logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व मुखिया आशा देवी और पप्पू मंडल ने गरीबों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, डेढ़ सौ मरीजों की हुई जांच भागलपुर जिले क़े नाथनगर प्रखंड क़े नूरपुर पंचायत की पूर्व मुखिया आशा देवी एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुमन कुमार सुधांशु उर्फ पप्पू मंडल के आवास पर स्वास्थ्य सेवा अपग्रेडल के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब डेढ़ सौ गरीब एवं असहाय मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. कुमार अन्नू ने मरीजों की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायराइड सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क दी गईं। साथ ही गंभीर बीमारियों से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। आयोजक सुमन कुमार सुधांशु उर्फ पप्पू मंडल ने कहा कि पंचायत की जनता का तहे दिल से ख्याल रखना उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि समय-समय पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की समुचित जांच कराई जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को समय रहते बीमारी का पता चल सके और वह गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सके। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी भी है। शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क दवा मिलने पर खुशी जताई। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. कुमार अन्नू का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान जितेंद्र यादव, संतोष कुमार मिश्रा, वेदानंद, लक्की, सन्नी समेत कई सहयोगी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।

5 hrs ago
user_Sushil rajak
Sushil rajak
जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • आज नाग पंचमी के दिन टिंगटेगा घाट गंगा जी में स्नान करने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़ एक बार इस वीडियो को जरूर देखें
    1
    आज नाग पंचमी के दिन टिंगटेगा घाट गंगा जी में स्नान करने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़ एक बार इस वीडियो को जरूर देखें
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    Farmer नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • अपने गांव के स्कूल के ख़राब हालात दिखाने पर अब्दुल के पिता की मोब लिंचिग कर दी गई लेकिन ये खबर कोई मीडिया नहीं चला रहा, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश मे एक निर्दोष मुसलमान की हत्या हुई। इस वर्ष 60 मुसलमानो को मार डाला गया हिंदू राष्ट्र वाली भीड़ के द्वारा/
    1
    अपने गांव के स्कूल के ख़राब हालात दिखाने पर अब्दुल के पिता की मोब लिंचिग कर दी गई लेकिन ये खबर कोई मीडिया नहीं चला रहा, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश मे एक निर्दोष मुसलमान की हत्या हुई। इस वर्ष 60 मुसलमानो को मार डाला गया हिंदू राष्ट्र वाली भीड़ के द्वारा/
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
    4
    झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर।
लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर।
लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है।
इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • Sultan Khan se Devghar ja rahe hain Sabhi Kamariya Jal Lekar ke aur duri Ki Baat ki Jaaye to something 110 Kimi hai hello Park yeah yeah jaldi a
    1
    Sultan Khan se Devghar ja rahe hain Sabhi Kamariya Jal Lekar ke aur duri Ki Baat ki Jaaye to something 110 Kimi hai hello Park yeah yeah jaldi a
    user_Mr VIRAT
    Mr VIRAT
    Financial Analyst बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • 🔥 बांका में 21 खिलाड़ियों की परीक्षा! 🏸 एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में चयन के लिए हुआ बैडमिंटन ट्रायल बांका इंडोर स्टेडियम में रविवार को एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कुल 21 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। 🏸💪 🎯 खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट और स्किल टेस्ट लिया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। 🏆 चयनित खिलाड़ियों को बिहार सरकार द्वारा संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण, शिक्षा, स्पोर्ट्स किट और मानक गुणवत्तापूर्ण डाइट की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। 👏 💫 बांका की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 📢 ऐसी ही बांका की हर बड़ी और खास खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल। 📰 संवाददाता बिकाश शर्मा 📍 Banka Today News Digital
    1
    🔥 बांका में 21 खिलाड़ियों की परीक्षा! 🏸 एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में चयन के लिए हुआ बैडमिंटन ट्रायल

