लखीसराय बालगुदर संग्रहालय में पैक्स अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सरकार शाला डीएम ने किया उद्घाटन। लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र स्थित बालगुदश्र संग्रहालय परिसर में पैक्स अध्यक्षों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गुरुवार के दोपहर 12:35 पर किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग से जुड़े पदाधिकारी, कर्मी तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि, आईसीटी तथा एलडीएम सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यशाला में पैक्स अध्यक्षों को प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पैक्स की कार्यक्षमता को बढ़ाना, भंडारण क्षमता में सुधार करना तथा सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि आने वाले दिनों में पैक्सों की संख्या और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले में सहकारिता विभाग की व्यवस्था और बेहतर हो सके।
लखीसराय बालगुदर संग्रहालय में पैक्स अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सरकार शाला डीएम ने किया उद्घाटन। लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र स्थित बालगुदश्र संग्रहालय परिसर में पैक्स अध्यक्षों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गुरुवार के दोपहर 12:35 पर किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग से जुड़े पदाधिकारी, कर्मी तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि, आईसीटी तथा एलडीएम सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यशाला में पैक्स अध्यक्षों को प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पैक्स की कार्यक्षमता को बढ़ाना, भंडारण क्षमता में सुधार करना तथा सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि आने वाले दिनों में पैक्सों की संख्या और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले में सहकारिता विभाग की व्यवस्था और बेहतर हो सके।
- बिल्लो गांव में ट्रांसफार्मर के निकट निकली चिंगारी किसानों का गेहूं हुआ जलकर राख। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लू के बिल्लो गांव स्थित गांव से पश्चिम दक्षिण बहियार में अचानक खेत में लगा ट्रांसफार्मर के निकट चिंगारी निकलने के कारण खेत में लगी पैक गेहूं के फसल में आग लग गई एवं पछुआ हवा तेज रहने के कारण कई किसानों के खेत में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गया जिसकी जानकारी दूरभाष पर तुरंत रामगढ़ चौक थाना एवं अग्निशमन को दी गई मौके पर दो अग्निशमन वाहन पहुंच कर एवं ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कई किसानों के खेत में लगे गेहूं का फसल जलकर राख हो गया था बिल्लू के ग्रामीण विकास मित्र गणेश मांझी मुकेश तांती वार्ड सदस्य सनोज पासवान बुधन महतो अनिल महतो राजेश महतो प्रमोद महतो रामबरन महतो आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर के निकट तेज स्पार्क हुआ जिससे चिंगारी ट्रांसफार्मर के निकट लगे खेत में गिरने से गेहूं के फसल में आग पकड़ लिया एवं तेज पछुआ हवा रहने के कारण देखते ही देखते कई किसान के खेत में लगे गेहूं के फसल जलकर राख हो गए खेत में लगे फसल जिन किसानों का जलकर राख हो गया उसमें रघुनंदन महतो के पुत्र रविंद्र महतो दारी चौधरी के पुत्र संजय चौधरी लखन महतो के पुत्र भगवान महतो महेंद्र चौधरी के पुत्र दशरथ चौधरी। स्वर्गीय प्रयाग चौरसिया के पुत्र नागौर चौरसिया कुल मिलाकर पांच बीघा खेत में लगा गेहूं के फसल जलकर राख हो गया। इस संबंध में प्रखंड राजस्व पदाधिकारी दीपक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के उपरांत जांच की जाएगी इसके बाद सरकार के तहत निहित व्यवस्था के तहत किसानों को लाभ दिया जाएगा।1
- सूर्यगढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा व स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 225 ग्राम गांजा एवं 216 ग्राम स्मैक बरामद किया है। शनिवार की पूर्वाह्न 8:40 पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से उक्त मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- बिहार की दिनभर की 15 बड़ी खबरों में आज कई चौंकाने वाले और अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। एक तरफ बाहुबली नेता अपने बेटे को घुड़सवारी सिखाते नजर आए, तो दूसरी ओर एक कॉलेज में HOD पर जूते से हमला कर दिया गया, जिससे हड़कंप मच गया। वहीं मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि राज्य में तापमान 40°C के करीब पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और लू का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा राजनीति, अपराध, शिक्षा और मौसम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें इस बुलेटिन में शामिल हैं। देखिए बिहार की 15 बड़ी खबरें, एक ही वीडियो में—पूरी जानकारी के साथ। #BiharNews #BiharDinbhar #BreakingNews #TopNews #LatestNews #HeatWave #WeatherUpdate #CrimeNews #PoliticalNews #EducationNews #BiharWeather #TrendingNews #NewsUpdate #HindiNews #BigNews2
