Shuru
Apke Nagar Ki App…
Boltajharkhand
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग की रामनवमी ईनटरनेशनल है । पर आज तक सरकार से ईस वो मानयता नही मीली जो मीलनी चाहिऐ । उपर से सरकार ने डीजे पर रोक लगा दी है जो दुखद है ।1
- *हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने रामनवमी पर डीजे प्रतिबंध का झारखंड विधानसभा में किया कड़ा विरोध* हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने पवित्र पर्व राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा में डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस निर्णय को धार्मिक परंपराओं और जनता की आस्था के विरुद्ध बताते हुए उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में सदन के बाहर धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की गहरी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। विशेष रूप से हजारीबाग की रामनवमी पूरे देश में अपनी भव्यता, अनुशासन और ऐतिहासिक परंपरा के लिए जानी जाती है। हर वर्ष यहां निकलने वाले भव्य शोभा यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और पूरा शहर भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर डीजे बजाने पर रोक लगाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह सीधे-सीधे लोगों की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हिंदू पर्वों और परंपराओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदीप प्रसाद ने यह भी मांग की कि हजारीबाग में आयोजित होने वाले ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत्र रामनवमी महोत्सव को राज्य सरकार द्वारा राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि रामनवमी के जुलूसों में परंपरा के अनुरूप डीजे बजाने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार उत्सव मना सकें। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन को जनता की धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करता है, तब भी हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर परंपरा के अनुसार डीजे बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, और इस पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक प्रतिबंध स्वीकार नहीं किया जाएगा।3
- Post by Boltajharkhand1
- -- किसान संगठनों और जनसंघर्ष मंचों का संयुक्त आंदोलन, 11 सूत्री मांगों को लेकर बिरसा चौक से विधानसभा तक प्रदर्शन -- पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता के नेतृत्व में हजारीबाग से सैंकड़ों आंदोलनकारी हुए शरीक ___ हजारीबाग। जल, जंगल और जमीन की रक्षा, विस्थापन नीति की घोषणा तथा सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को किसान और जन आंदोलनकारी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं विधानसभा मार्च का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीर सागर, राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड के.डी. सिंह, झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भूवनेश्वर प्रसाद मेहता सहित किसान सभा के विभिन्न पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किसान सभा के महासचिव एवं झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक कॉमरेड पुष्कर महतो, संगठन सचिव अजय सिंह, झारखण्ड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता तथा खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मो. हकीम सहित कई सामाजिक और किसान नेताओं ने भाग लिया। झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता के नेतृत्व में हजारीबाग से सैंकड़ों आंदोलनकारी इस आंदोलन में शरीक हुए। यह संयुक्त आंदोलन झारखण्ड राज्य किसान सभा, झारखण्ड राज्य आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा, झारखण्ड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा, झारखण्ड राज्य स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच और खतियानी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। आंदोलन का उद्देश्य राज्य में किसानों, आन्दोलनकारियों और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से़ उठाना था। आंदोलनकारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रमुख मांगों में जल, जंगल और जमीन की लूट पर रोक लगाने तथा विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही अंचलों में दाखिल-खारिज भूमि की विवरणी को ऑनलाइन करने और एल.पी.सी. में हो रही घूसखोरी पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। आंदोलनकारी संगठनों ने विस्थापन आयोग के गठन, स्पष्ट नियोजन और व्यापक विस्थापन नीति की घोषणा की मांग की। साथ ही भूमि बैंक को समाप्त कर गैर मजरूआ जमीन की रसीद काटने, अधिग्रहण की स्थिति में रैयतों को रैयती की मान्यता देते हुए उचित दर से मुआवजा देने तथा भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को सख्ती से लागू करने की मांग भी की गई। उन्होंने उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की भी मांग की। धरना-प्रदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग, आर.ई.