logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर सम्राट चौधरी के कार्यालय में जश्न मुंगेर: राज्यसभा चुनाव में एनडीए की पांचों सीटों पर जीत की खुशी में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक Samrat Choudhary के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। रामदेव सिंह के नेतृत्व में भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के पिता एवं पूर्व मंत्री Shakuni Choudhary ने कहा कि यह एनडीए के लिए गर्व की बात है कि जिन पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे, सभी पर जीत मिली। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की मजबूती का परिणाम बताया। रामदेव सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चुनाव पूरी तरह सफल रहा और इसी खुशी में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। भाजपा नेता मंगल सिंह मंगल ने भी कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और संगठन और मजबूत होगा। लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए की जीत पहले से तय थी और सभी विधायकों की एकजुटता से पांचों सीटों पर जीत मिली।

14 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
14 hrs ago

राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर सम्राट चौधरी के कार्यालय में जश्न मुंगेर: राज्यसभा चुनाव में एनडीए की पांचों सीटों पर जीत की खुशी में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक Samrat Choudhary के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। रामदेव सिंह के नेतृत्व में भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के पिता एवं पूर्व मंत्री Shakuni Choudhary ने कहा कि यह एनडीए के लिए गर्व की बात है कि जिन पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे, सभी पर जीत मिली। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की मजबूती का परिणाम बताया। रामदेव सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चुनाव पूरी तरह सफल रहा और इसी खुशी में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। भाजपा नेता मंगल सिंह मंगल ने भी कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और संगठन और मजबूत होगा। लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए की जीत पहले से तय थी और सभी विधायकों की एकजुटता से पांचों सीटों पर जीत मिली।

More news from बिहार and nearby areas
  • बरियारपुर स्टेशन पर महिला के बैग से जेवरात उड़े, भीड़ में सक्रिय उचक्कों ने बनाया निशाना
    1
    बरियारपुर स्टेशन पर महिला के बैग से जेवरात उड़े, भीड़ में सक्रिय उचक्कों ने बनाया निशाना
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • पिछड़ा वर्ग की छुट्टी तय, बिहार में सवर्ण सरकार की कवायत मे भूंजा पार्टी, ललन या संजय संभालेंगे कमान
    1
    पिछड़ा वर्ग की छुट्टी तय, बिहार में सवर्ण सरकार की कवायत मे भूंजा पार्टी, ललन या संजय संभालेंगे कमान
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के ट्रायसन भवन गोगरी में बिहार दिवस को धूम धाम से मनाने को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे गोगरी एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में की गई वही मौके पर मौजूद अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने बिहार दिवस को सफल बनाने को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक के बाद एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि “बिहार दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। इसे भव्य और सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। वही कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और वही निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां समय से पूर्व कर ली जाय।
    1
    गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के ट्रायसन भवन गोगरी में  बिहार दिवस  को धूम धाम से मनाने को लेकर  मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे गोगरी एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में की गई वही मौके पर मौजूद अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने बिहार दिवस को सफल बनाने को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक के बाद एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि “बिहार दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। इसे भव्य और सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। वही कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और वही निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां समय से पूर्व  कर ली जाय।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    1 hr ago
  • सोमवार को बलिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के मानसी वार्ड संख्या 18 से अपहरण के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है
    1
    सोमवार को बलिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के मानसी वार्ड संख्या 18 से अपहरण के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिहार में मार्च 2026 में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण सैंकड़ों एकड़ में मक्का की खड़ी फसल जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कटाई से ठीक पहले हुई इस तबाही से किसान परेशान हैं और प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
    1
    बिहार में मार्च 2026 में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण सैंकड़ों एकड़ में मक्का की खड़ी फसल
जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कटाई से ठीक पहले हुई इस तबाही से किसान परेशान हैं और प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
  • सुनिए ग्रामीण की परेशानी 👉 ट्रांसफार्मर से जो बिजली का वायर आया हुआ है छठ के ऊपर से बाहर गया है और छत पर जो वायर है वह पूरा नंगा वायरल है क्या कहां के जो हमारे नेता हैं एसपीडीसीएल बिजली विभाग इतनी लापरवाही कैसे झेल रही है#मुंगेर जिला किशनपुर कोरिया पंचायत वार्ड नंबर 8
    2
    सुनिए ग्रामीण की परेशानी 👉
ट्रांसफार्मर से जो बिजली का वायर आया हुआ है छठ के ऊपर से बाहर गया है और छत पर जो वायर है वह पूरा नंगा वायरल है क्या कहां के जो हमारे नेता हैं एसपीडीसीएल बिजली विभाग इतनी लापरवाही कैसे झेल रही है#मुंगेर जिला किशनपुर कोरिया पंचायत वार्ड नंबर 8
    user_Pardafass news
    Pardafass news
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा, 55 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत मुंगेर: गंगटा जंगल स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर प्रखंड के गंगटा पंचायत अंतर्गत भीमबांध निवासी भोला ठाकुर की पत्नी बबीता देवी अपने भांजा दीपक कुमार के साथ बाइक से झारखंड के गोड्डा जा रही थीं। इसी दौरान खड़गपुर से जमुई की ओर बालू लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबीता देवी सड़क पर गिर गईं और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी मामी को गोड्डा ले जा रहा था। बाइक पर एक छोटा बच्चा भी सवार था, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक की पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा जा रहा है।
    1
    अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा, 55 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत
मुंगेर: गंगटा जंगल स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर प्रखंड के गंगटा पंचायत अंतर्गत भीमबांध निवासी भोला ठाकुर की पत्नी बबीता देवी अपने भांजा दीपक कुमार के साथ बाइक से झारखंड के गोड्डा जा रही थीं।
इसी दौरान खड़गपुर से जमुई की ओर बालू लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबीता देवी सड़क पर गिर गईं और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घायल दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी मामी को गोड्डा ले जा रहा था। बाइक पर एक छोटा बच्चा भी सवार था, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक की पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा जा रहा है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.