- जमुई में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया गया। संयुक्त श्रम भवन, सोनपे स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में आयोजित इस कैंप में कुल 21 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 युवाओं का मौके पर ही औपबंधिक चयन कर लिया गया। यह आयोजन युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें निजी कंपनी HRVS India Private Limited ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया। इस तरह के जॉब कैंप स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। #JamuiNews #JobCamp #EmploymentNews #BiharJobs #RozgarMela #SkillDevelopment #YouthEmployment #PrivateJobs #HRVSIndia #JobOpportunity #BiharNews #LatestNews #CareerOpportunity #LocalNews #Hiring1
- सभापति के गाड़ी पर पत्थर से प्रहार पूरा मामला देखिए और कमेंट बॉक्स में बताइए क्या हो सकता है1
- शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू कुमार उर्फ गोल्डी, पिता गोपाल सिंह, ग्राम अंबारी, थाना शेखोपुर सराय, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि करीब छह माह पूर्व क्षेत्र में आधा दर्जन घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार जांच और छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के तीन अन्य सहयोगी पहले ही नालंदा जिले से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अंतरजिला स्तर पर सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शनिवार की शाम करीब 5 बजे आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- गांव के एक पुराने विवाद ने मासूम की जान ले ली। 10 साल के वीर की हत्या का सनसनीखेज मामला अब खुलकर सामने आया है। लंबे समय से लापता बच्चे की तलाश के बीच पुलिस को उसका कंकाल बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा सच? कैसे हुआ इस हत्याकांड का खुलासा? और कब मिलेगा पीड़ित परिवार को न्याय? जानिए पूरी रिपोर्ट में। #JamuiNews #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForVeer #PoliceFailure #MurderCase #BiharNews #VillageDispute #MissingChild #CrimeStory #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #TrueCrime1
- “JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर सिमल के लट्ठा से जैव रसायन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह जैव रसायन फसलों की वृद्धि बढ़ाकर मिट्टी की उर्वरता सुधारने में सहायक है।” सेमल (Semal - Bombax ceiba) का वृक्ष जैव रासायनिक (biochemical) और औषधीय रूप से बहुत समृद्ध है। इसके विभिन्न भागों—फूल, छाल, गोंद (मोचरस) और जड़—में विशिष्ट रासायनिक यौगिक पाए जाते हैं, जो इसे स्वास्थ्य और कृषि के लिए उपयोगी बनाते हैं। सेमल के जैव रसायन और औषधीय गुण: फूल (Flowers): सेमल के फूलों में प्रचुर मात्रा में खनिज तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और बोरॉन पाए जाते हैं। इसके फूलों का सेवन पाचन सुधारने, पेट की गर्मी दूर करने और शारीरिक कमजोरी मिटाने के लिए किया जाता है। गोंद (Gum/Mochras): सेमल का गोंद, जिसे मोचरस भी कहते हैं, शारीरिक शक्ति बढ़ाने और थकान दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। छाल (Bark): इसकी छाल में दस्त, मरोड़ और डिसेंट्री जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने वाले औषधीय तत्व होते हैं। जड़ (Root): सेमल की जड़ (कंद) में लिकोरिया और ओवर ब्लीडिंग जैसी समस्याओं को दूर करने वाले तत्व पाए जाते हैं। YouTube YouTube +5 कृषि में सेमल का उपयोग (जैव रसायन): सेमल के फूलों का उपयोग करके एक जैव रसायन (Bio-enzyme) बनाया जाता है, जो फसलों के लिए एक बेहतरीन पोषक तत्व है: बनाने की विधि: 3 किलो सेमल की पंखुड़ियों को 1 किलो गुड़ और 10 लीटर पानी के साथ मिलाकर 90 दिनों तक एयर टाइट डिब्बे में रखा जाता है, जिससे यह गलकर जैव रसायन बन जाता है। लाभ: यह मिश्रण फसलों में फूल, फल और कल्ले (नए तने) बढ़ाने में सहायक है। YouTube YouTube अन्य उपयोग: औषधीय महत्व: यह वजन बढ़ाने, खून साफ करने और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। औद्योगिक उपयोग: सेमल का पेड़ 30 मीटर तक ऊँचा होता है और इससे रेशम जैसी नरम रूई (कापोक) प्राप्त होती है, जिसका उपयोग गद्दे आदि बनाने में किया जाता है। Facebook Facebook +1 नोट: किसी भी औषधीय उपयोग के लिए इसका सेवन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।1