दिनदहाड़े बुजुर्ग से ₹20 हजार की झपटमारी, CCTV ने खोला राज बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने बैंक से रकम निकालकर सब्जी खरीदने पहुंचे बुजुर्ग किसान से दिनदहाड़े ₹20 हजार की झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹2,200 नकद बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुखऊ सांवरा (35) निवासी मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को रसेड़ी निवासी 60 वर्षीय धरम ध्रुव जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक बलौदाबाजार से ₹21 हजार निकालकर निकले थे। उन्होंने ₹1 हजार जेब में रखे और शेष ₹20 हजार को कपड़े के थैले में रखकर बैंक पासबुक के साथ बड़े थैले में रखा था। दोपहर करीब 12:15 बजे सब्जी मार्केट में खरीदारी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनका थैला छीनकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने झपटमारी की वारदात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा शराब एवं खाने-पीने में खर्च कर दिया, जबकि शेष रकम अपनी झोपड़ी में छिपाकर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झोपड़ी से ₹2,200 नकद बरामद किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 17 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना ने आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
दिनदहाड़े बुजुर्ग से ₹20 हजार की झपटमारी, CCTV ने खोला राज बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने बैंक से रकम निकालकर सब्जी खरीदने पहुंचे बुजुर्ग किसान से दिनदहाड़े ₹20 हजार की झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹2,200 नकद बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुखऊ सांवरा (35) निवासी मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को रसेड़ी निवासी 60 वर्षीय धरम ध्रुव जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक बलौदाबाजार से ₹21 हजार निकालकर निकले थे। उन्होंने ₹1 हजार जेब में रखे और शेष ₹20 हजार को कपड़े के
थैले में रखकर बैंक पासबुक के साथ बड़े थैले में रखा था। दोपहर करीब 12:15 बजे सब्जी मार्केट में खरीदारी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनका थैला छीनकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी
कर सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने झपटमारी की वारदात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा शराब एवं खाने-पीने में खर्च कर दिया, जबकि शेष रकम अपनी झोपड़ी में छिपाकर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झोपड़ी से ₹2,200 नकद बरामद किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 17 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना ने आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
- दिनदहाड़े बुजुर्ग से ₹20 हजार की झपटमारी, CCTV ने खोला राज बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने बैंक से रकम निकालकर सब्जी खरीदने पहुंचे बुजुर्ग किसान से दिनदहाड़े ₹20 हजार की झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹2,200 नकद बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुखऊ सांवरा (35) निवासी मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को रसेड़ी निवासी 60 वर्षीय धरम ध्रुव जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक बलौदाबाजार से ₹21 हजार निकालकर निकले थे। उन्होंने ₹1 हजार जेब में रखे और शेष ₹20 हजार को कपड़े के थैले में रखकर बैंक पासबुक के साथ बड़े थैले में रखा था। दोपहर करीब 12:15 बजे सब्जी मार्केट में खरीदारी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनका थैला छीनकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने झपटमारी की वारदात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा शराब एवं खाने-पीने में खर्च कर दिया, जबकि शेष रकम अपनी झोपड़ी में छिपाकर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झोपड़ी से ₹2,200 नकद बरामद किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 17 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना ने आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।3
- तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत में 101 फीट ऊंचे पोल में शान से लहराया तिरंगा, नगर वासियों में दिखा उत्साह तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत में 101 फीट ऊंचे पोल पर शान से लहराया तिरंगा, नगरवासियों में दिखा उत्साह तिल्दा-नेवरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत परिसर में स्थापित 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा फहराया गया। आसमान की ऊंचाइयों पर शान से लहराते राष्ट्रीय ध्वज को देखकर नगरवासियों में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा नगरवासियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया। जैसे ही तिरंगा 101 फीट ऊंचे पोल पर लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र जनपद पंचायत परिसर में लगाया गया 101 फीट ऊंचा तिरंगा पोल नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस ऊंचे पोल पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करता नजर आया। नगरवासियों ने इस पहल को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है और इतने ऊंचे पोल पर इसका फहराया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। जनप्रतिनिधियों को दी गई शुभकामनाएं इस पावन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष को भी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि और नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के निरंतर विकास की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। नगरवासियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर 101 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगे का फहराया जाना नई पीढ़ी में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला कदम है। यह तिरंगा आने वाले दिनों में भी क्षेत्रवासियों को देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता रहेगा। तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन तिल्दा-नेवरा के लिए गौरवपूर्ण अवसर बन गया।4
- छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *छड़िया में सावन सोमवार पर नि:शुल्क बोल बम कांवड़ पदयात्रा* खरोरा। सावन मास के तीसरे सोमवार को अंचल में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए ग्राम बेलदार शिवनी स्थित अर्धनागेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। इसके बाद कांवड़ियों ने जारा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम छड़िया में बोल बम ग्रुप की ओर से नि:शुल्क कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे बजरंग चौक, ग्राम छड़िया से हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए और धार्मिक उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा बेलदार शिवनी से जारा की ओर निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर बजरंग चौक पहुंचने और कांवड़ के साथ पदयात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का भी आग्रह किया गया। श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए आयोजन स्थल और यात्रा मार्ग में डीजे की व्यवस्था भी की गई थी। बोल बम ग्रुप की ओर से सभी वर्गों और समुदाय के लोगों से बिना किसी भेदभाव के धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।4
- खौफनाक शर्त: दोस्तों से आगे निकलने की होड़ में बांगो बांध में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे से रेस्क्यू जारी कटघोरा. कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला. पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई #korbartonews #bangodam #korbachhattisgarh खौफनाक शर्त: दोस्तों से आगे निकलने की होड़ में बांगो बांध में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे से रेस्क्यू जारी कटघोरा. कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला. पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई #korbartonews #bangodam #korbachhattisgarh1
- कोयला हेरा फेरी मामले मे तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्ता कोयला हेरा फेरी मामले मे तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज्युडिशियल रिमाण्ड पर आज सोमवार की दोपहर 1:00 बजे हिर्री पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार नाम आरोपी:- बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सॉ मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. का निवासी है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग. का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। एवं वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा उसके डीओ नंबर 3330081502 से दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड भेजा था। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण कराने से ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/2026 धारा - 316(3),317(2), 317(4),3(5) बीएनएस अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेष जोषी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर तीन माह से फरार चल रहे आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 का चालक बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सा मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. की पतासाजी कर रविवार दिनांक 16.08.2026 के रात्रि 22ः30 बजे गिरफ्तार किया गया जिसे आज सौमवार की दोपहर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।1
- 🇮🇳 महान क्रांतिकारी एवं आज़ाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। 🙏 उनका अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और त्याग आज भी हर भारतीय को देश के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।” 🇮🇳 नेताजी का जीवन और विचार सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। जय हिंद! 🇮🇳 #NetajiSubhashChandraBose #SubhashChandraBose #Netaji #पुण्यतिथि #जय_हिंद #भारत #राष्ट्रभक्ति #आज़ाद_हिंद_फौज #IndianHistory1
- सुप्रभात दोस्तों जिंदगी में कुछ ऐसे लोग भी आते हैं जिनसे हमारी मन की भावनाएं जुड़ी होती है1
- हिर्री माइंस से अस्पताल जाने को निकली 33 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों थाना चकर हिर्री माइंस से अस्पताल जाने को निकली 33 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों थाना चकरभाठा में दर्ज कराई गुमसुदगी रिपोर्ट आज सोमवार की दोपहर 12:15 पर चकरभाठा पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार थाना हिर्री छेत्र के 35 वर्षीय पति ने हमराह अपने साला के साथ रविवार की साम 7 बजे के करीब थाना उपस्थित आकर मौखिक गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि उम्र 33 साल थाना हिरी छेत्र जिला बिलासपुर छग की दिनांक 14/08/2026 के दोपहर करीब 12/00 बजे अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी दिनभर रात भर बहन के घर रही है एवं दिनांक 15/408/2026 के सुबह करीबन 09:30 बजे ईलाज कराने चकरभाठा जा रही हु कहकर अपने बहन एवं पिताजी को बताकर हिर्री माइंस से निकली है जो अभी वापस नहीं आई है कहकर मेरा बडा साला फोन करके बताया तो मैं भी अपने साला लोगो के साथ मिलकर आसपास रिस्तेदारो में पता तलास किया जिनका कोई पता नहीं चला अपने पास किपेड छोटा मोबाइल रखी है जिसे फोन करने पर बंद बता रहा है। झाडू पोछा खाना बनाने का काम करने रामा वैली कालोनी जाती थी वहां भी नही गई है। जिसकी हुलिया कद 4 फिट 5 इंच, रंग सांवली चेहरा चौडा, बाल काला लंबा है दोहरा बदन सलवार कुर्ती पहनी है। छत्तीसगढी, हिन्दी भाषा बोलती है कक्षा 08 वी तक पढ़ी है। कि सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है। एवं मामले मे अपराध धारा 140(3) HNS के तहत मामला भी दर्ज किया गया है और गुम महिला की पता तलाश जारी है आज थाने में पूछताछ के लिए पहुंचे गुम महिला के पति ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष 13 वर्ष और 5 वर्ष है उनकी पत्नी का फोन नंबर बंद बता रहा है इसलिए हमें लग रहा है कि वह किसी के बहकावे में आकर कहीं भाग गई है हम लोगों ने काफी इंतजार किया लेकिन अब तक वह नहीं आई है इस लिए लड़की के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के परिजनो ने निर्णय लिया है कि अगर वह अब घर आता भी है तो उसे हम घर मे नहीं रखेंगे क्योंकि महिला की मानसिक स्थिति सब ठीक है अगर वह चकरभाठा में गुम हुई होती तो अब तक घर पहुंच जाती लेकिन वह पास पास नहीं है शायद किसी के साथ भाग गई है इसलिए अब हम मजबूर है1