नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया थाना चंद्रपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी इंद्रसेन मालवीय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी इंद्रसेन मालवीय ने 15 अगस्त को उसकी नाबालिग बेटी को गलत नीयत से अपने किराए के मकान में ले जाकर प्यार करने की बात कहते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। शिकायत पर थाना चंद्रपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 75 बीएनएस एवं 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। जांच में आरोपी के विरुद्ध अपराध के साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने 16 अगस्त को आरोपी इंद्रसेन मालवीय पिता दिनेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी चंद्रपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र कोसले, सउ नि रामकुमार रात्रे, आरक्षक महेंद्र राठौर, खिलेश्वर साहू, गणेश साहू एवं दिलदार निराला का सराहनीय योगदान रहा।

- “तिरंगे को सलाम… पर जूते क्यों? || देश की पहचान का.. क्या यही सम्मान है || CM, पूर्व CM, वित्तमंत्री और PCC दीपक बैज ने पहने जूते | कितना उचित?” छत्तीसगढ़ मे 15 अगस्त को कुछ ऐसे ध्वजा रोहण की तस्वीर निकल कर आई जिसने कई सवाल खड़े कर दिए जूते पहनकर ध्वजा रोहण पर उठे सवाल छत्तीसगढ़ के cm विष्णु देव साय, पूर्व cm डॉ रमन सिँह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी जूते पहन कर किया ध्वजा रोहण इसे आप कितना उचित मानते है1
- रायगढ़ जिले में कांग्रेसियों ने शिवभक्तों को फल-जल का किया वितरण,सावन के तीसरे सोमवार महिला कांग्रेस की कांवड़ यात्रा।1
- सुप्रभात दोस्तों जिंदगी में कुछ ऐसे लोग भी आते हैं जिनसे हमारी मन की भावनाएं जुड़ी होती है1
- Post by Dwarika prasad Yadaw4
- डभरा में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निदान शिविर, बड़ी संख्या में मरीजों ने कराया इलाज, डभरा में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निदान शिविर, बड़ी संख्या में मरीजों ने कराया इलाज, नगर पंचायत डभरा में सोमवार, 17 अगस्त को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल के द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय अस्पताल के बगल स्थित उनके निवास में आयोजित शिविर में एमजीएमआई इंस्टीट्यूट, रायपुर का विशेष सहयोग रहा। शिविर में डभरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे और आधुनिक मशीनों से अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। दूर-दराज से आए मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए रायपुर ले जाने के साथ उनके आने-जाने, रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इस शिविर से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिली।1
- जैजैपुर में पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार जैजैपुर में पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद के दौरान आरोपी राजकुमार सहिस ने अपनी पत्नी सुमन बाई सहिस के सिर पर टांगी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भोथिया के बाहर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार।1
- कोरबा : रफ्तार का कहर! ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम1
- *दुष्कर्म के आरोपी को चौकी खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर* 🚨 *थाना सक्ती से प्राप्त हुए बिना नंबरी अपराध डायरी पर खरसिया पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को उसके मामा घर में जाकर दबोचा* 🚨 *टेंट हाऊस में काम करने दौरान आरोपी ने किशोर बालिका से बढाई मित्रता और किया शोषण, पॉक्सो और दुष्कर्म के अपराध में गया जेल* *17 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका (17.6 माह) से दुष्कर्म के आरोपी रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरीदा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। अपराध के संबंध में दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी खरसिया में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आरोपी रितेश पटेल द्वारा शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी खरसिा में टेंट लगाने का काम करता था और उसने पीड़िता को मोबाइल एवं सिम दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। बाद में आरोपी पीड़िता को अपने गांव औरदा ले गया और कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया। मामले में थाना सक्ती में अपराध दर्ज किया गया था। चौकी खरसिया में डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 धारा 64 (2) (M) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही।2