बरसात में कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे, जूता-चप्पल हाथ में लेकर चलने को मजबूर #मॉडल स्कूल का सपना, पुसौली विद्यालय तक संपर्क पथ नहीं मोहनिया कैमूर:-शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाने की बात कही जा रही है। वहीं, पुसौली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तक आज भी समुचित संपर्क पथ नहीं है.बरसात में रास्ते पर कीचड़ और पानी जमा होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी होती है। कई बार बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। बच्चे पीठ पर स्कूल बैग और हाथ में जूता-चप्पल लेकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है.विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिशंकर पाल ने बताया कि बरसात के दिनों में रास्ते में कीचड़ और पानी भर जाने से काफी परेशानी होती है। विद्यालय के आगे निजी जमीन होने के कारण संपर्क पथ का निर्माण नहीं हो सका है। इस संबंध में आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
बरसात में कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे, जूता-चप्पल हाथ में लेकर चलने को मजबूर #मॉडल स्कूल का सपना, पुसौली विद्यालय तक संपर्क पथ नहीं मोहनिया कैमूर:-शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाने की बात कही जा रही है। वहीं, पुसौली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तक आज भी समुचित संपर्क पथ नहीं है.बरसात में रास्ते पर कीचड़ और पानी जमा होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी होती है। कई बार बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। बच्चे पीठ पर स्कूल बैग और हाथ में जूता-चप्पल लेकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है.विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिशंकर पाल ने बताया कि बरसात के दिनों में रास्ते में कीचड़ और पानी भर जाने से काफी परेशानी होती है। विद्यालय के आगे निजी जमीन होने के कारण संपर्क पथ का निर्माण नहीं हो सका है। इस संबंध में आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
- रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में अगस्त क्रांति दिवस पर महात्मा गांधी को नमन किया गया। रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संकल्प दोहराया। रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने की। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी में उनके अतुल्य योगदान को याद किया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बापू के दिखाए सत्य, अहिंसा और स्वराज के मार्ग पर चलने तथा देश की लोकतांत्रिक व संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' और 'करो या मरो' का नारा देकर देश में अगस्त क्रांति का बिगुल फूंका था। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बिना झुके लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी बापू के विचार और संकल्प उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। माल्यार्पण कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सबने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।4
- चंदौली के मुगलसराय मे नगर गलियां टूटी है उसके लिये पैसा नहीं है, लेकिन नगर पालिका ऑफिस बनेगा 10 करोड़ का- संतोष कुमार पाठक1
- "गाजीपुर में गंगा का जलस्तर लगातार 2 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। ,,,,, गाजीपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे से गंगा के जलस्तर में करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा तटवर्ती इलाकों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि, गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन एहतियात के तौर पर अलर्ट मोड में है। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से गंगा के किनारे न जाएं और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी में स्नान करने से बचें। अधिकारियों की ओर से तटवर्ती क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें। गाजीपुर जिले के कई इलाके हर साल बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील रहते हैं। इनमें सैदपुर, गाजीपुर सदर, जमानियां, सेवराई और मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे के इलाके प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और बाढ़ राहत चौकियों को सक्रिय करने की तैयारियां भी की जा रही हैं। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।4
- केतार (गढ़वा) बिजली विभाग की लापरवाही पड़ी भारी, करंट की चपेट में आकर बैल की मौत1
- बेटियों की सुरक्षा का बीड़ा स्कूल पहुंची पुलिस थाना प्रभारी ने छात्राओं को दिया भरोसा डरो मत पुलिस आपके साथ है आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मिशन अब सिर्फ थाने की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा। चौबेपुर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा अधिकार और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया स्कूल में लगा जागरूकता शिविर अभियान का नेतृत्व चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा और चोलापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराध छेड़छाड़ साइबर अपराध और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई बेझिझक संपर्क करें पुलिस से पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है किसी भी परेशानी में बेझिझक 112, 1090 वुमन पावर लाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।साथ ही उन्हें गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर सतर्कता और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए। थाना प्रभारी का संवाद बना चर्चा का विषय थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का छात्राओं से सीधा संवाद खास रहा उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने गलत गतिविधियों का विरोध करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सुरक्षा प्राथमिकता, सिर्फ जिम्मेदारी नहीं मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्राथमिकता है विद्यालय प्रशासन ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।1
