छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* खरोरा। सावन मास के तीसरे सोमवार को अंचल में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए ग्राम बेलदार शिवनी स्थित अर्धनागेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। इसके बाद कांवड़ियों ने जारा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम छड़िया में बोल बम ग्रुप की ओर से नि:शुल्क कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे बजरंग चौक, ग्राम छड़िया से हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए और धार्मिक उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा बेलदार शिवनी से जारा की ओर निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर बजरंग चौक पहुंचने और कांवड़ के साथ पदयात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का भी आग्रह किया गया। श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए आयोजन स्थल और यात्रा मार्ग में डीजे की व्यवस्था भी की गई थी। बोल बम ग्रुप की ओर से सभी वर्गों और समुदाय के लोगों से बिना किसी भेदभाव के धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।
छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* खरोरा। सावन मास के तीसरे सोमवार को अंचल में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए ग्राम बेलदार शिवनी स्थित अर्धनागेश्वर महादेव मंदिर के
लिए रवाना हुआ। इसके बाद कांवड़ियों ने जारा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम छड़िया में बोल बम ग्रुप की ओर से नि:शुल्क कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे बजरंग चौक, ग्राम छड़िया से हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए
और धार्मिक उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा बेलदार शिवनी से जारा की ओर निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर बजरंग चौक पहुंचने और कांवड़ के साथ पदयात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए
रखने का भी आग्रह किया गया। श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए आयोजन स्थल और यात्रा मार्ग में डीजे की व्यवस्था भी की गई थी। बोल बम ग्रुप की ओर से सभी वर्गों और समुदाय के लोगों से बिना किसी भेदभाव के धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।
- छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* खरोरा। सावन मास के तीसरे सोमवार को अंचल में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए ग्राम बेलदार शिवनी स्थित अर्धनागेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। इसके बाद कांवड़ियों ने जारा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम छड़िया में बोल बम ग्रुप की ओर से नि:शुल्क कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे बजरंग चौक, ग्राम छड़िया से हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए और धार्मिक उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा बेलदार शिवनी से जारा की ओर निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर बजरंग चौक पहुंचने और कांवड़ के साथ पदयात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का भी आग्रह किया गया। श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए आयोजन स्थल और यात्रा मार्ग में डीजे की व्यवस्था भी की गई थी। बोल बम ग्रुप की ओर से सभी वर्गों और समुदाय के लोगों से बिना किसी भेदभाव के धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।4
- तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत में 101 फीट ऊंचे पोल में शान से लहराया तिरंगा, नगर वासियों में दिखा उत्साह तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत में 101 फीट ऊंचे पोल पर शान से लहराया तिरंगा, नगरवासियों में दिखा उत्साह तिल्दा-नेवरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत परिसर में स्थापित 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा फहराया गया। आसमान की ऊंचाइयों पर शान से लहराते राष्ट्रीय ध्वज को देखकर नगरवासियों में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा नगरवासियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया। जैसे ही तिरंगा 101 फीट ऊंचे पोल पर लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र जनपद पंचायत परिसर में लगाया गया 101 फीट ऊंचा तिरंगा पोल नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस ऊंचे पोल पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करता नजर आया। नगरवासियों ने इस पहल को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है और इतने ऊंचे पोल पर इसका फहराया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। जनप्रतिनिधियों को दी गई शुभकामनाएं इस पावन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष को भी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि और नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के निरंतर विकास की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। नगरवासियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगे का फहराया जाना नई पीढ़ी में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला कदम है। यह तिरंगा आने वाले दिनों में भी क्षेत्रवासियों को देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता रहेगा। तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन तिल्दा-नेवरा के लिए गौरवपूर्ण अवसर बन गया।4
- दिनदहाड़े बुजुर्ग से ₹20 हजार की झपटमारी, CCTV ने खोला राज बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने बैंक से रकम निकालकर सब्जी खरीदने पहुंचे बुजुर्ग किसान से दिनदहाड़े ₹20 हजार की झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹2,200 नकद बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुखऊ सांवरा (35) निवासी मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को रसेड़ी निवासी 60 वर्षीय धरम ध्रुव जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक बलौदाबाजार से ₹21 हजार निकालकर निकले थे। उन्होंने ₹1 हजार जेब में रखे और शेष ₹20 हजार को कपड़े के थैले में रखकर बैंक पासबुक के साथ बड़े थैले में रखा था। दोपहर करीब 12:15 बजे सब्जी मार्केट में खरीदारी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनका थैला छीनकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने झपटमारी की वारदात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा शराब एवं खाने-पीने में खर्च कर दिया, जबकि शेष रकम अपनी झोपड़ी में छिपाकर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झोपड़ी से ₹2,200 नकद बरामद किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 17 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना ने आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।3
- छत्तीसगढ़ के दंतेश्वरी मंदिर से देखी मेरी खास कवरेज माता के दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन1
