उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गौरीगंज और जामो थाना पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिलों से जुड़ा सामान बरामद किया है, जिनमें 8 पूरी बाइक और 7 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पुर्जे शामिल हैं। यह गिरोह चोरी की बाइक को महज ₹5,000 में बेचता था और इसका नेटवर्क कानपुर तक फैला हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहम्मद ताजीर उर्फ महताब और फैसल खान अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। इसके बाद मोहम्मद वासिद के जरिए चोरी की गाड़ियां दिनेश अग्रहरि तक पहुंचाई जाती थीं। दिनेश अपने गोदाम में बाइक खोलकर इंजन, चेसिस, टायर और अन्य पुर्जे अलग-अलग करके उन्हें कानपुर में बेच देता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दिनेश के गोदाम में छापेमारी कर 6 पूरी मोटरसाइकिलें और 7 गाड़ियों के पुर्जे बरामद किए। आरोपियों ने सैंठा ओवरब्रिज, नंद महर बाजार, मवई बाजार और जामो क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदातें कबूल की हैं। गिरफ्तार चारों आरोपी अमेठी के जामो थाना क्षेत्र स्थित अजबगढ़, सूखी बाजगढ़ और रेशी मजरे मूंगी गांव के निवासी हैं। वाहन चोरी के इस मामले में गौरीगंज, जामो और जायस थानों में दर्ज मुकदमों में बरामदगी के आधार पर नई धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम की इस शानदार कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पूरी टीम को ₹25,000 के पुरस्कार की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गौरीगंज और जामो थाना पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिलों से जुड़ा सामान बरामद किया है, जिनमें 8 पूरी बाइक और 7 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पुर्जे शामिल हैं। यह गिरोह चोरी की बाइक को महज ₹5,000 में बेचता था और इसका नेटवर्क कानपुर तक फैला हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहम्मद ताजीर उर्फ महताब और फैसल खान अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। इसके बाद मोहम्मद वासिद के जरिए चोरी की गाड़ियां दिनेश अग्रहरि तक पहुंचाई जाती थीं। दिनेश अपने गोदाम में बाइक खोलकर इंजन, चेसिस, टायर और अन्य पुर्जे अलग-अलग करके उन्हें कानपुर में बेच देता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दिनेश के गोदाम में छापेमारी कर 6 पूरी मोटरसाइकिलें और 7 गाड़ियों के पुर्जे बरामद किए। आरोपियों ने सैंठा ओवरब्रिज, नंद महर बाजार, मवई बाजार और जामो क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदातें कबूल की हैं। गिरफ्तार चारों आरोपी अमेठी के जामो थाना क्षेत्र स्थित अजबगढ़, सूखी बाजगढ़ और रेशी मजरे मूंगी गांव के निवासी हैं। वाहन चोरी के इस मामले में गौरीगंज, जामो और जायस थानों में दर्ज मुकदमों में बरामदगी के आधार पर नई धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम की इस शानदार कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पूरी टीम को ₹25,000 के पुरस्कार की घोषणा की है।
- अमेठी में "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना गौरीगंज, जामो पुलिस तथा स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में दोनों बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 8 पूरी मोटरसाइकिलें और 7 कटी हुई मोटरसाइकिलों के भारी मात्रा में कलपुर्जे शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जामो थाना क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार अग्रहरि (24 वर्ष), मोहम्मद वासिद (22 वर्ष), मोहम्मद ताजीर उर्फ महताब (26 वर्ष) और फैसल खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहम्मद ताजीर और फैसल विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे और उन्हें मोहम्मद वासिद के जरिये दिनेश अग्रहरि को बेच देते थे। इसके बाद दिनेश अपने घर में बने गोदाम में मोटरसाइकिलों को काटकर उनके इंजन, चेसिस, टायर और रिम अलग-अलग करता था तथा उन्हें कानपुर ले जाकर बेच देता था। पुलिस ने दिनेश के घर और गोदाम से 6 पूरी मोटरसाइकिलें तथा 7 अन्य मोटरसाइकिलों के पुर्जे बरामद किए हैं। जांच के अनुसार इस गिरोह ने गौरीगंज, जामो और जायस थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। बरामदगी के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 317(2), 317(4) और 3(5) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हुई इस सफल कार्रवाई पर एसपी अमेठी ने पूरी पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।4
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गंगोली गांव में दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने और उन्हें घंटों बंधक बनाकर रखने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही एक दुकानदार ने ₹500 चोरी का आरोप लगाकर बच्चों को अपने घर में बंद कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। परिजनों के अनुसार, एक बच्चा दुकान पर सामान लेने गया था और उसके घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही दुकानदार ने उस पर ₹500 चोरी करने का आरोप लगा दिया। आरोप है कि दुकानदार दोनों बच्चों को अपने घर ले गया और करीब दो घंटे तक उन्हें बांधकर रखा व उनकी पिटाई की। जब बच्चों के माता-पिता खोजते हुए वहां पहुंचे, तब भी बच्चे घर में बंद थे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे बच्चों को छोड़ा गया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अमेठी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। न्याय पाने के लिए परिवार लगातार पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पीड़ित परिवार में गहरा रोष और निराशा है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की है।3
- अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित मुसवापुर चौराहा पर बने मेडिक्स हेल्थकेयर मेडिकल स्टोर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केमिस्ट मुकेश कुमार द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान (पूर्व) जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की वारदात कैद होने का दावा किया जा रहा है। केमिस्ट का आरोप है कि दवा के 850 रुपये की उधारी मांगने पर सौरभ पांडेय गाली-गलौज करने लगे और दुकान के अंदर घुसकर चप्पल से हमला कर दिया। आरोप है कि सिर और गर्दन पकड़कर काउंटर पर पटकने का प्रयास किया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं, सौरभ पांडेय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका मेडिकल स्टोर संचालक से किसी प्रकार का रुपये का लेनदेन नहीं है। उनका दावा है कि दवा के रिएक्शन की शिकायत करने पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्ष के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गौरीगंज और जामो थाना पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिलों से जुड़ा सामान बरामद किया है, जिनमें 8 पूरी बाइक और 7 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पुर्जे शामिल हैं। यह गिरोह चोरी की बाइक को महज ₹5,000 में बेचता था और इसका नेटवर्क कानपुर तक फैला हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहम्मद ताजीर उर्फ महताब और फैसल खान अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। इसके बाद मोहम्मद वासिद के जरिए चोरी की गाड़ियां दिनेश अग्रहरि तक पहुंचाई जाती थीं। दिनेश अपने गोदाम में बाइक खोलकर इंजन, चेसिस, टायर और अन्य पुर्जे अलग-अलग करके उन्हें कानपुर में बेच देता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दिनेश के गोदाम में छापेमारी कर 6 पूरी मोटरसाइकिलें और 7 गाड़ियों के पुर्जे बरामद किए। आरोपियों ने सैंठा ओवरब्रिज, नंद महर बाजार, मवई बाजार और जामो क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदातें कबूल की हैं। गिरफ्तार चारों आरोपी अमेठी के जामो थाना क्षेत्र स्थित अजबगढ़, सूखी बाजगढ़ और रेशी मजरे मूंगी गांव के निवासी हैं। वाहन चोरी के इस मामले में गौरीगंज, जामो और जायस थानों में दर्ज मुकदमों में बरामदगी के आधार पर नई धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम की इस शानदार कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पूरी टीम को ₹25,000 के पुरस्कार की घोषणा की है।1
- आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की लगभग 2 घंटे तक बैठक हुई। बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि पूरी मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें सरकार ने छात्रों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और हर पहलू पर चर्चा की। इस बैठक के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने सरकार के सामने अपनी 3 प्रमुख मांगें और परीक्षा सुधार से जुड़े 5 सुझाव रखे हैं। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, कल दोपहर छात्रों के साथ फिर से बैठक की जाएगी, जिसमें सरकार के भीतर हुई चर्चा की जानकारी उनके साथ साझा की जाएगी।1
- भेटुआ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पूरे भाले सुल्तान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से मध्याह्न भोजन बनाने का गैस सिलेंडर और भगोना चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान बिखेर दिया और जल निगम द्वारा लगाई गईं 2 टोटियाँ भी तोड़कर ले गए। यह घटना 24 जुलाई 2026 की सुबह की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामचन्द्र यादव ने गुरुवार को अमेठी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि इस चोरी के कारण अब विद्यालय में मध्याह्न भोजन पकाने में काफी दिक्कत आ रही है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- प्रतापगढ़ जिले के थाना बाघराय अंतर्गत देवरपट्टी, बनियार का पुरवा और वीरभानपुर गांवों में आबकारी व पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी की है। शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में टीम ने अवैध शराब और लहन बरामद किया है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, SP दीपक भूकर और DEO अखिलेश्वर नाथ सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। छापेमारी का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक कुंडा विजय बहादुर और आबकारी निरीक्षक लालगंज अशोक कुमार ने टीम के साथ मिलकर किया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीनों गांवों से 40 लीटर अवैध शराब तथा 400 किलो महुआ लहन जब्त किया गया है।1
- अमेठी विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दोपहर बाद सभी पंचायत सहायक ट्रेनिंग छोड़कर चले गए। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित इस अनावसीय प्रशिक्षण में दोपहर 2 बजे लंच के बाद पंचायत सहायकों ने किनारा कर लिया और अपने-अपने गृह क्षेत्रों की ओर रवाना हो गए। दोपहर 2:30 बजे तक सभागार में कुर्सियां खाली पड़ी दिखाई दीं और वहां केवल दोनों मास्टर ट्रेनर ही मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण एडीओ अनुराग यादव, मास्टर ट्रेनर मदन किशोर पाठक और हर्ष पाठक के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इसमें पंचायत विकास योजना (PDP), ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 की नियमावली तथा हरित पंचायत विषय पर जानकारी दी जा रही थी। इस कार्यक्रम में सचिव विपिन तिवारी, कीर्ति सिंह, हेमा सिंह, नेहा सिंह और पंचायत सहायकों में ज्योति मिश्रा, पूजा सिंह, प्रतिभा, सीता गौतम, विकास पाल, दिनेश कुमार, सुनील यादव समेत सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक सम्मिलित हुए थे। समय से पहले प्रशिक्षण छोड़ने के इस मामले पर जब खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह से जानकारी ली गई, तो उन्होंने पंचायत सहायकों की तुलना स्कूल के बच्चों से कर दी। उन्होंने कहा कि जैसे बच्चे स्कूल में पढ़ने के बाद चले जाते हैं, उसी प्रकार पंचायत सहायक भी प्रशिक्षण लेकर चले गए। जब पत्रकारों ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक के निर्धारित समय का हवाला दिया, तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पत्रकारों से पीछा छुड़ाते हुए उन्होंने एडीओ पंचायत से जानकारी लेकर अवगत कराने की बात कही, जिससे इस पूरे घटनाक्रम और अधिकारी के जवाब पर सवाल खड़े हो गए हैं।1