logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासनी तहसील में आयोजित हुआ जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान से मिली राहत सासनी तहसील में आयोजित हुआ जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान से मिली राहत सासनी तहसील परिसर में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम शिव प्रकाश यादव और तहसीलदार डॉली यादव ने संयुक्त रूप से की। दरबार के दौरान विभिन्न मामलों से जुड़ी कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार का मौके पर ही संतुष्टिपूर्वक निस्तारण कर दिया गया। जनता दरबार के दौरान एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने तहसील के सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उनका समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी ताकीद की कि किसी भी समस्या का समाधान होने के बाद संबंधित फरियादी से संपर्क कर यह जरूर पुष्टि की जाए कि वह निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। प्रशासनिक स्तर पर जन समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने वाले इस जनता दरबार में तहसील के कानूनगो, लेखपाल सहित विभिन्न विभागों के तमाम जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

20 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
513c6d45-5967-4c05-bcf5-c2025030beff

सासनी तहसील में आयोजित हुआ जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान से मिली राहत सासनी तहसील में आयोजित हुआ जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान से मिली राहत सासनी तहसील परिसर में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम शिव प्रकाश यादव और तहसीलदार डॉली यादव ने संयुक्त रूप से की। दरबार के दौरान विभिन्न मामलों से जुड़ी कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार का मौके पर ही संतुष्टिपूर्वक निस्तारण कर दिया गया। जनता दरबार के दौरान एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने

तहसील के सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उनका समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी ताकीद की कि किसी भी समस्या का समाधान होने के बाद संबंधित फरियादी से संपर्क कर यह जरूर पुष्टि की जाए कि वह निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। प्रशासनिक स्तर पर जन समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने वाले इस जनता दरबार में तहसील के कानूनगो, लेखपाल सहित विभिन्न विभागों के तमाम जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सासनी। क्षेत्र के गांव बसगोई के माजरा नगला वीरबल में बुधवार रात अज्ञात चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला और सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित चरन सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक से चार बजे के मध्य अज्ञात चोर घर में घुस गए और ऊपर बने कमरे को निशाना बनाया। चोर वहां रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त पस्त पड़ा था। जांच करने पर घर में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 1.17 लाख रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने का टीका, दो मंगलसूत्र, बेसर, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, चार लेडीज और दो पुरुषों की अंगूठियां चोरी हुई हैं। चांदी के सामान में तीन कौंधनी, दो रेशम पट्टी, तीन चेन, दो हाथफूल, दो जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पाजेब, 12 लच्छे तथा बच्चों के करीब 500 ग्राम चांदी के खड़ुआ शामिल हैं। चोर तीन शर्ट समेत अन्य सामान भी ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश के साथ ही घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।
    1
    सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर
बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर
बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सासनी। क्षेत्र के गांव बसगोई के माजरा नगला वीरबल में बुधवार रात अज्ञात चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला और सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित चरन सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक से चार बजे के मध्य अज्ञात चोर घर में घुस गए और ऊपर बने कमरे को निशाना बनाया। चोर वहां रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
सुबह जागने पर ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त पस्त पड़ा था। जांच करने पर घर में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 1.17 लाख रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने का टीका, दो मंगलसूत्र, बेसर, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, चार लेडीज और दो पुरुषों की अंगूठियां चोरी हुई हैं।
चांदी के सामान में तीन कौंधनी, दो रेशम पट्टी, तीन चेन, दो हाथफूल, दो जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पाजेब, 12 लच्छे तथा बच्चों के करीब 500 ग्राम चांदी के खड़ुआ शामिल हैं। चोर तीन शर्ट समेत अन्य सामान भी ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश के साथ ही घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • सासनी में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग और सीसीटीवी फुटेज आया सामने सासनी के गांव बसगोई में मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद और फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की शिकायत बसगोई निवासी पार्वती पत्नी अजय चैहान ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोग थार गाड़ी से उनके घर आए और तमंचे-पिस्तौल से गोलियां चलाईं। पार्वती ने आरोप लगाया कि उनके बेटों अविलाश और अवतार को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें वे बाल-बाल बचे। घर के बाहर कारतूस और दीवारों पर गोली के निशान भी मिले थे। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम लालगढ़ी निवासी जय प्रताप ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे, तब बसगोई के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर फायरिंग की और उनका पीछा किया। बुधवार देर रात करीब 9.30 बजे सीओ सिटी हिमांशु मथुरा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम और थाना सासनी पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों मोहित, अभय, सुधीर उर्फ सिद्धू और जयप्रकाश को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, दो तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    4
    सासनी में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग और सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सासनी के गांव बसगोई में मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद और फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
घटना की शिकायत बसगोई निवासी पार्वती पत्नी अजय चैहान ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोग थार गाड़ी से उनके घर आए और तमंचे-पिस्तौल से गोलियां चलाईं। पार्वती ने आरोप लगाया कि उनके बेटों अविलाश और अवतार को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें वे बाल-बाल बचे। घर के बाहर कारतूस और दीवारों पर गोली के निशान भी मिले थे। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम लालगढ़ी निवासी जय प्रताप ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे, तब बसगोई के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर फायरिंग की और उनका पीछा किया। बुधवार देर रात करीब 9.30 बजे सीओ सिटी हिमांशु मथुरा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम और थाना सासनी पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों मोहित, अभय, सुधीर उर्फ सिद्धू और जयप्रकाश को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, दो तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • क्या भाजपा सरकार इस बिटिया के आंसू भी नहीं देख पा रही? बलिया की 7 साल की रागिनी आज भी एक पैर से कूदते हुए स्कूल जाने को मजबूर है। 6 महीने की उम्र में हादसे में उसका एक पैर टूट गया था। आज 7 साल की हो गई, लेकिन हालात नहीं बदले। घर से स्कूल महज 400 मीटर दूर है, मगर यह दूरी रागिनी के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं। परिवार झोंपड़ी में रहने को मजबूर है। 7 साल पहले इलाज के लिए पैसे नहीं थे, आज भी नहीं हैं। एक ट्राइसाइकिल मिल जाए तो यह बच्ची बिना इस कष्ट के स्कूल जा सकती है। सबसे बड़ा सवाल है—प्रशासन की आंखें कब खुलेंगी? भाजपा सरकार की संवेदनाएं कब जागेंगी? जब एक मासूम बच्ची पढ़ने के लिए हर दिन दर्द सहकर स्कूल जा रही है, तब सरकार और प्रशासन आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं? रागिनी हार नहीं मानेगी… लेकिन क्या सरकार उसकी मदद करने की जिम्मेदारी निभाएगी? क्या भाजपा सरकार इस बिटिया के आंसू भी नहीं देख पा रही? बलिया की 7 साल की रागिनी आज भी एक पैर से कूदते हुए स्कूल जाने को मजबूर है। 6 महीने की उम्र में हादसे में उसका एक पैर टूट गया था। आज 7 साल की हो गई, लेकिन हालात नहीं बदले। घर से स्कूल महज 400 मीटर दूर है, मगर यह दूरी रागिनी के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं। परिवार झोंपड़ी में रहने को मजबूर है। 7 साल पहले इलाज के लिए पैसे नहीं थे, आज भी नहीं हैं। एक ट्राइसाइकिल मिल जाए तो यह बच्ची बिना इस कष्ट के स्कूल जा सकती है। सबसे बड़ा सवाल है—प्रशासन की आंखें कब खुलेंगी? भाजपा सरकार की संवेदनाएं कब जागेंगी? जब एक मासूम बच्ची पढ़ने के लिए हर दिन दर्द सहकर स्कूल जा रही है, तब सरकार और प्रशासन आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं? रागिनी हार नहीं मानेगी… लेकिन क्या सरकार उसकी मदद करने की जिम्मेदारी निभाएगी?
    1
    क्या भाजपा सरकार इस बिटिया के आंसू भी नहीं देख पा रही?

बलिया की 7 साल की रागिनी आज भी एक पैर से कूदते हुए स्कूल जाने को मजबूर है। 6 महीने की उम्र में हादसे में उसका एक पैर टूट गया था। आज 7 साल की हो गई, लेकिन हालात नहीं बदले।

घर से स्कूल महज 400 मीटर दूर है, मगर यह दूरी रागिनी के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं। परिवार झोंपड़ी में रहने को मजबूर है। 7 साल पहले इलाज के लिए पैसे नहीं थे, आज भी नहीं हैं। एक ट्राइसाइकिल मिल जाए तो यह बच्ची बिना इस कष्ट के स्कूल जा सकती है।

सबसे बड़ा सवाल है—प्रशासन की आंखें कब खुलेंगी? भाजपा सरकार की संवेदनाएं कब जागेंगी?

जब एक मासूम बच्ची पढ़ने के लिए हर दिन दर्द सहकर स्कूल जा रही है, तब सरकार और प्रशासन आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं?

रागिनी हार नहीं मानेगी…
लेकिन क्या सरकार उसकी मदद करने की जिम्मेदारी निभाएगी?
क्या भाजपा सरकार इस बिटिया के आंसू भी नहीं देख पा रही?
बलिया की 7 साल की रागिनी आज भी एक पैर से कूदते हुए स्कूल जाने को मजबूर है। 6 महीने की उम्र में हादसे में उसका एक पैर टूट गया था। आज 7 साल की हो गई, लेकिन हालात नहीं बदले।
घर से स्कूल महज 400 मीटर दूर है, मगर यह दूरी रागिनी के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं। परिवार झोंपड़ी में रहने को मजबूर है। 7 साल पहले इलाज के लिए पैसे नहीं थे, आज भी नहीं हैं। एक ट्राइसाइकिल मिल जाए तो यह बच्ची बिना इस कष्ट के स्कूल जा सकती है।
सबसे बड़ा सवाल है—प्रशासन की आंखें कब खुलेंगी? भाजपा सरकार की संवेदनाएं कब जागेंगी?
जब एक मासूम बच्ची पढ़ने के लिए हर दिन दर्द सहकर स्कूल जा रही है, तब सरकार और प्रशासन आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं?
रागिनी हार नहीं मानेगी…
लेकिन क्या सरकार उसकी मदद करने की जिम्मेदारी निभाएगी?
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Sasni•
    21 hrs ago
  • जहां कृष्ण का नाम होता है, वहां हर मुश्किल का समाधान होता है।” नाम है जिनके बड़े निराले माखन चोर जगत के रखवाले वो है कृष्ण बंसी वाले जे पी सिंह पत्रकार एम डी न्यूज़ अलीगढ की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों व नगर वासियों एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    जहां कृष्ण का नाम होता है,

वहां हर मुश्किल का समाधान होता है।” 

 नाम है जिनके बड़े निराले माखन चोर जगत के

 रखवाले वो है कृष्ण बंसी वाले 

जे पी सिंह पत्रकार 
एम डी न्यूज़ अलीगढ की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों व नगर वासियों एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हाथरस/सहपऊ:मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पांच अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार
    1
    हाथरस/सहपऊ:मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पांच अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Hathras, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • हाथरस में शर्मनाक तस्वीर: मथु के सरकारी स्कूल तक रास्ता नहीं, कीचड़-दलदल से जूझकर प्लॉटों से स्कूल पहुंच रहे बच्चे-शिक्षक - ADHR ने SDM सदर से मिलकर चकरोड पैमाइश की मांग की जनपद हाथरस के विकास खण्ड मुरसान स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, मथु की बदहाल स्थिति को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR) की टीम ने राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय के नेतृत्व में स्थलीय निरीक्षण किया। A d h r का निरीक्षण, विद्यालय का मुख्य मार्ग कीचड़, दलदल और जलभराव से पूरी तरह अटा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि बच्चे, शिक्षक और स्टाफ मुख्य मार्ग के बजाय बराबर स्थित निजी प्लॉटों से होकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। जबकि स्कूल अंदर से व्यवस्थित और सही पाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी निकासी के पुराने रास्ते को आगे अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे जलभराव स्थायी हो गया है। *ADHR का बयान:* राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा - "80 वर्ष की आजादी के बाद भी बच्चों को सुरक्षित स्कूल मार्ग न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संविधान के अनुच्छेद 21-क के तहत शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। गांव की राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों की सुरक्षा पहले सुनिश्चित हो।"जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा - "जब बच्चे सुरक्षित स्कूल पहुंच ही नहीं सकते, तो शिक्षा का अधिकार अधूरा है।" प्रशासन से मागें निरीक्षण के बाद टीम ने SDM सदर राज बहादुर से मिलकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। ADHR ने मांग की कि - 1. SDM के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा चकरोड की विधिवत पैमाइश कराई जाए 2. विकास खण्ड स्तर से मार्ग सुचारु कराया जाए 3. जलभराव के लिए स्थायी नाली/निकासी व्यवस्था बनाई जाए बताया गया कि BDO मुरसान द्वारा भी SDM को पैमाइश के लिए पत्र लिखा गया है। इसके बाद टीम खण्ड विकास कार्यालय मुरसान भी पहुंची और अधिकारियों से वार्ता की। प्रवीण वार्ष्णेय ने चेतावनी दी - "ADHR तब तक शांत नहीं बैठेगा जब तक स्थायी समाधान नहीं होता। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों के अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे। यह राजनीति नहीं, बच्चों के भविष्य का सवाल है।" *ADHR का स्पष्ट संदेश - "बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल तक सुरक्षित रास्ता प्रत्येक बच्चे का अधिकार है।"निरीक्षण में रवि गुप्ता, बाल प्रकाश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
    4
    हाथरस में शर्मनाक तस्वीर: मथु के सरकारी स्कूल तक रास्ता नहीं, कीचड़-दलदल से जूझकर प्लॉटों से स्कूल पहुंच रहे बच्चे-शिक्षक - ADHR ने SDM सदर से मिलकर चकरोड पैमाइश की मांग की