- श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी ( कंसारी समाज) के अध्यक्ष राजकुमार कंसारी ने दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी ( कंसारी समाज) के अध्यक्ष राजकुमार कंसारी ने दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां नवापारा राजिम। सत्यनारायण मंदिर कमेटी (कंसारी समाज) के अध्यक्ष श्री राजकुमार कंसारी ने अपना जन्मदिन अनूठे एवं सेवा भाव से मनाया। उन्होंने आनंदधाम स्थित संकल्प सेवा संस्थान, नवागांव (बुडेनी) पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटा और उनके साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर भी खुशी और उत्साह देखने को मिला। श्री राजकुमार कंसारी ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों के साथ मनाने से मन को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को शामिल करना चाहिए, ताकि उनके जीवन में भी खुशी के पल आ सकें। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती धर्मिन कंसारी, सुपुत्र शुभम कंसारी एवं अविरल कंसारी भी मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उन्हें स्नेह व अपनापन दिया। कार्यक्रम में संकल्प सेवा संस्थान की संचालिका सुनीता साहू, सारिका साहू, योगेश ठाकुर, कृष्ण कुमार शिक्षक, रूपल शर्मा, अनीता साहू, कौशल्या भाई, कामिनी पटेल सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं दिव्यांग स्कूल के बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संकल्प सेवा संस्थान में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम ने जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखते हुए सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया। उपस्थित लोगों ने श्री राजकुमार कंसारी के इस पहल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।1
- स्थान - गरियाबंद राजिम, पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा राजिम भक्तिमय नजर आया। श्रावण सोमवार के मौके पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में शिवभक्त राजिम पहुंचे, श्रद्धालुओं ने सबसे पहले त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इसके बाद संगम के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया, सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मान्यता है, कि त्रिवेणी संगम के मध्य विराजमान भगवान कुलेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही वजह है कि श्रावण मास में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। पवित्र संगम में स्नान, भगवान कुलेश्वरनाथ का जलाभिषेक और भोलेनाथ की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रावण के तीसरे सोमवार पर राजिम में आस्था, भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला।1
- धमतरी में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 15 स्कूलों में 4 हजार विद्यार्थियों को बताए बचाव के तरीके OTP, फर्जी लिंक और KYC फ्रॉड से बचने की दी जानकारी, ठगी होते ही 1930 पर शिकायत की अपील धमतरी। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच धमतरी पुलिस ने जागरूकता को ही सुरक्षा का सबसे मजबूत हथियार बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों के 15 स्कूलों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी। करीब 4 हजार विद्यार्थी एवं शिक्षक इन जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़े। पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाया कि साइबर ठग बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी, रिश्तेदार या किसी परिचित के नाम से फोन कर विश्वास में लेते हैं और फिर OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक डिटेल या KYC से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ा लेते हैं। इसके साथ ही फर्जी लिंक, लॉटरी-गिफ्ट मैसेज, नौकरी के नाम पर ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड से भी सावधान रहने की अपील की गई। पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के तीन अहम मंत्र बताए— OTP कभी साझा न करें, अनजान और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी होते ही तत्काल 1930 पर शिकायत करें। अभियान के दौरान ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ पहल के जरिए भी साइबर सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरित किया गया। पुलिस ने उनसे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की। जिले में सिटी कोतवाली, अर्जुनी, भखारा, मगरलोड, नगरी, बोराई, कुरूद, दुगली, केरेगांव, रुद्री, सिहावा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों और अकलाडोंगरी, करेली बड़ी व बिरेझर चौकी क्षेत्रों के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। धमतरी पुलिस ने बताया कि ‘साइबर जागृति अभियान’ 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीणों, श्रमिकों और आम नागरिकों को भी साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपनी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें, मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें, संदिग्ध कॉल और लिंक से सावधान रहें तथा साइबर ठगी होने पर बिना देर किए 1930 पर शिकायत करें। धमतरी पुलिस का संदेश है— जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करें।4
- शिक्षकों की मांग पर बारना स्कूल में हंगामा, प्रशासन के आश्वासन पर 4 घंटे बाद खुला ताला ग्राम बारना स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर शाला प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला देते हुए ग्रामीण लंबे समय से शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर बारिश के बीच करीब चार घंटे तक स्कूल के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। दरअसल, स्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, रसायन और भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी बताई जा रही है। ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समिति का कहना है कि कई बार मांग और शिकायत के बावजूद शिक्षकों की कमी दूर नहीं की गई, जिसके बाद तालाबंदी का फैसला लिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारियों से चर्चा की गई। अधिकारियों के समक्ष शिक्षकों की मांग रखी गई। चर्चा के बाद एक शिक्षक की नियुक्ति तत्काल किए जाने की बात कही गई, जबकि शेष दो शिक्षकों की नियुक्ति एक सप्ताह के भीतर करने का आश्वासन दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। एक शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है, जबकि दो अन्य शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाला प्रबंधन समिति ने सहमति जताई और करीब चार घंटे बाद स्कूल की तालाबंदी समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही स्कूल का ताला खोल दिया गया। हालांकि, शाला प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर शेष दो शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई, तो दोबारा पूर्ण रूप से तालाबंदी की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि उस स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।4