logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौर बाजार में नागपंचमी मेले को लेकर तैयारी पूरी लोगों में खुशी नगर पंचायत सौर बाजार के भगवती स्थान सिलेट में नागपंचमी के मौके पर लगने वाले मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की भगवती स्थान परिसर में एक कुंड है जिसके पानी पीने से किसी भी व्यक्ति को काटे गए सर्प का जहर खत्म हो जाता है साथ ही आंख उठने की बीमारी भी समाप्त हो जाती है। इस बात के लिए चैनल का उद्देश्य किसी धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने का नहीं है और न ही अंधविश्वास को बढ़ावा देना है। इसी बात को लेकर यहां लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व से ही नागपंचमी के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का आयोजन 17 और 18 अगस्त को किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के दुकानें भी लगाए जा रहे हैं जहां लोग अपने पसंद का सामान खरीद सके और मेले का आनंद उठा सके। मेले में दो दिवसीय धार्मिक नाटक का आयोजन किया जाएगा जिसमें बृंदावन से कलाकार पहुंच रहे हैं। मेले को लेकर आसपास के गांवों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

17 hrs ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
17 hrs ago

सौर बाजार में नागपंचमी मेले को लेकर तैयारी पूरी लोगों में खुशी नगर पंचायत सौर बाजार के भगवती स्थान सिलेट में नागपंचमी के मौके पर लगने वाले मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की भगवती स्थान परिसर में एक कुंड है जिसके पानी पीने से किसी भी व्यक्ति को काटे गए सर्प का जहर खत्म हो जाता है साथ ही आंख उठने की बीमारी भी समाप्त हो जाती है। इस बात के लिए चैनल का उद्देश्य किसी धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने का नहीं है और न ही अंधविश्वास को बढ़ावा देना है। इसी बात को लेकर यहां लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व से ही नागपंचमी के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का आयोजन 17 और 18 अगस्त को किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के दुकानें भी लगाए जा रहे हैं जहां लोग अपने पसंद का सामान खरीद सके और मेले का आनंद उठा सके। मेले में दो दिवसीय धार्मिक नाटक का आयोजन किया जाएगा जिसमें बृंदावन से कलाकार पहुंच रहे हैं। मेले को लेकर आसपास के गांवों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पंचायत सरकार भवन मिला बंद, एसडीएम ने कहा संबंधित कर्मी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन मिला बंद, एसडीएम ने कहा संबंधित कर्मी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का सोमवार को सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सरकार भवन का मुख्य द्वार खुला हुआ मिला, लेकिन भवन के प्रवेश द्वार पर ताला लटका पाया गया। स्थिति देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और मौके पर ही संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। बताया गया कि सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू पथरा उत्तर पंचायत स्थित कैलाशपुरी मेला समिति के स्थायी अध्यक्ष होने के नाते नागपंचमी के अवसर पर आयोजित मेले की विधि व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन का भी औचक निरीक्षण किया। भवन का मुख्य गेट खुला रहने के बावजूद अंदर जाने वाले प्रवेश द्वार पर ताला लगा देखकर एसडीएम ने संबंधित कर्मियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर भवन बंद मिलना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करें। इस संबंध में सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने बताया कि रोस्टर के अनुसार जिस कर्मी को पंचायत सरकार भवन पर रहना था उनके विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और बिना कारण के अनुपस्थित रहने वाले कर्मी की एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
    2
    पंचायत सरकार भवन मिला बंद, एसडीएम ने कहा संबंधित कर्मी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण 


कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित
पंचायत सरकार भवन मिला बंद, एसडीएम ने कहा संबंधित कर्मी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण 
कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का सोमवार को सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सरकार भवन का मुख्य द्वार खुला हुआ मिला, लेकिन भवन के प्रवेश द्वार पर ताला लटका पाया गया। स्थिति देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और मौके पर ही संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। बताया गया कि सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू पथरा उत्तर पंचायत स्थित कैलाशपुरी मेला समिति के स्थायी अध्यक्ष होने के नाते नागपंचमी के अवसर पर आयोजित मेले की विधि व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन का भी औचक निरीक्षण किया। भवन का मुख्य गेट खुला रहने के बावजूद अंदर जाने वाले प्रवेश द्वार पर ताला लगा देखकर एसडीएम ने संबंधित कर्मियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर भवन बंद मिलना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करें। इस संबंध में सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने बताया कि रोस्टर के अनुसार जिस कर्मी को पंचायत सरकार भवन पर रहना था उनके विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और बिना कारण के अनुपस्थित रहने वाले कर्मी की एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • मीटर चेंज करने के संबंध में मेरा बिजली मी खराब हो चुका है बीपीएल वाला है और हमें बीपीएल वाला ही मीटर चाहिए
    1
    मीटर चेंज करने के संबंध में
मेरा बिजली मी खराब हो चुका है बीपीएल वाला है और हमें बीपीएल वाला ही मीटर चाहिए
    user_ई.हरेकृष्ण कुमार
    ई.हरेकृष्ण कुमार
    Electrician त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार•
    15 hrs ago
  • समस्तीपुर SP अरविंद प्रताप सिंह रोसड़ा थाना पहुंच जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। समस्तीपुर SP अरविंद प्रताप सिंह रोसड़ा थाना पहुंच जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।
    1
    समस्तीपुर SP अरविंद प्रताप सिंह रोसड़ा थाना पहुंच जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।
समस्तीपुर SP अरविंद प्रताप सिंह रोसड़ा थाना पहुंच जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।
    user_छायाकार अमल कुमार
    छायाकार अमल कुमार
    TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • तेज आंधी के साथ बारिश से किसानों को मिली राहत, धान की फसल में लौटी हरियाली। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार-पांच दिनों से पड़ रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 10 बजे से तेज आंधी के साथ लगातार झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में खेत सूखने लगे थे और धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में सोमवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से धान के पौधों में हरियाली नजर आने लगी। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी थी। बारिश होने से अब खेतों में नमी बनी रहेगी और धान की फसल के विकास में काफी मदद मिलेगी। किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी गुफरान, मीर अफरोज, दीना यादव, रविंद्र शाह सहित अन्य किसानों ने बारिश पर खुशी जताते हुए कहा कि इस समय धान की फसल के लिए पानी की बेहद जरूरत थी। बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है और इससे धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल को काफी फायदा होगा और उत्पादन भी बेहतर रहने की संभावना है।
    1
    तेज आंधी के साथ बारिश से किसानों को मिली राहत, धान की फसल में लौटी हरियाली।
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार-पांच दिनों से पड़ रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 10 बजे से तेज आंधी के साथ लगातार झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।
बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में खेत सूखने लगे थे और धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में सोमवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से धान के पौधों में हरियाली नजर आने लगी।
किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी थी। बारिश होने से अब खेतों में नमी बनी रहेगी और धान की फसल के विकास में काफी मदद मिलेगी।
किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी गुफरान, मीर अफरोज, दीना यादव, रविंद्र शाह सहित अन्य किसानों ने बारिश पर खुशी जताते हुए कहा कि इस समय धान की फसल के लिए पानी की बेहद जरूरत थी। बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है और इससे धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है।
किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल को काफी फायदा होगा और उत्पादन भी बेहतर रहने की संभावना है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेगूसराय के कर्पूरी चौक स्थित मंदिर में पूजा करने गये एक श्रद्धालु का हार्ट अटैक से मौ#त.....
    1
    बेगूसराय के कर्पूरी चौक स्थित मंदिर में पूजा करने गये एक श्रद्धालु का हार्ट अटैक से मौ#त.....
