Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के भदोखर में खाकी का खौफ खत्म! दबंगों ने महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गमेलन कचौन्दा में,विपक्षियों ने पहले जलाए सफेदा के पेड़,तोड़ी बांस बल्ली महिला के विरोध करने पर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, तोड़े पैर,वीडियो वायरल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला।
Arvind Mishra
रायबरेली के भदोखर में खाकी का खौफ खत्म! दबंगों ने महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गमेलन कचौन्दा में,विपक्षियों ने पहले जलाए सफेदा के पेड़,तोड़ी बांस बल्ली महिला के विरोध करने पर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, तोड़े पैर,वीडियो वायरल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गमेलन कचौन्दा में,विपक्षियों ने पहले जलाए सफेदा के पेड़,तोड़ी बांस बल्ली महिला के विरोध करने पर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, तोड़े पैर,वीडियो वायरल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला।1
- रायबरेली। ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के पावन अवसर पर जिओ ऑफिस रायबरेली की ओर से जेसीएन परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति भाव और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा भाव से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर इंफ्रालीड रमा शंकर सिंह, इंफ्रा इंजीनियर हिमांशु मिश्रा, इंफ्रा इंजीनियर राहुल सिंह, क्लस्टर मैनेजर आशुतोष बाजपेई, सीआई अजीत, हेमू गुप्ता, राम यस यादव टेक्नीशियन प्रशांत बाजपेई, विन्देश मिश्रा, विकास सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने जिओ टीम की सराहना की और ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।1
- ऊंचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी अस्पताल के सामने दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10 (भीतरी मोहल्ला) निवासी राजू पुत्र हनीफ अपनी मोटरसाइकिल से खेत देखने के लिए गौरयापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौरयापुर मजरे खालिकपुर कला निवासी संजय किसी काम से ऊंचाहार की तरफ आ रहे थे। जैसे ही दोनों सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे, उनकी अनियंत्रित बाइकें आपस में टकरा गईं। घायल की स्थिति: टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राजू की हालत काफी नाजुक है, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष के संजय को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।1
- पूर्व प्रधान की मौत से भड़का आक्रोश, परिजनों ने किया चक्का जाम! संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।1
- Post by Local news tv1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- रायबरेली जिले की ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्भस्थ शिशु की मृत्यु का कारण बनने वाले वांछित अभियुक्त राम अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया। घटनाक्रम के अनुसार, इसी साल जनवरी महीने में अरखा ग्राम सभा के लोधन का पुरवा मजरे में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हुई थी। इस विवाद के दौरान आरोपी पर एक गर्भवती महिला के पेट पर जानबूझकर लात मारने का गंभीर आरोप लगा था। इस क्रूर हमले के कारण महिला के गर्भ में पल रहे मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लंबे समय से चल रही तलाश के बाद, पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई से पीड़िता के परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।1