Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल में रैलियों के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अचानक रुककर एक दुकानदार से झालमुड़ी ली और मुस्कुराते हुए कहा, “भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।” दुकानदार पैसे लेने में हिचकिचाया, लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर भुगतान किया। यह सादा और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एस एस मिडिया अलवर
पश्चिम बंगाल में रैलियों के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अचानक रुककर एक दुकानदार से झालमुड़ी ली और मुस्कुराते हुए कहा, “भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।” दुकानदार पैसे लेने में हिचकिचाया, लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर भुगतान किया। यह सादा और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 20 अप्रैल 2026। राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उद्घाटन से एक दिन पहले हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना थी। आग लगते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस महत्वपूर्ण परियोजना में आग लगने से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित एक मेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट है! जिसे 72000 करोड़ की लागत से यह कंपलेक्स बनाया गया था! इसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना था !उद्घाटन से एक दिन पहले इसमें भीषण आग लग गया 😢😢1
- सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। गुरुवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 11 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना शनिवार को दूसरे चरण के रुप में की गई। शनिवार को 06 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में बड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।2
- Post by Devkaran Gurjar1
- बांदीकुई।।राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड बांदीकुई के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के साथ निकली इस शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा।शोभायात्रा बसवा रोड स्थित भक्ति आश्रम गोपाल बगीची से प्रारंभ हुई। इसके बाद यह बसवा रोड, आगरा रेलवे फाटक, राज बाजार और हाई स्कूल रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा भी यात्रा में शामिल रहे और श्रद्धालुओं के साथ कदम मिलाते नजर आए।शोभायात्रा में पुरुष भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए आगे चल रहे थे, जबकि महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धा के साथ पीछे चल रही थीं। यात्रा में भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी जीवंत झांकियां भी सजाई गई थीं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं और लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं।परशुराम भवन में महाआरती के साथ समापन।शोभायात्रा का समापन परशुराम भवन पहुंचकर हुआ, जहां भगवान परशुराम की विधिवत महाआरती की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष महेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष हनुमान मेहलूनी, विजेंद्र मूही, पूर्व अध्यक्ष राधारमण तिवारी, मनीष मिश्रा, कमल शर्मा, पंडित श्याम सुंदर जैमन, लक्ष्मी नारायण अगावली, राजेंद्र होदायली और पंडित पुरुषोत्तम गौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- पश्चिम बंगाल में रैलियों के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अचानक रुककर एक दुकानदार से झालमुड़ी ली और मुस्कुराते हुए कहा, “भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।” दुकानदार पैसे लेने में हिचकिचाया, लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर भुगतान किया। यह सादा और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1