Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर में भरी सभा में जिला पंचायत CEO पर आदिवासी युवक का अपमान करने का आरोप बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ जातिगत प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के पंचायत सचिव तुलसी कुमार ध्रुव को कथित रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि 24 अप्रैल को सकरी के वन चेतना केंद्र में बैठक के दौरान तुलसी ध्रुव से सरनेम पूछा गया और उन्हें बैठक से बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत नगोई में बिना शिकायत के जांच दल गठित करने और बाद में दोबारा जांच कराने का भी आरोप लगाया गया है।
Ziya khan
बिलासपुर में भरी सभा में जिला पंचायत CEO पर आदिवासी युवक का अपमान करने का आरोप बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ जातिगत प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के पंचायत सचिव तुलसी कुमार ध्रुव को कथित रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि 24 अप्रैल को सकरी के वन चेतना केंद्र में बैठक के दौरान तुलसी ध्रुव से सरनेम पूछा गया और उन्हें बैठक से बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत नगोई में बिना शिकायत के जांच दल गठित करने और बाद में दोबारा जांच कराने का भी आरोप लगाया गया है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बिलासपुर में भरी सभा में जिला पंचायत CEO पर आदिवासी युवक का अपमान करने का आरोप बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ जातिगत प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के पंचायत सचिव तुलसी कुमार ध्रुव को कथित रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि 24 अप्रैल को सकरी के वन चेतना केंद्र में बैठक के दौरान तुलसी ध्रुव से सरनेम पूछा गया और उन्हें बैठक से बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत नगोई में बिना शिकायत के जांच दल गठित करने और बाद में दोबारा जांच कराने का भी आरोप लगाया गया है।1
- हिर्री माइंस से अस्पताल जाने को निकली 33 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों थाना चकर हिर्री माइंस से अस्पताल जाने को निकली 33 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों थाना चकरभाठा में दर्ज कराई गुमसुदगी रिपोर्ट आज सोमवार की दोपहर 12:15 पर चकरभाठा पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार थाना हिर्री छेत्र के 35 वर्षीय पति ने हमराह अपने साला के साथ रविवार की साम 7 बजे के करीब थाना उपस्थित आकर मौखिक गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि उम्र 33 साल थाना हिरी छेत्र जिला बिलासपुर छग की दिनांक 14/08/2026 के दोपहर करीब 12/00 बजे अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी दिनभर रात भर बहन के घर रही है एवं दिनांक 15/408/2026 के सुबह करीबन 09:30 बजे ईलाज कराने चकरभाठा जा रही हु कहकर अपने बहन एवं पिताजी को बताकर हिर्री माइंस से निकली है जो अभी वापस नहीं आई है कहकर मेरा बडा साला फोन करके बताया तो मैं भी अपने साला लोगो के साथ मिलकर आसपास रिस्तेदारो में पता तलास किया जिनका कोई पता नहीं चला अपने पास किपेड छोटा मोबाइल रखी है जिसे फोन करने पर बंद बता रहा है। झाडू पोछा खाना बनाने का काम करने रामा वैली कालोनी जाती थी वहां भी नही गई है। जिसकी हुलिया कद 4 फिट 5 इंच, रंग सांवली चेहरा चौडा, बाल काला लंबा है दोहरा बदन सलवार कुर्ती पहनी है। छत्तीसगढी, हिन्दी भाषा बोलती है कक्षा 08 वी तक पढ़ी है। कि सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है। एवं मामले मे अपराध धारा 140(3) HNS के तहत मामला भी दर्ज किया गया है और गुम महिला की पता तलाश जारी है आज थाने में पूछताछ के लिए पहुंचे गुम महिला के पति ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष 13 वर्ष और 5 वर्ष है उनकी पत्नी का फोन नंबर बंद बता रहा है इसलिए हमें लग रहा है कि वह किसी के बहकावे में आकर कहीं भाग गई है हम लोगों ने काफी इंतजार किया लेकिन अब तक वह नहीं आई है इस लिए लड़की के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के परिजनो ने निर्णय लिया है कि अगर वह अब घर आता भी है तो उसे हम घर मे नहीं रखेंगे क्योंकि महिला की मानसिक स्थिति सब ठीक है अगर वह चकरभाठा में गुम हुई होती तो अब तक घर पहुंच जाती लेकिन वह पास पास नहीं है शायद किसी के साथ भाग गई है इसलिए अब हम मजबूर है1
- good ईवनिंग frainds सावन की बारिशों में ये शाम गजब नजारे दिखाती है1
- दिनदहाड़े बुजुर्ग से ₹20 हजार की झपटमारी, CCTV ने खोला राज बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने बैंक से रकम निकालकर सब्जी खरीदने पहुंचे बुजुर्ग किसान से दिनदहाड़े ₹20 हजार की झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹2,200 नकद बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुखऊ सांवरा (35) निवासी मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को रसेड़ी निवासी 60 वर्षीय धरम ध्रुव जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक बलौदाबाजार से ₹21 हजार निकालकर निकले थे। उन्होंने ₹1 हजार जेब में रखे और शेष ₹20 हजार को कपड़े के थैले में रखकर बैंक पासबुक के साथ बड़े थैले में रखा था। दोपहर करीब 12:15 बजे सब्जी मार्केट में खरीदारी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनका थैला छीनकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने झपटमारी की वारदात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा शराब एवं खाने-पीने में खर्च कर दिया, जबकि शेष रकम अपनी झोपड़ी में छिपाकर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झोपड़ी से ₹2,200 नकद बरामद किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 17 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना ने आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।3
- नाग पंचमी अवसर पर लगी भीड़ खुड़िया बांध हजारों लोगों में भीड़ मौजूद1
- Post by Dwarika prasad Yadaw4
- विभिन्न मांगों को लेकर प्रशिक्षक संघ पहुंचा कलेक्टोरेट, मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत बनाने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर परेशान हैं। प्रशिक्षकों ने सरकार के सामने 16 सूत्रीय मांगें रखते हुए जल्द समाधान की मांग की है।1
- कालेज चौक हरदीबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा चरणदास महंत का स्वागत किया गया4
- टेंट हाउस में हुई दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; मामा के घर से दबोचा गया आरोपी, जेल भेजा रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत खरसिया पुलिस ने 17 वर्ष 6 माह की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान किशोरी की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी टेंट लगाने का काम करता था। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाद में किशोरी को अपने गांव औरदा ले गया, जहां कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे वहां से निकाल दिया। मामले में 16 जुलाई 2026 को किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया। घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 में धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक1