जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित खैरथल-तिजारा, 20 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को प्रभावी ढंग से कार्य करने को कहा। उन्होंने पीएमओ एवं सीएमओ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया, साथ ही जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने समर कंटिन्जेंसी वर्क के अंतर्गत जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को लंबित विद्युत कनेक्शनों को विद्युत विभाग के समन्वय से एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने विद्युत विभाग को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क खैरथल बघेरी पर लाइन शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा भूमि आवंटन से संबंधित संपूर्ण कार्रवाई से कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही रिडकोर को अवैध कट की सूचनाएं कार्यालय को भेजकर उन्हें बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उप पुलिस अधीक्षक लालचंद, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ (वन विभाग) संजय चैधरी, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित खैरथल-तिजारा, 20 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को प्रभावी ढंग से कार्य करने को
कहा। उन्होंने पीएमओ एवं सीएमओ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया, साथ ही जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने समर कंटिन्जेंसी वर्क के अंतर्गत जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को लंबित विद्युत कनेक्शनों को विद्युत विभाग के समन्वय से एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन
को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने विद्युत विभाग को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क खैरथल बघेरी पर लाइन शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा भूमि आवंटन से संबंधित संपूर्ण कार्रवाई से कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही रिडकोर को अवैध कट की सूचनाएं कार्यालय
को भेजकर उन्हें बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उप पुलिस अधीक्षक लालचंद, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ (वन विभाग) संजय चैधरी, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार को महाराजा सूरजमल सभागार भरतपुर में अधिवक्ता परिषद राजस्थान जिला भरतपुर इकाई द्वारा अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में समय दोपहर 11:00 से 2:00 तक अधिवक्ता मिलन एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया जिसका विधिवत प्रारंभ भगवान श्री राधा कृष्ण एवं भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं भोग अर्पण कर किया गया उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद के समस्त कार्यकर्ता एवं अन्य सभी अधिवक्ता साथियों ने स्नेह भोज का आनंद लिया वह सहभागी रहे उक्त जानकारी अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री चंद्र किशोर भारद्वाज द्वारा दी गई4
- 20 अप्रैल 2026। राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उद्घाटन से एक दिन पहले हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना थी। आग लगते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस महत्वपूर्ण परियोजना में आग लगने से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बांदीकुई।। एसडीएम कार्यालय के एक कर्मचारी को सोमवार दोपहर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) टीम ने 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कर्मचारी को जमीन संबंधी मामले में रिश्वत लेते पकड़ा गया। अलवर एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान ने बताया- एसीबी के हेल्पलाइन नंबर 17 अप्रैल को शिकायत मिली थी कि जमीन पर स्टे देने की कार्रवाई में एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी आदित्य शर्मा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। एसीबी की टीम की ओर से मामले की जांच की गई। जिस पर इसकी पुष्टि होना पाया गया। एसीबी की कार्रवाई की सूचना के बाद एसडीएम ऑफिस के बाहर भीड़ जुट गई। एसीबी की कार्रवाई की सूचना के बाद एसडीएम ऑफिस के बाहर भीड़ जुट गई। 15 हजार की रिश्वत देते हुए किया गिरफ्तार इसके बाद सौदा 20 हजार रुपए तय हो गया। सोमवार को एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी ने परिवादी को रिश्वत लेकर बुलाया गया। इस पर सोमवार को परिवादी ने 15 हजार रुपए की रिश्वत दी। इस पर एसीबी की टीम ने कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम की भूमिका की हो रही जांच डीएसपी ने बताया-परिवादी द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि कर्मचारी यह रिश्वत की राशि एसडीएम के नाम से मांग रहा है। ऐसे में एसडीएम की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी आदित्य शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बसवा में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। जिसे साल 2020 से यहां एसडीएम कार्यालय में डेपुटेशन पर लगा रखा है।1
- पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित एक मेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट है! जिसे 72000 करोड़ की लागत से यह कंपलेक्स बनाया गया था! इसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना था !उद्घाटन से एक दिन पहले इसमें भीषण आग लग गया 😢😢1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Ganesh Yogi1
- पश्चिम बंगाल में रैलियों के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अचानक रुककर एक दुकानदार से झालमुड़ी ली और मुस्कुराते हुए कहा, “भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।” दुकानदार पैसे लेने में हिचकिचाया, लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर भुगतान किया। यह सादा और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1