logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोरबा : रफ्तार का कहर! ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

1 hr ago
user_Durgesh maravi
Durgesh maravi
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

कोरबा : रफ्तार का कहर! ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कालेज चौक हरदीबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा चरणदास महंत का स्वागत किया गया
    4
    कालेज चौक हरदीबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा चरणदास महंत का स्वागत किया गया
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • डभरा में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निदान शिविर, बड़ी संख्या में मरीजों ने कराया इलाज, डभरा में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निदान शिविर, बड़ी संख्या में मरीजों ने कराया इलाज, नगर पंचायत डभरा में सोमवार, 17 अगस्त को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल के द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय अस्पताल के बगल स्थित उनके निवास में आयोजित शिविर में एमजीएमआई इंस्टीट्यूट, रायपुर का विशेष सहयोग रहा। शिविर में डभरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे और आधुनिक मशीनों से अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। दूर-दराज से आए मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए रायपुर ले जाने के साथ उनके आने-जाने, रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इस शिविर से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिली।
    1
    डभरा में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निदान शिविर, बड़ी संख्या में मरीजों ने कराया इलाज,
डभरा में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निदान शिविर, बड़ी संख्या में मरीजों ने कराया इलाज,
नगर पंचायत डभरा में सोमवार, 17 अगस्त को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल के द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय अस्पताल के बगल स्थित उनके निवास में आयोजित शिविर में एमजीएमआई इंस्टीट्यूट, रायपुर का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में डभरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे और आधुनिक मशीनों से अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। दूर-दराज से आए मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए रायपुर ले जाने के साथ उनके आने-जाने, रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
इस शिविर से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिली।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    14 hrs ago
  • good ईवनिंग frainds सावन की बारिशों में ये शाम गजब नजारे दिखाती है
    1
    good ईवनिंग frainds सावन की बारिशों में ये शाम गजब नजारे दिखाती है
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • जातिगत प्रताड़ना के आरोप में जिला पंचायत सीईओ पर एफआईआर की मांग, बसपा ने दी 7 दिन की मोहलत बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमचंद मिरी ने जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत के पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव के साथ जातिगत रूप से अपमानित एवं प्रताड़ित किए जाने की घटना हुई है। राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बसपा ने पूरे मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। बैठक में पंचायत सचिव को बाहर निकालने का आरोप ज्ञापन के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को सकरी स्थित जन चेतना केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को कथित तौर पर अपमानित किया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तुलसी ध्रुव को बैठक से बाहर निकाल दिया गया। तुलसी ध्रुव अनुसूचित जनजाति के गोंड समाज से आते हैं। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि घटना के बाद तुलसी ध्रुव ने उसी दिन सकरी थाना पहुंचकर शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत स्वीकार नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्राम पंचायत की जांच को लेकर भी उठाए सवाल बसपा ने आरोप लगाया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत नगाई में बिना शिकायत के जांच के लिए जिला पंचायत स्तर पर आठ सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। ज्ञापन में पंचायत संबंधी नियमों का हवाला देते हुए इस कार्रवाई की वैधानिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन के अनुसार, मामले को लेकर 27 अप्रैल को अनुसूचित जाति-जनजाति समाज संयुक्त मोर्चा, तखतपुर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष भी शिकायतें प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। जांच, नोटिस और सचिव के निलंबन का भी उल्लेख ज्ञापन में कहा गया है कि मामले की दोबारा जांच 9 जून 2026 को कराई गई। इसके बाद जिला पंचायत की ओर से 13 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 27 जुलाई को जवाब प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन के मुताबिक, इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को निलंबित कर दिया गया। बसपा ने सवाल उठाया है कि जातिगत प्रताड़ना के आरोपों के बीच शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई क्यों की गई। सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने मांग की है कि जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, साथ ही उन्हें निलंबित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई बिलासपुर द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। नोट: ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला पंचायत सीईओ या प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाना उचित होगा।
    4
    जातिगत प्रताड़ना के आरोप में जिला पंचायत सीईओ पर एफआईआर की मांग, बसपा ने दी 7 दिन की मोहलत
बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमचंद मिरी ने जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत के पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव के साथ जातिगत रूप से अपमानित एवं प्रताड़ित किए जाने की घटना हुई है।
राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बसपा ने पूरे मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।
बैठक में पंचायत सचिव को बाहर निकालने का आरोप
ज्ञापन के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को सकरी स्थित जन चेतना केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को कथित तौर पर अपमानित किया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तुलसी ध्रुव को बैठक से बाहर निकाल दिया गया। तुलसी ध्रुव अनुसूचित जनजाति के गोंड समाज से आते हैं।
ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि घटना के बाद तुलसी ध्रुव ने उसी दिन सकरी थाना पहुंचकर शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत स्वीकार नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है।
ग्राम पंचायत की जांच को लेकर भी उठाए सवाल
बसपा ने आरोप लगाया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत नगाई में बिना शिकायत के जांच के लिए जिला पंचायत स्तर पर आठ सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। ज्ञापन में पंचायत संबंधी नियमों का हवाला देते हुए इस कार्रवाई की वैधानिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
ज्ञापन के अनुसार, मामले को लेकर 27 अप्रैल को अनुसूचित जाति-जनजाति समाज संयुक्त मोर्चा, तखतपुर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष भी शिकायतें प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है।
जांच, नोटिस और सचिव के निलंबन का भी उल्लेख
ज्ञापन में कहा गया है कि मामले की दोबारा जांच 9 जून 2026 को कराई गई। इसके बाद जिला पंचायत की ओर से 13 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 27 जुलाई को जवाब प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन के मुताबिक, इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को निलंबित कर दिया गया।
बसपा ने सवाल उठाया है कि जातिगत प्रताड़ना के आरोपों के बीच शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई क्यों की गई।
सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने मांग की है कि जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, साथ ही उन्हें निलंबित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई बिलासपुर द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
नोट: ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला पंचायत सीईओ या प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाना उचित होगा।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर में भरी सभा में जिला पंचायत CEO पर आदिवासी युवक का अपमान करने का आरोप बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ जातिगत प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के पंचायत सचिव तुलसी कुमार ध्रुव को कथित रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि 24 अप्रैल को सकरी के वन चेतना केंद्र में बैठक के दौरान तुलसी ध्रुव से सरनेम पूछा गया और उन्हें बैठक से बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत नगोई में बिना शिकायत के जांच दल गठित करने और बाद में दोबारा जांच कराने का भी आरोप लगाया गया है।
    1
    बिलासपुर में भरी सभा में जिला पंचायत  CEO पर आदिवासी युवक का अपमान करने का आरोप
बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ जातिगत प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के पंचायत सचिव तुलसी कुमार ध्रुव को कथित रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि 24 अप्रैल को सकरी के वन चेतना केंद्र में बैठक के दौरान तुलसी ध्रुव से सरनेम पूछा गया और उन्हें बैठक से बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत नगोई में बिना शिकायत के जांच दल गठित करने और बाद में दोबारा जांच कराने का भी आरोप लगाया गया है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत कोरबा :- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय हरदीबाजार उद्घाटन के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं बोधराम कंवर की उपस्थिति में शिलान्यास का विधि पूर्वक पूजन पंडित रेखा राम पांडे के द्वारा संपन्न कराया गया । तत्पश्चात अतिथियों को मां सरस्वती व माता स्व.झीनी बाई कंवर के तैल्य चित्र की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर, अतिथियों को मंचस्थ कराया गया। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहां की बोधराम जी अपने माता और पिता के आदर्श और मार्गदर्शन को आगे बढ़ा रहे हैं, बोध राम जी राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं, एसईसीएल कोयला निकालने के लिए गांव के गांव को विस्थापित कर रहा है लेकिन जो बुनियादी सुविधाएं और उनके अधिकार भी पूरी जिम्मेदारी से सुनिश्चित करें, आप सभी एक गांव में एक साथ सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं, विस्थापित होने की पीड़ा जब एक दूसरे से आदमी का मेल मुलाकात नहीं हो पाएगा सुख-दुख में शामिल नहीं हो पाएगा, बोधराम जी के उत्साह व जज्बे को देखते हुए उन्हें 100 साल जीने की ईश्वर से कामना की, वही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दिए की युवाओं को जोड़ो उनके साथ बैठक करो, चर्चा करो और संगठित रहो इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा बोध राम कंवर जी ने शास्त्री शिक्षा समिति के द्वारा खोले गए नवीन झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर बताया। इससे पूर्व बोधराम जी ने ग्राम्य भारती महाविद्यालय, शास्त्री हाई स्कूल की स्थापना की जो इस ग्रामीण अंचल में आज भी संचालित है जो ग्रामीण युवाओं के लिए शिक्षा का सशक्त माध्यम है । राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि बोधराम जी ने अपने आप को शिक्षा और समाज के प्रति समर्पित कर दिया, शास्त्री हाई स्कूल,ग्राम्य भारती महाविद्यालय जो अब शासकीय हो गया है एसईसीएल से विस्थापित हो गया है लेकिन उन्होंने बच्चों के भविष्य उच्च और अच्छी शिक्षा के लिए झीनी बाई स्मृति महाविद्यालय की स्थापना की है, हमारी सरकार में शिक्षा के दिशा में बहुत अच्छा काम हुआ आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी मध्य के विद्यालय खोले गए, सांसद जी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज खोले गए लेकिन आज की स्थिति में शिक्षा का स्तर अच्छी नहीं रही । बोध राम जी ने अपने संबोधन में कहा मेरी माता शुरू से ही शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित व धार्मिक रही जिनका सपना आज मैंने झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय की स्थापना कर पूरा किया, इस महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के आदिवासी ,गरीब बच्चियों को उच्च और अच्छी शिक्षा , अच्छा वातावरण मिल सके इसी उद्देश्य के साथ विद्यालय का स्थापना किया, आप सभी की उपस्थिति के लिए मैं हृदय से आभारी हूं ।इस दौरान नवीन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार चौधरी ने संस्था के संबंध में संक्षिप्त विवरण दिया। अंत में सभी अतिथियों को शाल-साडी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पाली-तानाखार मोहित केरकेट्टा, पूर्व विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीणों मनोज चौहान,कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी,दुलेश्वरी सिदार,दयाराम कंवर,प्रमीला कंवर, धन्नजय कंवर,मुकेश जायसवाल, सरपंच लोकेश्वर कंवर,सुरज महंत,शेख इस्तिक,बद्री प्रसाद राठौर,विजयभूषण सिंह कंवर,तनवीर अहमद,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कौशल श्रीवास,मदनलाल राठौर, सैय्यद कलाम,विजय जायसवाल,विजय अग्रवाल ,रामनारायण कश्यप,रामशरण कंवर,मीरा कंवर,सूरज दास मानिकपुरी,कन्हैया राठौर,रमेश अहीर, चंद्रहास राठौर, पुष्पेंद्र शुक्ला, इंद्रपाल सिंह कंवर,विकास सिंह,यशवंत लाल,ईशाख खान,प्रभा कंवर,कांति मधुकर,संतोषी, भैयाराम यादव, अनिल टंडन,हरसेन महंत,पदमनी रात्रे, युवराज सिंह कंवर,गगन यादव, लक्ष्मी बंजारे, अंत डिक्सेना,प्रो.राकेश राठौर,गजानंद यादव,मनोज कर्ष मंच का सफल संचालन प्रो शिव दुबे ने किया।
    1
    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत
बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत
कोरबा :- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय हरदीबाजार उद्घाटन के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं बोधराम कंवर की उपस्थिति में शिलान्यास का विधि पूर्वक पूजन पंडित रेखा राम पांडे के द्वारा संपन्न कराया गया । तत्पश्चात अतिथियों को मां सरस्वती व माता स्व.झीनी बाई कंवर के तैल्य चित्र की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर, अतिथियों को मंचस्थ कराया गया।
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहां की बोधराम जी अपने माता और पिता के आदर्श और मार्गदर्शन को आगे बढ़ा रहे हैं, बोध राम जी राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं, एसईसीएल कोयला निकालने के लिए गांव के गांव को विस्थापित कर रहा है लेकिन जो बुनियादी सुविधाएं और उनके अधिकार भी पूरी जिम्मेदारी से सुनिश्चित करें, आप सभी एक गांव में एक साथ सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं, विस्थापित होने की पीड़ा जब एक दूसरे से आदमी का मेल मुलाकात नहीं हो पाएगा सुख-दुख में शामिल नहीं हो पाएगा, बोधराम जी के उत्साह व जज्बे को देखते हुए उन्हें 100 साल जीने की ईश्वर से कामना की, वही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दिए की युवाओं को जोड़ो उनके साथ बैठक करो, चर्चा करो और संगठित रहो
इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा बोध राम कंवर जी ने शास्त्री शिक्षा समिति के द्वारा खोले गए नवीन झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय को  शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर बताया। इससे पूर्व बोधराम जी ने ग्राम्य भारती महाविद्यालय, शास्त्री हाई स्कूल की स्थापना की जो इस ग्रामीण अंचल में आज भी संचालित है जो ग्रामीण युवाओं के लिए शिक्षा का सशक्त माध्यम है । 
राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि बोधराम जी ने अपने आप को शिक्षा और समाज के प्रति समर्पित कर दिया, शास्त्री हाई स्कूल,ग्राम्य भारती महाविद्यालय जो अब शासकीय हो गया है एसईसीएल से विस्थापित हो गया है लेकिन उन्होंने बच्चों के भविष्य उच्च और अच्छी शिक्षा के लिए झीनी
बाई स्मृति महाविद्यालय की स्थापना की है, हमारी सरकार में शिक्षा के दिशा में बहुत अच्छा काम हुआ आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी मध्य के विद्यालय खोले गए, सांसद जी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज खोले गए लेकिन आज की स्थिति में शिक्षा का स्तर अच्छी नहीं रही । 
बोध राम जी ने अपने संबोधन में कहा मेरी माता शुरू से ही शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित व धार्मिक रही जिनका सपना आज मैंने झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय की स्थापना कर पूरा किया, इस महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के आदिवासी ,गरीब बच्चियों को उच्च और अच्छी शिक्षा , अच्छा वातावरण मिल सके इसी उद्देश्य के साथ विद्यालय का स्थापना किया, आप सभी की उपस्थिति के लिए मैं हृदय से आभारी हूं ।इस दौरान नवीन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार चौधरी ने संस्था के संबंध में संक्षिप्त विवरण दिया। अंत में सभी अतिथियों को शाल-साडी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पाली-तानाखार मोहित केरकेट्टा, पूर्व विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीणों मनोज चौहान,कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी,दुलेश्वरी सिदार,दयाराम कंवर,प्रमीला कंवर, धन्नजय कंवर,मुकेश जायसवाल, सरपंच लोकेश्वर कंवर,सुरज महंत,शेख इस्तिक,बद्री प्रसाद राठौर,विजयभूषण सिंह कंवर,तनवीर अहमद,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कौशल श्रीवास,मदनलाल राठौर, सैय्यद कलाम,विजय जायसवाल,विजय अग्रवाल ,रामनारायण कश्यप,रामशरण कंवर,मीरा कंवर,सूरज दास मानिकपुरी,कन्हैया राठौर,रमेश अहीर, चंद्रहास राठौर, पुष्पेंद्र शुक्ला, इंद्रपाल सिंह कंवर,विकास सिंह,यशवंत लाल,ईशाख खान,प्रभा कंवर,कांति मधुकर,संतोषी, भैयाराम यादव, अनिल टंडन,हरसेन महंत,पदमनी रात्रे, युवराज सिंह कंवर,गगन यादव, लक्ष्मी बंजारे, अंत डिक्सेना,प्रो.राकेश राठौर,गजानंद यादव,मनोज कर्ष मंच का सफल संचालन प्रो शिव दुबे ने किया।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • *दुष्कर्म के आरोपी को चौकी खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर* 🚨 *थाना सक्ती से प्राप्त हुए बिना नंबरी अपराध डायरी पर खरसिया पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को उसके मामा घर में जाकर दबोचा* 🚨 *टेंट हाऊस में काम करने दौरान आरोपी ने किशोर बालिका से बढाई मित्रता और किया शोषण, पॉक्सो और दुष्कर्म के अपराध में गया जेल* *17 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका (17.6 माह) से दुष्कर्म के आरोपी रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरीदा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। अपराध के संबंध में दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी खरसिया में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आरोपी रितेश पटेल द्वारा शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी खरसिा में टेंट लगाने का काम करता था और उसने पीड़िता को मोबाइल एवं सिम दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। बाद में आरोपी पीड़िता को अपने गांव औरदा ले गया और कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया। मामले में थाना सक्ती में अपराध दर्ज किया गया था। चौकी खरसिया में डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 धारा 64 (2) (M) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही।
    2
    *दुष्कर्म के आरोपी को चौकी खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर*
🚨 *थाना सक्ती से प्राप्त हुए बिना नंबरी अपराध डायरी पर खरसिया पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को उसके मामा घर में जाकर दबोचा*
