हिर्री माइंस से अस्पताल जाने को निकली 33 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों थाना चकर हिर्री माइंस से अस्पताल जाने को निकली 33 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों थाना चकरभाठा में दर्ज कराई गुमसुदगी रिपोर्ट आज सोमवार की दोपहर 12:15 पर चकरभाठा पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार थाना हिर्री छेत्र के 35 वर्षीय पति ने हमराह अपने साला के साथ रविवार की साम 7 बजे के करीब थाना उपस्थित आकर मौखिक गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि उम्र 33 साल थाना हिरी छेत्र जिला बिलासपुर छग की दिनांक 14/08/2026 के दोपहर करीब 12/00 बजे अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी दिनभर रात भर बहन के घर रही है एवं दिनांक 15/408/2026 के सुबह करीबन 09:30 बजे ईलाज कराने चकरभाठा जा रही हु कहकर अपने बहन एवं पिताजी को बताकर हिर्री माइंस से निकली है जो अभी वापस नहीं आई है कहकर मेरा बडा साला फोन करके बताया तो मैं भी अपने साला लोगो के साथ मिलकर आसपास रिस्तेदारो में पता तलास किया जिनका कोई पता नहीं चला अपने पास किपेड छोटा मोबाइल रखी है जिसे फोन करने पर बंद बता रहा है। झाडू पोछा खाना बनाने का काम करने रामा वैली कालोनी जाती थी वहां भी नही गई है। जिसकी हुलिया कद 4 फिट 5 इंच, रंग सांवली चेहरा चौडा, बाल काला लंबा है दोहरा बदन सलवार कुर्ती पहनी है। छत्तीसगढी, हिन्दी भाषा बोलती है कक्षा 08 वी तक पढ़ी है। कि सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है। एवं मामले मे अपराध धारा 140(3) HNS के तहत मामला भी दर्ज किया गया है और गुम महिला की पता तलाश जारी है आज थाने में पूछताछ के लिए पहुंचे गुम महिला के पति ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष 13 वर्ष और 5 वर्ष है उनकी पत्नी का फोन नंबर बंद बता रहा है इसलिए हमें लग रहा है कि वह किसी के बहकावे में आकर कहीं भाग गई है हम लोगों ने काफी इंतजार किया लेकिन अब तक वह नहीं आई है इस लिए लड़की के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के परिजनो ने निर्णय लिया है कि अगर वह अब घर आता भी है तो उसे हम घर मे नहीं रखेंगे क्योंकि महिला की मानसिक स्थिति सब ठीक है अगर वह चकरभाठा में गुम हुई होती तो अब तक घर पहुंच जाती लेकिन वह पास पास नहीं है शायद किसी के साथ भाग गई है इसलिए अब हम मजबूर है
हिर्री माइंस से अस्पताल जाने को निकली 33 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों थाना चकर हिर्री माइंस से अस्पताल जाने को निकली 33 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों थाना चकरभाठा में दर्ज कराई गुमसुदगी रिपोर्ट आज सोमवार की दोपहर 12:15 पर चकरभाठा पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार थाना हिर्री छेत्र के 35 वर्षीय पति ने हमराह अपने साला के साथ रविवार की साम 7 बजे के करीब थाना उपस्थित आकर मौखिक गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि उम्र 33 साल थाना हिरी छेत्र जिला बिलासपुर छग की दिनांक 14/08/2026 के दोपहर करीब 12/00 बजे अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी दिनभर रात भर बहन के घर रही है एवं दिनांक 15/408/2026 के सुबह करीबन 09:30 बजे ईलाज कराने चकरभाठा जा रही हु कहकर अपने बहन एवं पिताजी को बताकर हिर्री माइंस से निकली है जो अभी वापस नहीं आई है कहकर मेरा बडा साला फोन करके बताया तो मैं भी अपने साला लोगो के साथ मिलकर आसपास रिस्तेदारो में पता तलास किया जिनका कोई पता नहीं चला अपने पास किपेड छोटा मोबाइल रखी है जिसे फोन करने पर बंद बता रहा है। झाडू पोछा खाना बनाने का काम करने रामा वैली कालोनी जाती थी वहां भी नही गई है। जिसकी हुलिया कद 4 फिट 5 इंच, रंग सांवली चेहरा चौडा, बाल काला लंबा है दोहरा बदन सलवार कुर्ती पहनी है। छत्तीसगढी, हिन्दी भाषा बोलती है कक्षा 08 वी तक पढ़ी है। कि सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है। एवं मामले मे अपराध धारा 140(3) HNS के तहत मामला भी दर्ज किया गया है और गुम महिला की पता तलाश जारी है आज थाने में पूछताछ के लिए पहुंचे गुम महिला के पति ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष 13 वर्ष और 5 वर्ष है उनकी पत्नी का फोन नंबर बंद बता रहा है इसलिए हमें लग रहा है कि वह किसी के बहकावे में आकर कहीं भाग गई है हम लोगों ने काफी इंतजार किया लेकिन अब तक वह नहीं आई है इस लिए लड़की के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के परिजनो ने निर्णय लिया है कि अगर वह अब घर आता भी है तो उसे हम घर मे नहीं रखेंगे क्योंकि महिला की मानसिक स्थिति सब ठीक है अगर वह चकरभाठा में गुम हुई होती तो अब तक घर पहुंच जाती लेकिन वह पास पास नहीं है शायद किसी के साथ भाग गई है इसलिए अब हम मजबूर है