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • शिक्षक संदीप वर्मा, संतोष वर्मा तथा युवा राजद नेता सुभाष वर्मा की दादी स्वर्गीय फुलिया देवी को दी गई श्रद्धांजलि शिक्षक संदीप वर्मा, संतोष वर्मा तथा युवा राजद नेता सुभाष वर्मा की दादी स्वर्गीय फुलिया देवी को दी गई श्रद्धांजलि
    1
    शिक्षक संदीप वर्मा, संतोष वर्मा तथा युवा राजद नेता सुभाष वर्मा की दादी स्वर्गीय फुलिया देवी को दी गई श्रद्धांजलि
शिक्षक संदीप वर्मा, संतोष वर्मा तथा युवा राजद नेता सुभाष वर्मा की दादी स्वर्गीय फुलिया देवी को दी गई श्रद्धांजलि
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • सैलाब नागपंचमी पर बिषहरी मंदिर में हुई विशेष पूजा, शिव-पार्वती मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड के पथरा उत्तर पंचायत स्थित प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला परिसर में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही माता बिषहरी मंदिर एवं शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. नागपंचमी और सावन का सोमवार एक साथ पड़ने से इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही. माता बिषहरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दूध एवं लावा अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की. वहीं शिव-पार्वती मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा की. धार्मिक मान्यता है कि माता बिषहरी की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी आस्था के चलते नागपंचमी के अवसर पर सुपौल जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैलाशपुरी पहुंचे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता कैलाशपुरी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नागपंचमी पर बिषहरी मंदिर में हुई विशेष पूजा, शिव-पार्वती मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड के पथरा उत्तर पंचायत स्थित प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला परिसर में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही माता बिषहरी मंदिर एवं शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. नागपंचमी और सावन का सोमवार एक साथ पड़ने से इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही. माता बिषहरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दूध एवं लावा अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की. वहीं शिव-पार्वती मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा की. धार्मिक मान्यता है कि माता बिषहरी की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी आस्था के चलते नागपंचमी के अवसर पर सुपौल जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैलाशपुरी पहुंचे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मेला समिति के स्थायी अध्यक्ष सह सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू तथा स्थानीय विधायक रामविलास कामत ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. मेला समिति के उपाध्यक्ष सह पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. थानाध्यक्ष किशोर कुमार एवं प्रभारी अंचलाधिकारी सुभाषचन्द्र चौधरी मेला परिसर में लगातार विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे. श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर बनी रही. प्रशासन और मेला समिति ने किए विशेष इंतजाम मेला सचिव सुनील कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन एवं मेला समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. स्थानीय वोलेंटियर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. उन्होंने बताया कि नागपंचमी के दिन कैलाशपुरी में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बार सावन का सोमवार भी होने के कारण शिव-पार्वती मंदिर में पूजा करने वालों की संख्या और अधिक रही. मंदिर परिसर में भगैत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. ठंडे पेयजल के साथ लंगर की व्यवस्था भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला परिसर में ठंडे पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा मेला समिति की ओर से लंगर का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को हलुआ, पूरी और सब्जी प्रसाद के रूप में उपलब्ध कराया गया. भारी भीड़ और गर्मी के बीच पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली. श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मेला समिति के सदस्य पूरे दिन सक्रिय रहे. आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे समिति सदस्य मेले के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय मुखिया मशरुदीन, पूर्व मुखिया हेम नारायण मंडल, निर्मली मुखिया हरिनंदन मंडल, सरपंच शिवशंकर मंडल, पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष अरुण प्रसाद मंडल, सदानंद साह, महेश पासवान, सीताराम पासवान, नवल-किशोर चौधरी, राजकुमार चौधरी, शम्भू शरण चौधरी, वासुदेव मंडल, अनिरूद्ध मंडल, राजकुमार निराला सहित अन्य समिति सदस्य एवं स्थानीय लोग सक्रिय रहे. प्रशासन एवं मेला समिति के सदस्यों ने पूरे दिन मेला परिसर में निगरानी बनाए रखी. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू आवागमन को लेकर लगातार व्यवस्था संभाली जाती रही.
    2
    सैलाब

नागपंचमी पर बिषहरी मंदिर में हुई विशेष पूजा, शिव-पार्वती मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड के पथरा उत्तर पंचायत स्थित प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला परिसर में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही माता बिषहरी मंदिर एवं शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. नागपंचमी और सावन का सोमवार एक साथ पड़ने से इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही.
