logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आधा दर्जन महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन

6 hrs ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

आधा दर्जन महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पनवाड़ी विकासखंड के ग्राम किल्हौवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से जारी हैं, जहां मरीजों को 24 घंटे उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। गुरुवार को पत्रकारों की टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान फार्मासिस्ट आलोक कुमार अपनी टीम के साथ मरीजों का उपचार करते दिखाई दिए। अस्पताल में शासन के निर्देशानुसार आने वाले प्रत्येक मरीज का पंजीकरण कर जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फार्मासिस्ट आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब दो दर्जन मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। किल्हौवा सहित आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों का भी समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में किसी भी समय आने वाले मरीज को प्राथमिक उपचार दिया जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, जहां एएनएम गुड़िया की देखरेख में प्रसूताओं को भर्ती कर सुरक्षित उपचार के बाद घर भेजा जाता है। फार्मासिस्ट आलोक कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से अस्पताल को बजट नहीं मिला है, फिर भी उपलब्ध संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने उनकी 24 घंटे सेवा भावना की सराहना की।
    1
    पनवाड़ी विकासखंड के ग्राम किल्हौवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से जारी हैं, जहां मरीजों को 24 घंटे उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। गुरुवार को पत्रकारों की टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान फार्मासिस्ट आलोक कुमार अपनी टीम के साथ मरीजों का उपचार करते दिखाई दिए।
अस्पताल में शासन के निर्देशानुसार आने वाले प्रत्येक मरीज का पंजीकरण कर जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फार्मासिस्ट आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब दो दर्जन मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। किल्हौवा सहित आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों का भी समुचित इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में किसी भी समय आने वाले मरीज को प्राथमिक उपचार दिया जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, जहां एएनएम गुड़िया की देखरेख में प्रसूताओं को भर्ती कर सुरक्षित उपचार के बाद घर भेजा जाता है।
फार्मासिस्ट आलोक कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से अस्पताल को बजट नहीं मिला है, फिर भी उपलब्ध संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने उनकी 24 घंटे सेवा भावना की सराहना की।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • PWD कुलपहाड़ मे धूल ने किया लोगो का जीना मुहाल बाते दे कि बस स्टैंड
    1
    PWD कुलपहाड़ मे धूल ने किया लोगो का जीना मुहाल बाते दे कि बस स्टैंड
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • थाना सुमेरपुर में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना, एक आरोपी गिरफ्तार
    1
    थाना सुमेरपुर में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना, एक आरोपी गिरफ्तार
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देश के करोड़ो लोगों की भावनाओं का अपमान है
    1
    देश के करोड़ो लोगों की भावनाओं का अपमान है
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    3
    Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    user_पत्रकार अरबाज हाशमी
    पत्रकार अरबाज हाशमी
    News Anchor चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय,जनपद हमीरपुर द्वारा शुक्रवार की परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में- साप्ताहिक शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई । शारीरिक व मानसिक रुप से फिट/स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। रिक्रूट आरक्षी के प्रशिक्षण के क्रम में पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आई0टी0आई0/ पी0टी0आई0 को आवश्यक निर्देश दिये गये। यू0पी0 112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियन्त्रण उपकरण व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर, आर0टी0सी0 प्रभारी, समस्त आई0टी0आई0/ पी0टी0आई0 व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    2
    हमीरपुर । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय,जनपद हमीरपुर द्वारा शुक्रवार की परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में- 
साप्ताहिक शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई ।
शारीरिक व मानसिक रुप से फिट/स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। 
रिक्रूट आरक्षी के प्रशिक्षण के क्रम में पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आई0टी0आई0/ पी0टी0आई0 को आवश्यक निर्देश दिये गये।
यू0पी0 112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियन्त्रण उपकरण व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर, आर0टी0सी0 प्रभारी, समस्त आई0टी0आई0/ पी0टी0आई0 व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Sameer mirja
    Sameer mirja
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महराज पहुंचे एसपी कार्यालय पुलिस सुरक्षा कि मांग करी।
    1
    महराज पहुंचे एसपी कार्यालय पुलिस सुरक्षा कि मांग करी।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    51 min ago