बांका इंडोर स्टेडियम में रविवार को एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कुल 21 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। 🏸💪
🎯 खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट और स्किल टेस्ट लिया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।
🏆 चयनित खिलाड़ियों को बिहार सरकार द्वारा संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण, शिक्षा, स्पोर्ट्स किट और मानक गुणवत्तापूर्ण डाइट की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। 👏
💫 बांका की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
📢 ऐसी ही बांका की हर बड़ी और खास खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
📰 संवाददाता बिकाश शर्मा
📍 Banka Today News Digital
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।
    1
    सात दिन बाद मिली अपनों की राह, तारापुर पुलिस ने बिछड़े कांवरिया को परिजनों से मिलाया
तारापुर। श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़े उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रद्धालु पंडित रजक आखिरकार सात दिन बाद अपने परिजनों से मिल गए। तारापुर पुलिस के प्रयास से उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद उनके भतीजे महेश आर्य और शिव कुमार तारापुर थाना पहुंचे और अपने चाचा को सकुशल साथ लेकर घर के लिए रवाना हुए।
बताते चलें कि पंडित रजक, पिता मुसे रजक, ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रहने वाले हैं। वह बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर उनकी देखरेख शुरू की थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने के कारण वह अपने घर-परिवार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे।
तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना समेत अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद परिजनों का पता चला और भतीजे थाना पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय जिला रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर। लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
    4
    झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर।
लखीसराय जिला रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, निशांत कुमार का भव्य स्वागत तेतरहट मननपुर मोड़ पर।
लखीसराय। जमुई जिले के झाझा में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के भी मौजूद रहने की बात कही गई है।
इधर, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का तेतरहाट स्थित तेतरहाट मननपुर मोड़ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-माला एवं बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुखिया दीपक सिंह, उमेश मालाकार, मुरारी मेहता, किशोर कुमार, रघुनाथ साव पूर्व मुखिया तेतरहाटसहित पार्टी के कई सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन और प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर झाझा में लोगों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • 🔥 मंदार की धरती पर बनी सामाजिक संदेश वाली शॉर्ट फिल्म, जल्द OTT पर मचेगी धूम! 🎬 बांका | मंदार पर्वत मंदार पर्वत की ऐतिहासिक और पौराणिक वादियां रविवार को फिल्मी शूटिंग का गवाह बनीं। 🎥✨ यहां एक सामाजिक संदेश देने वाली शॉर्ट फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग पूरी की गई। 🎬 फिल्म का निर्देशन भागलपुर के समाजसेवी सह प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संजीव सुमन कर रहे हैं, जो मूल रूप से बांका जिले के बभनगामा गांव के रहने वाले हैं। 🌿 फिल्म में मंदार की ऐतिहासिक-पौराणिक विरासत के साथ-साथ प्रसिद्ध पापहरणी सरोवर की स्वच्छता और संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। 🎭 फिल्म में वृतिका सुमन ‘डफली’, लोक गायिका प्रतिज्ञा सिंह, मेहमान कलाकार तौसीफ खान और सुनील कुमार गुप्ता ने अभिनय किया है। वहीं, फिल्म का दृश्यांकन कैमरामैन सलाम सागर ने किया है। 📺 शूटिंग पूरी होने के बाद यह शॉर्ट फिल्म जल्द ही प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। ❤️ मंदार की विरासत, सामाजिक जागरूकता और स्वच्छता का संदेश अब पहुंचेगा देश-दुनिया तक! 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    🔥 मंदार की धरती पर बनी सामाजिक संदेश वाली शॉर्ट फिल्म, जल्द OTT पर मचेगी धूम! 🎬

बांका | मंदार पर्वत
मंदार पर्वत की ऐतिहासिक और पौराणिक वादियां रविवार को फिल्मी शूटिंग का गवाह बनीं। 🎥✨ यहां एक सामाजिक संदेश देने वाली शॉर्ट फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग पूरी की गई।
🎬 फिल्म का निर्देशन भागलपुर के समाजसेवी सह प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संजीव सुमन कर रहे हैं, जो मूल रूप से बांका जिले के बभनगामा गांव के रहने वाले हैं।
🌿 फिल्म में मंदार की ऐतिहासिक-पौराणिक विरासत के साथ-साथ प्रसिद्ध पापहरणी सरोवर की स्वच्छता और संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।
🎭 फिल्म में वृतिका सुमन ‘डफली’, लोक गायिका प्रतिज्ञा सिंह, मेहमान कलाकार तौसीफ खान और सुनील कुमार गुप्ता ने अभिनय किया है। वहीं, फिल्म का दृश्यांकन कैमरामैन सलाम सागर ने किया है।
📺 शूटिंग पूरी होने के बाद यह शॉर्ट फिल्म जल्द ही प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
❤️ मंदार की विरासत, सामाजिक जागरूकता और स्वच्छता का संदेश अब पहुंचेगा देश-दुनिया तक!
📰 Banka Today News Digital
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • लखीसराय अशोक धाम में महाहा*दसा! सावन की सोमवारी पर मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौ*त और 14 घा*यल
    1
    लखीसराय अशोक धाम में महाहा*दसा! सावन की सोमवारी पर मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौ*त और 14 घा*यल
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.