- चंदौली के भ्रष्टाचारः आपरेशन के लिए चिकित्सक ने विधवा से मांगे 30 हजारमामला संज्ञान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू1
- केतार (गढ़वा) गुप्त सूचना पर प्रशासन का एक्शन, अवैध खाद कारोबार की जांच से मचा हड़कंप1
- गाजीपुर जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। गाजीपुर जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के निर्देश पर आयोजित शिविर में 10 महिला और 95 पुरुष समेत कुल 105 बंदियों ने प्रतिभाग किया। शिविर की शुरुआत ओम और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। इसके बाद एरोबिक्स म्यूजिक और एक्सरसाइज के जरिए बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रौजा की योग विशेषज्ञ प्रतिक्षा पाण्डेय, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, महाहर के योग प्रशिक्षक धीरज राय और सैय्यद सलमान हैदर ने संयुक्त रूप से शिविर का संचालन किया। बंदियों को हाथ-पैर और गर्दन की सूक्ष्म क्रियाओं के साथ सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और भुजंगासन का अभ्यास कराया गया। जेलर शेषनाथ यादव ने योग के महत्व और जीवन में इसकी उपयोगिता बताते हुए बंदियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जेल के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।1
- बलकर ने साइकिल सवार को कुचला हुआ दर्दनाक मौत मचा कोहराम। अनिल कुमार अग्रहरि डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेलगुडवा से डाला की तरफ जा रहा साइकिल सवार को वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर पिछे से हाथीनाला की तरफ से आ रही एक बल्कर ने साइड से धक्का मारते हुए घटिसते लगभग घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर ले गया और जिसके उपरांत मौत हो गया जानकारी के अनुसार शिव मंगल उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र रामलाल निवासी झपरहवा की मौत हो गई मृतक का शव कट कर छत विछत होकर सड़क पर बिखर गया मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम लगभग चार बजे चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेलगुडवा तिराहे से डाला के तरफ एक साइकिल पर आशिष कुमार पुत्र नंद लाल, रूपेश पुत्र गुडडू और मृतक शिव मंगल उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र रामलाल अगरिया झपरहवा अगरिया बस्ती निवासी को अचानक से पिछे आ कर बल्कर ने साइड से धक्का मार दिया और जिसमें मृतक किशोर को बल्कर ने घटिसते लगभग घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर ले और बल्कर घटनास्थल से फरार हो गया जिसमें एक किशोर की मौत हो गए साथ के आशिष कुमार व रूपेश कुमार दो किशोर बाल बाल बच गए जो मामूली रूप से घायल हो गए। जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने मदद से चोपन पुलिस ने तत्काल बल्कर को पकड लिया गया और अपने कब्जे में लेकर खड़ा करा लिया गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों से मिलकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया । बलकर ने साइकिल सवार को कुचला हुआ दर्दनाक मौत मचा कोहराम। अनिल कुमार अग्रहरि डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेलगुडवा से डाला की तरफ जा रहा साइकिल सवार को वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर पिछे से हाथीनाला की तरफ से आ रही एक बल्कर ने साइड से धक्का मारते हुए घटिसते लगभग घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर ले गया और जिसके उपरांत मौत हो गया जानकारी के अनुसार शिव मंगल उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र रामलाल निवासी झपरहवा की मौत हो गई मृतक का शव कट कर छत विछत होकर सड़क पर बिखर गया मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम लगभग चार बजे चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेलगुडवा तिराहे से डाला के तरफ एक साइकिल पर आशिष कुमार पुत्र नंद लाल, रूपेश पुत्र गुडडू और मृतक शिव मंगल उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र रामलाल अगरिया झपरहवा अगरिया बस्ती निवासी को अचानक से पिछे आ कर बल्कर ने साइड से धक्का मार दिया और जिसमें मृतक किशोर को बल्कर ने घटिसते लगभग घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर ले और बल्कर घटनास्थल से फरार हो गया जिसमें एक किशोर की मौत हो गए साथ के आशिष कुमार व रूपेश कुमार दो किशोर बाल बाल बच गए जो मामूली रूप से घायल हो गए। जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने मदद से चोपन पुलिस ने तत्काल बल्कर को पकड लिया गया और अपने कब्जे में लेकर खड़ा करा लिया गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों से मिलकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया ।2