  • महोबा-हमीरपुर सीमा पर रात में दौड़ रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर हरे पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर बढ़ा खतरा, वन विभाग पर उठे सवाल महोबा और हमीरपुर जनपद की सीमा पर अवैध लकड़ी कटान का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पनवाड़ी क्षेत्र से सटे बॉर्डर इलाके में रात के समय हरे पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को ट्रैक्टरों के माध्यम से हमीरपुर जिले की ओर भेजे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा हरे पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध होने के बावजूद लकड़ी माफिया सक्रिय हैं और रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर कटान कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पनवाड़ी क्षेत्र से काटी गई लकड़ी को ट्रैक्टरों के जरिए हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र, नकरा से आगे गिरवर तथा मझगुवां थाना क्षेत्र तक पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा से लगे इलाकों में अवैध लकड़ी फैक्ट्री संचालित होने की भी चर्चा है, जहां लकड़ी को खपाया जा रहा है। दिन के बजाय रात में ट्रैक्टरों की आवाजाही अधिक होने से प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों की मेड़, बागों और जंगल से हरे-भरे पेड़ों को काटकर धीरे-धीरे वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लगातार कटान से पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। पेड़ों की संख्या घटने से पक्षियों और वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास कम होता जा रहा है, जिससे जंगली जानवर गांवों की ओर आने को मजबूर हो सकते हैं। इससे भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका भी बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाकर हजारों पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन दूसरी ओर अवैध कटान पर प्रभावी रोक न लगना चिंता का विषय है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह कटान जारी रहा तो आने वाले वर्षों में क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ सकता है और गर्मी, सूखा तथा मिट्टी कटाव जैसी समस्याएं और बढ़ेंगी। क्षेत्रवासियों ने शासन, प्रशासन और वन विभाग से सीमा क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि रात के समय चेकिंग बढ़ाई जाए और अवैध परिवहन में लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो। इस संबंध में वन विभाग के वन रेंज अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ प्रजाति की लकड़ी पर नियमानुसार छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए किसान को खेत की गाटा संख्या और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति लकड़ी परिवहन नियम विरुद्ध है। रात्रि में भी विभाग की निगरानी जारी रहती है और जो ट्रैक्टर या वाहन संदिग्ध स्थिति में पकड़े जाते हैं, उन्हें सीज कर कार्रवाई की जाती है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही गतिविधियों पर और सख्ती की जरूरत है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रयास केवल कागजों तक सीमित न रहें।
    1
    महोबा-हमीरपुर सीमा पर रात में दौड़ रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर
हरे पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर बढ़ा खतरा, वन विभाग पर उठे सवाल 
महोबा और हमीरपुर जनपद की सीमा पर अवैध लकड़ी कटान का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पनवाड़ी क्षेत्र से सटे बॉर्डर इलाके में रात के समय हरे पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को ट्रैक्टरों के माध्यम से हमीरपुर जिले की ओर भेजे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा हरे पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध होने के बावजूद लकड़ी माफिया सक्रिय हैं और रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर कटान कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पनवाड़ी क्षेत्र से काटी गई लकड़ी को ट्रैक्टरों के जरिए हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र, नकरा से आगे गिरवर तथा मझगुवां थाना क्षेत्र तक पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा से लगे इलाकों में अवैध लकड़ी फैक्ट्री संचालित होने की भी चर्चा है, जहां लकड़ी को खपाया जा रहा है। दिन के बजाय रात में ट्रैक्टरों की आवाजाही अधिक होने से प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। 
ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों की मेड़, बागों और जंगल से हरे-भरे पेड़ों को काटकर धीरे-धीरे वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लगातार कटान से पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। पेड़ों की संख्या घटने से पक्षियों और वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास कम होता जा रहा है, जिससे जंगली जानवर गांवों की ओर आने को मजबूर हो सकते हैं। इससे भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका भी बढ़ सकती है। 
स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाकर हजारों पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन दूसरी ओर अवैध कटान पर प्रभावी रोक न लगना चिंता का विषय है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह कटान जारी रहा तो आने वाले वर्षों में क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ सकता है और गर्मी, सूखा तथा मिट्टी कटाव जैसी समस्याएं और बढ़ेंगी।
क्षेत्रवासियों ने शासन, प्रशासन और वन विभाग से सीमा क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि रात के समय चेकिंग बढ़ाई जाए और अवैध परिवहन में लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो।
इस संबंध में वन विभाग के वन रेंज अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ प्रजाति की लकड़ी पर नियमानुसार छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए किसान को खेत की गाटा संख्या और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति लकड़ी परिवहन नियम विरुद्ध है। रात्रि में भी विभाग की निगरानी जारी रहती है और जो ट्रैक्टर या वाहन संदिग्ध स्थिति में पकड़े जाते हैं, उन्हें सीज कर कार्रवाई की जाती है। 
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही गतिविधियों पर और सख्ती की जरूरत है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रयास केवल कागजों तक सीमित न रहें।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.