logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकसित मॉडल स्कूल का उद्घाटन जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया। समस्तीपुर समाहरणालय मे राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुर तथा उर्दू एवं प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति, बेगमपुर वार्ड संख्या–13 में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) फ्रंटियर बेसिन, देहरादून (सीएसआर) के सहयोग से विकसित मॉडल स्कूल का उद्घाटन जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त विद्यालयों का विकास ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) फ्रंटियर बेसिन, देहरादून के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यालय में शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कक्षा-कक्ष, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और विद्यालय प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद भी किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत इस प्रकार के प्रयास शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होता है तथा उनके सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Samastipur, Bihar•

More news from समस्तीपुर and nearby areas
  • Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    1
    Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people धरमपुर, समस्तीपुर•
    1 hr ago
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर में आगामी 13-15 मार्च तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन
    1
    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर में आगामी 13-15 मार्च तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    5 hrs ago
  • अहाँ अप्पन लक्ष्यक प्रति सदिखन प्रयत्नशील रहू आगाँ माँ जगत जननी माता भगवती अपनेक सभ मनोरथ के पूर्ण करथि। आई गाम में पाँचम दिनक चंदा संग्रह में सभ गोटेक संग उपस्थित रहबाक सौभाग्य प्राप्त भेल। 🙏🏻🚩 जय माँ भगवती। 🚩🙏🏻
    1
    अहाँ अप्पन लक्ष्यक प्रति सदिखन प्रयत्नशील रहू आगाँ माँ जगत जननी माता भगवती अपनेक सभ मनोरथ के पूर्ण करथि।
आई गाम में पाँचम दिनक चंदा संग्रह में सभ गोटेक संग उपस्थित रहबाक सौभाग्य प्राप्त भेल।
🙏🏻🚩 जय माँ भगवती। 🚩🙏🏻
    user_Deepak kumar Jha
    Deepak kumar Jha
    Student union हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Chhotu Kumar
    1
    Post by Chhotu Kumar
    user_Chhotu Kumar
    Chhotu Kumar
    कल्याणपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • कुर्ता पहन लेने से कोई नेता नहीं बनता, नेता वही है जो जनता के हक़ के लिए लड़ता है। न जाल बचा न मछली #facebook #trendingreelsvideo #viralreels #bihar #patna
    1
    कुर्ता पहन लेने से कोई नेता नहीं बनता,
नेता वही है जो जनता के हक़ के लिए लड़ता है।
न जाल बचा न मछली
#facebook #trendingreelsvideo #viralreels #bihar #patna
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।
    1
    दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है।
इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई।
हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए।
अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•
    21 hrs ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.