़ी रामलीला मैदान से होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए हनुमान गढ़ी पर समापन हुआ सभी श्रद्धांलु बाबा का निशान लेकर चल रहे साथ माता बहिने बच्चे सैकड़ो की सख्या निशन लेकर चले साथ नगर के सभी गणमान्य भी उपस्थिति रहे
    1
    कटरा बाजार मे निकाली गई खाटू श्याम  निशान यात्रा बडे ही धूमधाम से जय श्री श्याम के नारे से गुंजा  नगर 
श्री श्याम महोत्स्व  समिति कटरा बाजार के हनुमानगढ़ी  रामलीला मैदान से होते हुए नगर के  मुख्य मार्गो से होते हुए हनुमान गढ़ी  पर समापन हुआ सभी श्रद्धांलु  बाबा का निशान लेकर चल रहे साथ माता बहिने बच्चे  सैकड़ो की सख्या निशन लेकर चले साथ नगर के सभी गणमान्य भी उपस्थिति  रहे
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • फखरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक ग्राम से चार दिन पहले लापता हुई चार वर्षीय बच्ची सुबह एक गांव के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिली। बच्ची के मिलने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार सितंबर को बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन लगातार बच्ची की तलाश में जुटे थे। सोमवार को एक गांव के पास खेत में ग्रामीणों ने बच्ची को घायल हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। बच्ची की आंख और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसका होंठ भी कटा हुआ बताया जा रहा है। चार दिन बाद बच्ची के मिलने और उसके घायल होने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची चार दिनों तक कहां रही और उसके साथ क्या हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है। फखरपुर थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल व्यक्ति अथवा आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
    1
    फखरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक ग्राम  से चार दिन पहले लापता हुई चार वर्षीय बच्ची  सुबह  एक गांव के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिली। बच्ची के मिलने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार सितंबर को बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन लगातार बच्ची की तलाश में जुटे थे। सोमवार को एक गांव के पास खेत में ग्रामीणों ने बच्ची को घायल हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
बच्ची की आंख और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसका होंठ भी कटा हुआ बताया जा रहा है। चार दिन बाद बच्ची के मिलने और उसके घायल होने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची चार दिनों तक कहां रही और उसके साथ क्या हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।
फखरपुर थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल व्यक्ति अथवा आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.