तेज आंधी के साथ बारिश से किसानों को मिली राहत, धान की फसल में लौटी हरियाली। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार-पांच दिनों से पड़ रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 10 बजे से तेज आंधी के साथ लगातार झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में खेत सूखने लगे थे और धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में सोमवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से धान के पौधों में हरियाली नजर आने लगी। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी थी। बारिश होने से अब खेतों में नमी बनी रहेगी और धान की फसल के विकास में काफी मदद मिलेगी। किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी गुफरान, मीर अफरोज, दीना यादव, रविंद्र शाह सहित अन्य किसानों ने बारिश पर खुशी जताते हुए कहा कि इस समय धान की फसल के लिए पानी की बेहद जरूरत थी। बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है और इससे धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल को काफी फायदा होगा और उत्पादन भी बेहतर रहने की संभावना है।
तेज आंधी के साथ बारिश से किसानों को मिली राहत, धान की फसल में लौटी हरियाली। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार-पांच दिनों से पड़ रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 10 बजे से तेज आंधी के साथ लगातार झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में खेत सूखने लगे थे और धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में सोमवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से धान के पौधों में हरियाली नजर आने लगी। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी थी। बारिश होने से अब खेतों में नमी बनी रहेगी और धान की फसल के विकास में काफी मदद मिलेगी। किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी गुफरान, मीर अफरोज, दीना यादव, रविंद्र शाह सहित अन्य किसानों ने बारिश पर खुशी जताते हुए कहा कि इस समय धान की फसल के लिए पानी की बेहद जरूरत थी। बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है और इससे धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल को काफी फायदा होगा और उत्पादन भी बेहतर रहने की संभावना है।
- शराबबंदी वाले शहर में ऑन ड्यूटी शराब पीकर जलमीनार पर चढ़ा रेलकर्मी,एक घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, शराबबंदी वाले शहर में ऑन ड्यूटी शराब पीकर जलमीनार पर चढ़ा रेलकर्मी,एक घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा,1
- श्री मारवाड़ी धर्मशाला 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री सुजीत शंघाई के द्वारा किया गया ध्वजारोहण श्री मारवाड़ी धर्मशाला 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री सुजीत शंघाई के द्वारा किया गया ध्वजारोहण1
- झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय जिला रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।4
- खून का रिश्ता नहीं, इंसानियत का फर्ज: 85 साल की राम कुमारी को पालकी में लेकर बाबा धाम निकले पड़ोसी मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इंसानियत की अनोखी मिसाल देखने को मिली। लखनऊ में रहने वाली 85 वर्षीय राम कुमारी देवी के अपने कोई बेटा-बेटी नहीं हैं। पति फकीरा साहनी भी उम्रदराज हैं। पैरों में चोट के बावजूद राम कुमारी की इच्छा बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने की थी, लेकिन उन्हें ले जाने वाला कोई अपना नहीं था। मुजफ्फरपुर की रहने वाली पड़ोसी राधा देवी और उनके पति लखनऊ में मजदूरी करते हैं। वे बाबा धाम जाने के लिए आए थे। उन्होंने किरण देवी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर राम कुमारी की इच्छा पूरी करने का बीड़ा उठाया। करीब दो हजार रुपये खर्च कर बांस और खटिया से पालकी बनाई गई। चारों लोग राम कुमारी को पालकी में बैठाकर सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर बाबा धाम निकल पड़े। राधा देवी ने कहा, “हम उनके बच्चे बनकर बाबा के दरबार तक पहुंचाएंगे।” यह यात्रा इंसानियत और पड़ोसी धर्म की मिसाल बन गई।1
- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हुई हादसा । दो गाड़ी #हौम41
- रमणकाबाद पश्चिमी में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हवेली खड़गपुर। रमणकाबाद पश्चिमी पंचायत स्थित गुरद्वा फील्ड में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर शुरू हुआ दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 16 अगस्त को रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹10,000 तथा उपविजेता टीम को ₹8,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हवेली खड़गपुर के एसडीओ राजीव रोशन शामिल हुए। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर एक-एक कर उनका परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने मैदान में फुटबॉल रखकर स्वयं एक गोल दागकर मुकाबले का शुभारंभ किया। एसडीओ के गोल करते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला किया गया। विजेता टीम ने छह में से लगातार पांच गोल दागकर जीत हासिल की, जबकि उपविजेता टीम चार गोल ही कर सकी। इसके साथ ही विजेता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।1
- गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सोमवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कराने में सहायता मिली। मंदिर के बाहर अच्छी खासी चहल-पहल है। सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगरी शिव मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा रहा।1
- झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।4
- अशोकधाम भगदड़ में रिंकू देवी की मौत से फरदा में पसरा मातम, नरेंद्र कुमार तांती ने दी श्रद्धांजलि मुंगेर। लखीसराय स्थित ऐतिहासिक श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोकधाम) में सावन की तीसरी सोमवारी को हुई भीषण भगदड़ में मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के बांक टोला फरदा निवासी रिंकू देवी (पति स्व. नीरज यादव) की मौत हो गई। हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की जान जाने की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रिंकू देवी की मौत की सूचना जैसे ही फरदा गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस दर्दनाक घटना से गमगीन हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिला अध्यक्ष सह निवर्तमान महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र कुमार तांती पीड़ित परिवार से मिलने फरदा पहुंचे। उन्होंने मृतका रिंकू देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। नरेंद्र कुमार तांती ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही अशोकधाम हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। इस मौके पर अजय यादव, बबलू सर, बिट्टू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अशोकधाम भगदड़ में रिंकू देवी की मौत से फरदा में पसरा मातम, नरेंद्र कुमार तांती ने दी श्रद्धांजलि मुंगेर। लखीसराय स्थित ऐतिहासिक श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोकधाम) में सावन की तीसरी सोमवारी को हुई भीषण भगदड़ में मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के बांक टोला फरदा निवासी रिंकू देवी (पति स्व. नीरज यादव) की मौत हो गई। हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की जान जाने की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रिंकू देवी की मौत की सूचना जैसे ही फरदा गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस दर्दनाक घटना से गमगीन हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिला अध्यक्ष सह निवर्तमान महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र कुमार तांती पीड़ित परिवार से मिलने फरदा पहुंचे। उन्होंने मृतका रिंकू देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। नरेंद्र कुमार तांती ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही अशोकधाम हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। इस मौके पर अजय यादव, बबलू सर, बिट्टू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1