logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सोमवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कराने में सहायता मिली। मंदिर के बाहर अच्छी खासी चहल-पहल है। सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगरी शिव मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा रहा।

8 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
8 hrs ago

गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सोमवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कराने में सहायता मिली। मंदिर के बाहर अच्छी खासी चहल-पहल है। सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगरी शिव मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा रहा।

More news from बिहार and nearby areas
  • तेज आंधी के साथ बारिश से किसानों को मिली राहत, धान की फसल में लौटी हरियाली। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार-पांच दिनों से पड़ रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 10 बजे से तेज आंधी के साथ लगातार झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में खेत सूखने लगे थे और धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में सोमवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से धान के पौधों में हरियाली नजर आने लगी। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी थी। बारिश होने से अब खेतों में नमी बनी रहेगी और धान की फसल के विकास में काफी मदद मिलेगी। किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी गुफरान, मीर अफरोज, दीना यादव, रविंद्र शाह सहित अन्य किसानों ने बारिश पर खुशी जताते हुए कहा कि इस समय धान की फसल के लिए पानी की बेहद जरूरत थी। बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है और इससे धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल को काफी फायदा होगा और उत्पादन भी बेहतर रहने की संभावना है।
    1
    तेज आंधी के साथ बारिश से किसानों को मिली राहत, धान की फसल में लौटी हरियाली।
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार-पांच दिनों से पड़ रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 10 बजे से तेज आंधी के साथ लगातार झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।
बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में खेत सूखने लगे थे और धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में सोमवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से धान के पौधों में हरियाली नजर आने लगी।
किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी थी। बारिश होने से अब खेतों में नमी बनी रहेगी और धान की फसल के विकास में काफी मदद मिलेगी।
किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी गुफरान, मीर अफरोज, दीना यादव, रविंद्र शाह सहित अन्य किसानों ने बारिश पर खुशी जताते हुए कहा कि इस समय धान की फसल के लिए पानी की बेहद जरूरत थी। बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है और इससे धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है।
किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल को काफी फायदा होगा और उत्पादन भी बेहतर रहने की संभावना है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • अशोक धाम भगदड़ मामले को लेकर मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उपललन सिंह ने बताया शोक अशोक धाम भगदड़ मामले को लेकर मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उपललन सिंह ने बताया शोक
    1
    अशोक धाम भगदड़ मामले को लेकर मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उपललन सिंह ने बताया शोक
अशोक धाम भगदड़ मामले को लेकर मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उपललन सिंह ने बताया शोक
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • जमालपुर जुबली वेल पर दिखी फिल्म शोले की झलक, टंकी पर चढ़ा नशेड़ी रेलकर्मी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा जमालपुर जुबली वेल पर दिखी फिल्म शोले की झलक, टंकी पर चढ़ा नशेड़ी रेलकर्मी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा
    1
    जमालपुर जुबली वेल पर दिखी फिल्म शोले की झलक, टंकी पर चढ़ा नशेड़ी रेलकर्मी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा
जमालपुर जुबली वेल पर दिखी फिल्म शोले की झलक, टंकी पर चढ़ा नशेड़ी रेलकर्मी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • नारायणपुर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, NH-31 चौक पर दिखा श्रद्धा और आस्था का नजारा नारायणपुर में कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं और श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर धार्मिक जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। शोभायात्रा जब NH-31 चौक पर पहुंची तो वहां श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूरे मार्ग में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और धार्मिक वातावरण बना रहा। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराया। नारायणपुर में निकली इस कलश शोभायात्रा ने लोगों में धार्मिक उत्साह और आस्था का संदेश दिया।
    1
    नारायणपुर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, NH-31 चौक पर दिखा श्रद्धा और आस्था का नजारा
नारायणपुर में कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
शोभायात्रा के दौरान महिलाएं और श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर धार्मिक जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए।
शोभायात्रा जब NH-31 चौक पर पहुंची तो वहां श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
पूरे मार्ग में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और धार्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजकों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
नारायणपुर में निकली इस कलश शोभायात्रा ने लोगों में धार्मिक उत्साह और आस्था का संदेश दिया।
    user_Mannu kumar
    Mannu kumar
    बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
    4
    झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर।
लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर।
लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है।
इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।
    1
    सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया
तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए।
बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे।
तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • कांवर में लालटेन टांग कर तेजस्वी यादव की फोटो वाली टीशर्ट पहन कर निकला देवघर। Tejashwi Yadav
    1
    कांवर में लालटेन टांग कर तेजस्वी यादव की फोटो वाली टीशर्ट पहन कर निकला देवघर। Tejashwi Yadav
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी शिविर का किया गया आयोजन, कुल 52 गर्भवती महिलाओं की गई जांच। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन सोमवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 52 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टर दिवाकर कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार के देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर दिवाकर कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार के साथ हरी सब्जी पत्तेदार हरी साग ओआरएस का घोल सेवन की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर दिवाकर कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी शिविर का किया गया आयोजन, कुल 52 गर्भवती महिलाओं की गई जांच।
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन सोमवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी  जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 52 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टर दिवाकर कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार के देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। 
यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर दिवाकर कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार के साथ हरी सब्जी पत्तेदार हरी साग ओआरएस का घोल सेवन की सलाह दी गई।
जांच कार्यों में डॉक्टर दिवाकर कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.