Shuru
Apke Nagar Ki App…
Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial
Reporter Ravinder
Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial
More news from Banka and nearby areas
- Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial Surplus Market का काला सच | Panipat Suplus Market भूलकर भी मत आना | Viral Surplus Market Noorwala Panipat #viralreelsシ #SURPLUS #BusinessGrowth #clothes #jantakiawaaj #ravinderjiofficial1
- पूर्व मुखिया आशा देवी और पप्पू मंडल ने गरीबों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, डेढ़ सौ मरीजों की हुई जांच भागलपुर जिले क़े नाथनगर प्रखंड क़े नूरपुर पंचायत की पूर्व मुखिया आशा देवी एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुमन कुमार सुधांशु उर्फ पप्पू मंडल के आवास पर स्वास्थ्य सेवा अपग्रेडल के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब डेढ़ सौ गरीब एवं असहाय मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. कुमार अन्नू ने मरीजों की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायराइड सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क दी गईं। साथ ही गंभीर बीमारियों से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। आयोजक सुमन कुमार सुधांशु उर्फ पप्पू मंडल ने कहा कि पंचायत की जनता का तहे दिल से ख्याल रखना उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि समय-समय पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की समुचित जांच कराई जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को समय रहते बीमारी का पता चल सके और वह गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सके। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी भी है। शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क दवा मिलने पर खुशी जताई। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. कुमार अन्नू का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान जितेंद्र यादव, संतोष कुमार मिश्रा, वेदानंद, लक्की, सन्नी समेत कई सहयोगी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।1
- झाड़ी में मिला पांच फीट का अजगर, ग्रामीणों में मची हलचल; सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा बांका/चांदन। आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर (बाराकोला) गांव में रविवार की सुबह झाड़ी में करीब पांच फीट लंबा अजगर सांप मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय संवाददाता को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग की ओर से स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद भैरोगंज स्थित वन बीट के कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए कर्मी अजगर का रेस्क्यू किए बिना वापस लौट गए। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय संवाददाता ने सावधानीपूर्वक करीब पांच फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर को बिना किसी चोट के पकड़कर वन विभाग के कर्मियों को सौंप दिया गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन्यजीवों को नहीं मारने की अपील घटना के बाद ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव या आसपास के क्षेत्र में सांप अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। वन्यजीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ना पर्यावरण और मानव जीवन, दोनों के लिए बेहतर है। संदेश: किसी भी जीव-जंतु को मारने के बजाय रेस्क्यू टीम को बुलाएं और उसकी जान बचाने में सहयोग करें। नेशनल मीडिया एजेंसी रिपोर्ट1
- Sultan Khan se Devghar ja rahe hain Sabhi Kamariya Jal Lekar ke aur duri Ki Baat ki Jaaye to something 110 Kimi hai hello Park yeah yeah jaldi a1
- 🔥 बांका में 21 खिलाड़ियों की परीक्षा! 🏸 एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में चयन के लिए हुआ बैडमिंटन ट्रायल बांका इंडोर स्टेडियम में रविवार को एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कुल 21 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। 🏸💪 🎯 खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट और स्किल टेस्ट लिया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। 🏆 चयनित खिलाड़ियों को बिहार सरकार द्वारा संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण, शिक्षा, स्पोर्ट्स किट और मानक गुणवत्तापूर्ण डाइट की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। 👏 💫 बांका की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 📢 ऐसी ही बांका की हर बड़ी और खास खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल। 📰 संवाददाता बिकाश शर्मा 📍 Banka Today News Digital1
- सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।1
- कांवर में लालटेन टांग कर तेजस्वी यादव की फोटो वाली टीशर्ट पहन कर निकला देवघर। Tejashwi Yadav1
- 🔥 मंदार की धरती पर बनी सामाजिक संदेश वाली शॉर्ट फिल्म, जल्द OTT पर मचेगी धूम! 🎬 बांका | मंदार पर्वत मंदार पर्वत की ऐतिहासिक और पौराणिक वादियां रविवार को फिल्मी शूटिंग का गवाह बनीं। 🎥✨ यहां एक सामाजिक संदेश देने वाली शॉर्ट फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग पूरी की गई। 🎬 फिल्म का निर्देशन भागलपुर के समाजसेवी सह प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संजीव सुमन कर रहे हैं, जो मूल रूप से बांका जिले के बभनगामा गांव के रहने वाले हैं। 🌿 फिल्म में मंदार की ऐतिहासिक-पौराणिक विरासत के साथ-साथ प्रसिद्ध पापहरणी सरोवर की स्वच्छता और संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। 🎭 फिल्म में वृतिका सुमन ‘डफली’, लोक गायिका प्रतिज्ञा सिंह, मेहमान कलाकार तौसीफ खान और सुनील कुमार गुप्ता ने अभिनय किया है। वहीं, फिल्म का दृश्यांकन कैमरामैन सलाम सागर ने किया है। 📺 शूटिंग पूरी होने के बाद यह शॉर्ट फिल्म जल्द ही प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। ❤️ मंदार की विरासत, सामाजिक जागरूकता और स्वच्छता का संदेश अब पहुंचेगा देश-दुनिया तक! 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1