- जातिगत प्रताड़ना के आरोप में जिला पंचायत सीईओ पर एफआईआर की मांग, बसपा ने दी 7 दिन की मोहलत बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमचंद मिरी ने जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत के पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव के साथ जातिगत रूप से अपमानित एवं प्रताड़ित किए जाने की घटना हुई है। राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बसपा ने पूरे मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। बैठक में पंचायत सचिव को बाहर निकालने का आरोप ज्ञापन के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को सकरी स्थित जन चेतना केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को कथित तौर पर अपमानित किया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तुलसी ध्रुव को बैठक से बाहर निकाल दिया गया। तुलसी ध्रुव अनुसूचित जनजाति के गोंड समाज से आते हैं। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि घटना के बाद तुलसी ध्रुव ने उसी दिन सकरी थाना पहुंचकर शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत स्वीकार नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्राम पंचायत की जांच को लेकर भी उठाए सवाल बसपा ने आरोप लगाया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत नगाई में बिना शिकायत के जांच के लिए जिला पंचायत स्तर पर आठ सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। ज्ञापन में पंचायत संबंधी नियमों का हवाला देते हुए इस कार्रवाई की वैधानिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन के अनुसार, मामले को लेकर 27 अप्रैल को अनुसूचित जाति-जनजाति समाज संयुक्त मोर्चा, तखतपुर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष भी शिकायतें प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। जांच, नोटिस और सचिव के निलंबन का भी उल्लेख ज्ञापन में कहा गया है कि मामले की दोबारा जांच 9 जून 2026 को कराई गई। इसके बाद जिला पंचायत की ओर से 13 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 27 जुलाई को जवाब प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन के मुताबिक, इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को निलंबित कर दिया गया। बसपा ने सवाल उठाया है कि जातिगत प्रताड़ना के आरोपों के बीच शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई क्यों की गई। सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने मांग की है कि जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, साथ ही उन्हें निलंबित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई बिलासपुर द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। नोट: ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला पंचायत सीईओ या प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाना उचित होगा।4
- बिलासपुर में भरी सभा में जिला पंचायत CEO पर आदिवासी युवक का अपमान करने का आरोप बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ जातिगत प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के पंचायत सचिव तुलसी कुमार ध्रुव को कथित रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि 24 अप्रैल को सकरी के वन चेतना केंद्र में बैठक के दौरान तुलसी ध्रुव से सरनेम पूछा गया और उन्हें बैठक से बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत नगोई में बिना शिकायत के जांच दल गठित करने और बाद में दोबारा जांच कराने का भी आरोप लगाया गया है।1
- good ईवनिंग frainds सावन की बारिशों में ये शाम गजब नजारे दिखाती है1
- नाग पंचमी अवसर पर लगी भीड़ खुड़िया बांध हजारों लोगों में भीड़ मौजूद1
- तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत में 101 फीट ऊंचे पोल में शान से लहराया तिरंगा, नगर वासियों में दिखा उत्साह तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत में 101 फीट ऊंचे पोल पर शान से लहराया तिरंगा, नगरवासियों में दिखा उत्साह तिल्दा-नेवरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत परिसर में स्थापित 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा फहराया गया। आसमान की ऊंचाइयों पर शान से लहराते राष्ट्रीय ध्वज को देखकर नगरवासियों में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा नगरवासियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया। जैसे ही तिरंगा 101 फीट ऊंचे पोल पर लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र जनपद पंचायत परिसर में लगाया गया 101 फीट ऊंचा तिरंगा पोल नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस ऊंचे पोल पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करता नजर आया। नगरवासियों ने इस पहल को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है और इतने ऊंचे पोल पर इसका फहराया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। जनप्रतिनिधियों को दी गई शुभकामनाएं इस पावन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष को भी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि और नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के निरंतर विकास की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। नगरवासियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगे का फहराया जाना नई पीढ़ी में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला कदम है। यह तिरंगा आने वाले दिनों में भी क्षेत्रवासियों को देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता रहेगा। तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन तिल्दा-नेवरा के लिए गौरवपूर्ण अवसर बन गया।4
- विभिन्न मांगों को लेकर प्रशिक्षक संघ पहुंचा कलेक्टोरेट, मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत बनाने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर परेशान हैं। प्रशिक्षकों ने सरकार के सामने 16 सूत्रीय मांगें रखते हुए जल्द समाधान की मांग की है।1
- छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* खरोरा। सावन मास के तीसरे सोमवार को अंचल में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए ग्राम बेलदार शिवनी स्थित अर्धनागेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। इसके बाद कांवड़ियों ने जारा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम छड़िया में बोल बम ग्रुप की ओर से नि:शुल्क कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे बजरंग चौक, ग्राम छड़िया से हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए और धार्मिक उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा बेलदार शिवनी से जारा की ओर निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर बजरंग चौक पहुंचने और कांवड़ के साथ पदयात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का भी आग्रह किया गया। श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए आयोजन स्थल और यात्रा मार्ग में डीजे की व्यवस्था भी की गई थी। बोल बम ग्रुप की ओर से सभी वर्गों और समुदाय के लोगों से बिना किसी भेदभाव के धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।4
- युवक ने लगाई फांसी:-रात खाना खाने के बाद सोने गया युवक सुबह कमरे में नहीं मिला, खेत में पेड़ से लटका मिला शव जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में 21 वर्षीय युवक का शव खेत की मेड़ पर अर्जुन के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान उदय कुमार कश्यप के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के मुताबिक, उदय कुमार रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह उसके पिता की नींद खुली तो उदय कमरे में नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत की ओर जाने वाले लोगों ने पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा और इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। सूचना मिलने पर परिजनों को पता चला कि शव उदय कुमार का है। घटना की सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उदय ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मोबाइल फोन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है।1
- टेंट हाउस में हुई दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; मामा के घर से दबोचा गया आरोपी, जेल भेजा रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत खरसिया पुलिस ने 17 वर्ष 6 माह की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान किशोरी की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी टेंट लगाने का काम करता था। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाद में किशोरी को अपने गांव औरदा ले गया, जहां कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे वहां से निकाल दिया। मामले में 16 जुलाई 2026 को किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया। घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 में धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक1