logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।
    1
    सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया
तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए।
बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे।
तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • कांवर में लालटेन टांग कर तेजस्वी यादव की फोटो वाली टीशर्ट पहन कर निकला देवघर। Tejashwi Yadav
    1
    कांवर में लालटेन टांग कर तेजस्वी यादव की फोटो वाली टीशर्ट पहन कर निकला देवघर। Tejashwi Yadav
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • रमणकाबाद पश्चिमी में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हवेली खड़गपुर। रमणकाबाद पश्चिमी पंचायत स्थित गुरद्वा फील्ड में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर शुरू हुआ दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 16 अगस्त को रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹10,000 तथा उपविजेता टीम को ₹8,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हवेली खड़गपुर के एसडीओ राजीव रोशन शामिल हुए। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर एक-एक कर उनका परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने मैदान में फुटबॉल रखकर स्वयं एक गोल दागकर मुकाबले का शुभारंभ किया। एसडीओ के गोल करते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला किया गया। विजेता टीम ने छह में से लगातार पांच गोल दागकर जीत हासिल की, जबकि उपविजेता टीम चार गोल ही कर सकी। इसके साथ ही विजेता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
    1
    रमणकाबाद पश्चिमी में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन
हवेली खड़गपुर। रमणकाबाद पश्चिमी पंचायत स्थित गुरद्वा फील्ड में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर शुरू हुआ दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 16 अगस्त को रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹10,000 तथा उपविजेता टीम को ₹8,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हवेली खड़गपुर के एसडीओ राजीव रोशन शामिल हुए। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर एक-एक कर उनका परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने मैदान में फुटबॉल रखकर स्वयं एक गोल दागकर मुकाबले का शुभारंभ किया। एसडीओ के गोल करते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला किया गया। विजेता टीम ने छह में से लगातार पांच गोल दागकर जीत हासिल की, जबकि उपविजेता टीम चार गोल ही कर सकी। इसके साथ ही विजेता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
    4
    झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर।
लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर।
लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है।
इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial
    1
    Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial 
Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Amarpur, Banka•
    3 hrs ago
  • अशोक धाम भगदड़ मामले को लेकर मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उपललन सिंह ने बताया शोक अशोक धाम भगदड़ मामले को लेकर मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उपललन सिंह ने बताया शोक
    1
    अशोक धाम भगदड़ मामले को लेकर मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उपललन सिंह ने बताया शोक
अशोक धाम भगदड़ मामले को लेकर मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उपललन सिंह ने बताया शोक
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    36 min ago
  • जमालपुर जुबली वेल पर दिखी फिल्म शोले की झलक, टंकी पर चढ़ा नशेड़ी रेलकर्मी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा जमालपुर जुबली वेल पर दिखी फिल्म शोले की झलक, टंकी पर चढ़ा नशेड़ी रेलकर्मी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा
    1
    जमालपुर जुबली वेल पर दिखी फिल्म शोले की झलक, टंकी पर चढ़ा नशेड़ी रेलकर्मी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा
जमालपुर जुबली वेल पर दिखी फिल्म शोले की झलक, टंकी पर चढ़ा नशेड़ी रेलकर्मी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • खून का रिश्ता नहीं, इंसानियत का फर्ज: 85 साल की राम कुमारी को पालकी में लेकर बाबा धाम निकले पड़ोसी मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इंसानियत की अनोखी मिसाल देखने को मिली। लखनऊ में रहने वाली 85 वर्षीय राम कुमारी देवी के अपने कोई बेटा-बेटी नहीं हैं। पति फकीरा साहनी भी उम्रदराज हैं। पैरों में चोट के बावजूद राम कुमारी की इच्छा बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने की थी, लेकिन उन्हें ले जाने वाला कोई अपना नहीं था। मुजफ्फरपुर की रहने वाली पड़ोसी राधा देवी और उनके पति लखनऊ में मजदूरी करते हैं। वे बाबा धाम जाने के लिए आए थे। उन्होंने किरण देवी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर राम कुमारी की इच्छा पूरी करने का बीड़ा उठाया। करीब दो हजार रुपये खर्च कर बांस और खटिया से पालकी बनाई गई। चारों लोग राम कुमारी को पालकी में बैठाकर सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर बाबा धाम निकल पड़े। राधा देवी ने कहा, “हम उनके बच्चे बनकर बाबा के दरबार तक पहुंचाएंगे।” यह यात्रा इंसानियत और पड़ोसी धर्म की मिसाल बन गई।
    1
    खून का रिश्ता नहीं, इंसानियत का फर्ज: 85 साल की राम कुमारी को पालकी में लेकर बाबा धाम निकले पड़ोसी
मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इंसानियत की अनोखी मिसाल देखने को मिली। लखनऊ में रहने वाली 85 वर्षीय राम कुमारी देवी के अपने कोई बेटा-बेटी नहीं हैं। पति फकीरा साहनी भी उम्रदराज हैं। पैरों में चोट के बावजूद राम कुमारी की इच्छा बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने की थी, लेकिन उन्हें ले जाने वाला कोई अपना नहीं था।
मुजफ्फरपुर की रहने वाली पड़ोसी राधा देवी और उनके पति लखनऊ में मजदूरी करते हैं। वे बाबा धाम जाने के लिए आए थे। उन्होंने किरण देवी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर राम कुमारी की इच्छा पूरी करने का बीड़ा उठाया। करीब दो हजार रुपये खर्च कर बांस और खटिया से पालकी बनाई गई। चारों लोग राम कुमारी को पालकी में बैठाकर सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर बाबा धाम निकल पड़े।
राधा देवी ने कहा, “हम उनके बच्चे बनकर बाबा के दरबार तक पहुंचाएंगे।” यह यात्रा इंसानियत और पड़ोसी धर्म की मिसाल बन गई।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.