माता बिषहरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दूध एवं लावा अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की. वहीं शिव-पार्वती मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा की. धार्मिक मान्यता है कि माता बिषहरी की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी आस्था के चलते नागपंचमी के अवसर पर सुपौल जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैलाशपुरी पहुंचे.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता
कैलाशपुरी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नागपंचमी पर बिषहरी मंदिर में हुई विशेष पूजा, शिव-पार्वती मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड के पथरा उत्तर पंचायत स्थित प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला परिसर में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही माता बिषहरी मंदिर एवं शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. नागपंचमी और सावन का सोमवार एक साथ पड़ने से इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही.
माता बिषहरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दूध एवं लावा अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की. वहीं शिव-पार्वती मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा की. धार्मिक मान्यता है कि माता बिषहरी की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी आस्था के चलते नागपंचमी के अवसर पर सुपौल जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैलाशपुरी पहुंचे.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मेला समिति के स्थायी अध्यक्ष सह सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू तथा स्थानीय विधायक रामविलास कामत ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. मेला समिति के उपाध्यक्ष सह पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. थानाध्यक्ष किशोर कुमार एवं प्रभारी अंचलाधिकारी सुभाषचन्द्र चौधरी मेला परिसर में लगातार विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे. श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर बनी रही.
प्रशासन और मेला समिति ने किए विशेष इंतजाम
मेला सचिव सुनील कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन एवं मेला समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. स्थानीय वोलेंटियर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. उन्होंने बताया कि नागपंचमी के दिन कैलाशपुरी में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बार सावन का सोमवार भी होने के कारण शिव-पार्वती मंदिर में पूजा करने वालों की संख्या और अधिक रही. मंदिर परिसर में भगैत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
ठंडे पेयजल के साथ लंगर की व्यवस्था
भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला परिसर में ठंडे पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा मेला समिति की ओर से लंगर का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को हलुआ, पूरी और सब्जी प्रसाद के रूप में उपलब्ध कराया गया. भारी भीड़ और गर्मी के बीच पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली. श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मेला समिति के सदस्य पूरे दिन सक्रिय रहे.
आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे समिति सदस्य
मेले के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय मुखिया मशरुदीन, पूर्व मुखिया हेम नारायण मंडल, निर्मली मुखिया हरिनंदन मंडल, सरपंच शिवशंकर मंडल, पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष अरुण प्रसाद मंडल, सदानंद साह, महेश पासवान, सीताराम पासवान, नवल-किशोर चौधरी, राजकुमार चौधरी, शम्भू शरण चौधरी, वासुदेव मंडल, अनिरूद्ध मंडल, राजकुमार निराला सहित अन्य समिति सदस्य एवं स्थानीय लोग सक्रिय रहे. प्रशासन एवं मेला समिति के सदस्यों ने पूरे दिन मेला परिसर में निगरानी बनाए रखी. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू आवागमन को लेकर लगातार व्यवस्था संभाली जाती रही.
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी शिविर का किया गया आयोजन, कुल 52 गर्भवती महिलाओं की गई जांच। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन सोमवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 52 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टर दिवाकर कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार के देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर दिवाकर कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार के साथ हरी सब्जी पत्तेदार हरी साग ओआरएस का घोल सेवन की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर दिवाकर कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी शिविर का किया गया आयोजन, कुल 52 गर्भवती महिलाओं की गई जांच।
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन सोमवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी  जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 52 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टर दिवाकर कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार के देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। 
यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर दिवाकर कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार के साथ हरी सब्जी पत्तेदार हरी साग ओआरएस का घोल सेवन की सलाह दी गई।
जांच कार्यों में डॉक्टर दिवाकर कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के बाहर बड़ा हादसा,करंट लगने से कई लोगों की मौत होने खबर। लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के बाहर बड़ा हादसा,करंट लगने से कई लोगों की मौत होने खबर।
    1
    लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के बाहर बड़ा हादसा,करंट लगने से कई लोगों की मौत होने खबर।
लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के बाहर बड़ा हादसा,करंट लगने से कई लोगों की मौत होने खबर।
    user_छायाकार अमल कुमार
    छायाकार अमल कुमार
    TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.