मेरा युवा भारत गाजीपुर के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती जनपद गाजीपुर मेरा युवा भारत केंद्र गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर लंका स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान एवं मूर्ति की साफ सफाई करके माल्यार्पण किया गया और एक संगोष्ठी का आयोजन करके डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित कार्यों की विवेचना की गयी। समाजसेवी सरोज कुमार राय ने कहाँ की डॉ. भीमराव अंबेडकर (14 अप्रैल 1891 - 6 दिसंबर 1956) एक महान भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार (फादर ऑफ इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन) के रूप में जाना जाता है। उन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने।कार्यक्रम मे उपस्थिति सदस्य खुशबू वर्मा,शाश्वत सिंह,पियूष सिंह,अगरिमा सिंह,मोहन,सुरेंद्र प्रजापतिसरोज कुमार राय,धर्मेंद्र देव प्रसाद,उमाशंकर राय,दया यादव,गीता,कुलदीप कुमार,नीलिमा गाँधी,रविंद्र यादव,अभिमन्यु, सुमन बिन्द आदि लोग मौजूद रहे।

- छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...! छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।1
- श्रमिकों को राहत: वेतन बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जिले में शांति बनाए रखने के निर्देश: हिंसा पर होगी कड़ी कार्रवाई1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by SONI DEVI1
- मऊ । मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक थाने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।4
- *आज़मगढ़/उतार प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत* उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जिला के चक्करपानपुर PG अस्पताल में बाइक चोर बहुत ही आसानी से अस्पताल के बाहर रखे बाइक को चोरी कर रहे हैं मरिज के साथ आये हुए उनके परिवार वाले का बाइक का चोरी होने पर खोफनाक मंजर सामने आया राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गार्ड ने बताया कि यहां पर बाहर राखी हुई बाइक की चोरी हो रही है इस तरह से पीजी हॉस्पिटल के गार्ड सभी मरिजो के साथ आये हुए उनके परिवार वाले को सावधान कर रहे हैं अपनी बाइक की देख रेख और अपने समानों की देख रेख स्वयं करें पीजी अस्पताल के गार्ड का कहना है कि ना ही किसी को अपना फोन दीजिए चाहे वो सभी को कितनी भी आपातकालीन बात करने के लिए बोले गल्ती से भी अपना फोन ना दे मैरिजो के परिवार वालों का कहना है कि हम 1 साथ में अपनी बाइक कैसे या मैरिजो को देख सकते हैं आप यहां अस्पताल के गार्ड हैं तभी ना हम सभी बेफिकर होकर अपने मरीजो को देख सकते हैं, मरीजो के परिवार वालों की ये कहना है कि यहां पीजी हॉस्पिटल में कड़ी से कड़ी हॉस्पिटल के बाहर वाहनो की सुरक्षा की जाए ताकी हम सभी अपने-अपने मरीज़ों की तरह डॉक्टर को दिखा सकें|1
- Post by Mangalam steel and aluminium works3
- गाजीपुर के अफीम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सहायक कमाण्डेट संजीव कुमार चौहान ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कर्मियों व आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई। साथ ही बुकलेट, पंपलेट और बैनर का विमोचन कर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और आपदा के समय सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मॉक ड्रिल, सुरक्षा प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं, जिससे आम लोगों और कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। इस मौके पर सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा और सेवा भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।1