🚨 *टेंट हाऊस में काम करने दौरान आरोपी ने किशोर बालिका से बढाई मित्रता और किया शोषण, पॉक्सो और दुष्कर्म के अपराध में गया जेल*
*17 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ अभियान संवेदना”  के तहत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका (17.6 माह) से दुष्कर्म के आरोपी रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरीदा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अपराध के संबंध में दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी खरसिया में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आरोपी रितेश पटेल द्वारा शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी खरसिा में टेंट लगाने का काम करता था और उसने पीड़िता को मोबाइल एवं सिम दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। बाद में आरोपी पीड़िता को अपने गांव औरदा ले गया और कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया।
मामले में थाना सक्ती में अपराध दर्ज किया गया था।  चौकी खरसिया में डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 धारा 64 (2) (M) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया थाना चंद्रपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी इंद्रसेन मालवीय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी इंद्रसेन मालवीय ने 15 अगस्त को उसकी नाबालिग बेटी को गलत नीयत से अपने किराए के मकान में ले जाकर प्यार करने की बात कहते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। शिकायत पर थाना चंद्रपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 75 बीएनएस एवं 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। जांच में आरोपी के विरुद्ध अपराध के साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने 16 अगस्त को आरोपी इंद्रसेन मालवीय पिता दिनेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी चंद्रपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र कोसले, सउ नि रामकुमार रात्रे, आरक्षक महेंद्र राठौर, खिलेश्वर साहू, गणेश साहू एवं दिलदार निराला का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 
थाना चंद्रपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी इंद्रसेन मालवीय को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी इंद्रसेन मालवीय ने 15 अगस्त को उसकी नाबालिग बेटी को गलत नीयत से अपने किराए के मकान में ले जाकर प्यार करने की बात कहते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। शिकायत पर थाना चंद्रपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 75 बीएनएस एवं 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। जांच में आरोपी के विरुद्ध अपराध के साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने 16 अगस्त को आरोपी इंद्रसेन मालवीय पिता दिनेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी चंद्रपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र कोसले, सउ नि रामकुमार रात्रे, आरक्षक महेंद्र राठौर, खिलेश्वर साहू, गणेश साहू एवं दिलदार निराला का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    20 hrs ago
  • टेंट हाउस में हुई दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; मामा के घर से दबोचा गया आरोपी, जेल भेजा रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत खरसिया पुलिस ने 17 वर्ष 6 माह की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान किशोरी की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी टेंट लगाने का काम करता था। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाद में किशोरी को अपने गांव औरदा ले गया, जहां कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे वहां से निकाल दिया। मामले में 16 जुलाई 2026 को किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया। घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 में धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    1
    टेंट हाउस में हुई दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; मामा के घर से दबोचा गया आरोपी, जेल भेजा
रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत खरसिया पुलिस ने 17 वर्ष 6 माह की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान किशोरी की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी टेंट लगाने का काम करता था। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाद में किशोरी को अपने गांव औरदा ले गया, जहां कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे वहां से निकाल दिया।
मामले में 16 जुलाई 2026 को किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया।
पुलिस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया। घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।
पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 में धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.