ओ. तथा पीडब्ल्यूडी के सड़क और भवन निर्माण कार्यों में कथित टेंडर घोटालों की जांच की मांग भी उठाई गई। इसके अतिरिक्त हजारीबाग में वर्षों से निर्मित सिलवार पॉलिटेक्निक कॉलेज को चालू करने, चंदवारा और सुर्यकुण्ड में डिग्री कॉलेजों में प्रोफेसरों की बहाली शुरू करने तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग शामिल है। आंदोलनकारियों ने गोन्दलपुरा, बादम और मोईत्रा सहित उपजाऊ जमीन वाले कोल ब्लॉकों को रद्द करने तथा इन परियोजनाओं के विरोध में दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही झारखण्ड आन्दोलनकारियों पर लगे जेल की बाध्यता समाप्त कर छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड की तर्ज पर सभी आन्दोलनकारियों को समान रूप से पेंशन देने की मांग भी उठाई। इस दौरान आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड से बाहर रहने के कारण झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर, नगर विकास मंत्री सोनु कुमार सुदिव्य और मंत्री योगेंद्र महतो से मिलकर 11 सूत्री मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा झारखंड सरकार के मंत्रियों ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। आंदोलनकारी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो राज्यव्यापी जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आंदोलन में हजारीबाग से पूर्व सांसद के साथ निजाम अंसारी, शमीम अनवर, मोहम्मद इम्तियाज, अनवार उल हक, अखिलेश कुमार, अधिवक्ता शंभू कुमार, खतियानी परिवार जिला अध्यक्ष अशोक राम, कामरेड अनंत कमार आर्या, राजेश कुमार, मिश्रजीत, मेहता आनंद कुमार, प्रदीप कमार, प्रकाश मेहता, अनिल कुमार, भीम मेहता, उमेश मेहता, श्रीकांत मेहता, ईश्वर मेहता, जय नारायण मेहता, बिंदेश्वरी प्रसाद मेहता सहित हजारों आंदोलनकारी नेता शामिल हुए। वहीं पूरे झारखंड राज्य से तकरीबन दस हजार के करीब आंदोलनकारी शरीक हुए।1
- उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से आज 11 मार्च को डाड़ी प्रखंड का भ्रमण किया। *पंचायत भवन का निरीक्षण* ================ उपायुक्त ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत भवन,बलसगरा सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत भवन, बलसगरा का निरीक्षण किया तथा रोजगार सेवक द्वारा संचालित मनरेगा के एमआईएस डाटा की जांच की। उन्होंने पंचायत भवन के प्रथम तल पर संचालित प्रज्ञा केंद्र को तत्काल भूतल पर संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रज्ञा केंद्र द्वारा जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन तथा निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित पंजी की जांच की। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का पूर्ण ब्यौरा पंचायत भवन में उपलब्ध रखा जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। निरीक्षण के दौरान पंचायत सेवक द्वारा महत्वपूर्ण पंजी संधारण में लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। वहीं रोजगार सेवक को कार्यों में शिथिलता बरतने पर कड़ी फटकार लगाई। *विद्यालय का निरीक्षण* ================ अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बलसगरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर प्रधानाध्यापक से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा अवकाश पर गए शिक्षकों के आवेदन की जांच की। उन्होंने ई विद्या वाहिनी पोर्टल की समीक्षा, कक्षाओं का निरीक्षण, मध्याह्न भोजन के रसोईघर तथा भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *पैक्स की जांच* =========== इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, राबोध (पैक्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के स्टॉक, भंडारित खाद्यान्नों में नमी की जांच की तथा क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खाद्यान्नों के उठाव एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित पंजी की भी जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करते हुए आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीडीओ एवं सीओ डाड़ी मौजूद थे।1
- हजारीबाग पुलिस विभाग का रहेगा विशेष सहयोग, सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया जाएगा सम्मान रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, हजारीबाग पुलिस इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएगी : पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है : चंद्र प्रकाश जैन रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए इस बार सभी रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा : करण जायसवाल हजारीबाग हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आगामी 13 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारीबाग पुलिस विभाग का विशेष सहयोग से होने वाले इस सामाजिक आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सबसे बड़ा अखाड़ा स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष पोस्टर अर्पित कर की गई। वहां सभी ने भगवान गणेश से कार्यक्रम की सफलता एवं समाज के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पोस्टर लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग यूथ विंग की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पुनीत कार्य में हजारीबाग पुलिस विभाग भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाएगा और इस आयोजन को सफल बनाने में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक लोग रक्तदान शिविर में भाग लें और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं। ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को संस्था की कार्यशैली एवं पूर्व में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी। बताया गया कि वर्ष 2025 में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान 221 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। इन सफल आयोजनों से प्रेरित होकर इस वर्ष और भी बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। संस्था की ओर से यह भी बताया गया कि इस वर्ष रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करना है, ताकि लोग सुरक्षित जीवन जीने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। कार्यक्रम के दौरान जिले में समय-समय पर उत्पन्न होने वाली रक्त की कमी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और यह एक ऐसा कार्य है जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने जिले के युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है। इस वर्ष का रक्तदान शिविर और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना है, ताकि किसी भी व्यक्ति को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संस्था मार्दर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल, संजय कुमार, डॉ बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,राजेश जैन, पत्रकार सागर कुमार एवं सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मुख्यरूप से उपस्थित रहें।1
- हजारीबाग (जिला परिषद चौक)। झारखंड के लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं का धैर्य अब टूट रहा है। पिछले 10 वर्षों से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन नहीं होने के विरोध में आज अभ्यर्थियों ने हजारीबाग जिला में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और जिला परिषद चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि झारखंड के 25 साल के इतिहास में यह परीक्षा केवल दो बार, 2013 और 2016, आयोजित की गई है। 2016 के बाद से कोई भी JTET परीक्षा नहीं हुई है।2024 में फॉर्म भरवाने के बाद नियमावली को रद्द कर दिया गया था,जिसमें 3.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे "गंभीर लापरवाही" करार दिया है । अदालत ने सरकार को निर्देश दिया था कि 31 मार्च 2026 तक हर हाल में JTET का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।लेकिन अब तक इस पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया,सरकार कोर्ट के आदेश के प्रति भी उदासीन है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित नहीं करती है, तो यह आंदोलन केवल पुतला दहन तक सीमित नहीं रहेगा, विधानसभा सत्र के दौरान राज्य स्तरीय आंदोलन होगा। आज के कार्यक्रम में जीवन कुमार,रविंद्र कुमार, राधे मेहता,विक्रम कुमार,मिथिलेश कुमार,देव कुमार,तथा दर्जनों छात्र उपस्थित थे।1
- *13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का भव्य रक्तदान शिविर, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने किया पोस्टर लॉन्च* *हजारीबाग पुलिस विभाग का रहेगा विशेष सहयोग, सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया जाएगा सम्मान* *रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, हजारीबाग पुलिस इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएगी : पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन* *हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है : चंद्र प्रकाश जैन* *रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए इस बार सभी रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा : करण जायसवाल* हजारीबाग हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आगामी 13 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारीबाग पुलिस विभाग का विशेष सहयोग से होने वाले इस सामाजिक आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सबसे बड़ा अखाड़ा स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष पोस्टर अर्पित कर की गई। वहां सभी ने भगवान गणेश से कार्यक्रम की सफलता एवं समाज के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पोस्टर लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग यूथ विंग की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पुनीत कार्य में हजारीबाग पुलिस विभाग भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाएगा और इस आयोजन को सफल बनाने में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक लोग रक्तदान शिविर में भाग लें और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं। ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को संस्था की कार्यशैली एवं पूर्व में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी। बताया गया कि वर्ष 2025 में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान 221 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। इन सफल आयोजनों से प्रेरित होकर इस वर्ष और भी बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। संस्था की ओर से यह भी बताया गया कि इस वर्ष रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करना है, ताकि लोग सुरक्षित जीवन जीने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। कार्यक्रम के दौरान जिले में समय-समय पर उत्पन्न होने वाली रक्त की कमी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और यह एक ऐसा कार्य है जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने जिले के युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है। इस वर्ष का रक्तदान शिविर और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना है, ताकि किसी भी व्यक्ति को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संस्था मार्दर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल, संजय कुमार, डॉ बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,राजेश जैन, पत्रकार सागर कुमार एवं सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मुख्यरूप से उपस्थित रहें।4