जनपद हाथरस के विकास खण्ड मुरसान स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, मथु की बदहाल स्थिति को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR) की टीम ने राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय के नेतृत्व में स्थलीय निरीक्षण किया।
A d h r का निरीक्षण, विद्यालय का मुख्य मार्ग कीचड़, दलदल और जलभराव से पूरी तरह अटा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि बच्चे, शिक्षक और स्टाफ मुख्य मार्ग के बजाय बराबर स्थित निजी प्लॉटों से होकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। जबकि स्कूल अंदर से व्यवस्थित और सही पाया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी निकासी के पुराने रास्ते को आगे अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे जलभराव स्थायी हो गया है।
*ADHR का बयान:*
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा - "80 वर्ष की आजादी के बाद भी बच्चों को सुरक्षित स्कूल मार्ग न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संविधान के अनुच्छेद 21-क के तहत शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। गांव की राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों की सुरक्षा पहले सुनिश्चित हो।"जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा - "जब बच्चे सुरक्षित स्कूल पहुंच ही नहीं सकते, तो शिक्षा का अधिकार अधूरा है।"
प्रशासन से मागें 
निरीक्षण के बाद टीम ने SDM सदर राज बहादुर से मिलकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। ADHR ने मांग की कि -
1. SDM के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा चकरोड की विधिवत पैमाइश कराई जाए
2. विकास खण्ड स्तर से मार्ग सुचारु कराया जाए
3. जलभराव के लिए स्थायी नाली/निकासी व्यवस्था बनाई जाए
बताया गया कि BDO मुरसान द्वारा भी SDM को पैमाइश के लिए पत्र लिखा गया है।
इसके बाद टीम खण्ड विकास कार्यालय मुरसान भी पहुंची और अधिकारियों से वार्ता की।
प्रवीण वार्ष्णेय ने चेतावनी दी - "ADHR तब तक शांत नहीं बैठेगा जब तक स्थायी समाधान नहीं होता। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों के अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे। यह राजनीति नहीं, बच्चों के भविष्य का सवाल है।"
*ADHR का स्पष्ट संदेश - "बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल तक सुरक्षित रास्ता प्रत्येक बच्चे का अधिकार है।"निरीक्षण में रवि गुप्ता, बाल प्रकाश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर बाइकों से खतरनाक स्टंट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अपाचे बाइक की सीज जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते हुए दो अभियुक्तों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जांच कर मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट के वीडियो में दिख रहे दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। साथ ही स्टंट के दौरान उपयोग की गई अपाचे बाइक को पुलिस ने सीज किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।
    1
    मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर बाइकों से खतरनाक स्टंट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अपाचे बाइक की सीज
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते हुए दो अभियुक्तों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जांच कर मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट के वीडियो में दिख रहे दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। साथ ही स्टंट के दौरान उपयोग की गई अपाचे बाइक को पुलिस ने सीज किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शादी के घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम शादी के घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम सासनी क्षेत्र के जरैय गांव में एक शादी वाले घर में लाइट और झालर की सजावट कर रहे 23 साल के युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में दुख का माहौल है और पूरे गांव में शोक फैल गया है। गुरुवार शाम करीब 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जरैय गांव के रहने वाले सुभाष के 23 वर्षीय बेटे विनीत का पेशा लाइट मैकेनिक का था। वह पड़ोस में रहने वाले अमर मोहम्मद की बेटी की शादी के लिए घर सजाने का काम कर रहा था। सजावट का काम करते समय अचानक विनीत को तेज बिजली का करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। परिजन डॉक्टरों की बात से सहमत नहीं हुए और उसे तुरंत अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। परिजनों ने देर रात करीब 11:30 बजे विनीत का अंतिम संस्कार किया। इस अचानक हुए हादसे से परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि विनीत अविवाहित था और तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में शोक है।
    1
    शादी के घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम 
शादी के घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम 
सासनी क्षेत्र के जरैय गांव में एक शादी वाले घर में लाइट और झालर की सजावट कर रहे 23 साल के युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में दुख का माहौल है और पूरे गांव में शोक फैल गया है।
गुरुवार शाम करीब 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जरैय गांव के रहने वाले सुभाष के 23 वर्षीय बेटे विनीत का पेशा लाइट मैकेनिक का था। वह पड़ोस में रहने वाले अमर मोहम्मद की बेटी की शादी के लिए घर सजाने का काम कर रहा था।
सजावट का काम करते समय अचानक विनीत को तेज बिजली का करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। परिजन डॉक्टरों की बात से सहमत नहीं हुए और उसे तुरंत अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। परिजनों ने देर रात करीब 11:30 बजे विनीत का अंतिम संस्कार किया।
इस अचानक हुए हादसे से परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि विनीत अविवाहित था और तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में शोक है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.