रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाकर रील बनाने का आरोपी गिरफ्तार। नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक उसका गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध आरपीएफ में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया।जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और भोजपुरी गाना पर रील बनाने का एक वीडियो बुधवार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो रात में बनाया गया है। इसमें युवक दोनों पटरियों के बीच बाइक दौड़ा रहा है। उसके दोस्त वीडियो शूट कर रहे हैं। इसकी जानकारी पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक डीके राय और जीआरपी एसओ अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम नोनापार रेलवे स्टेशन पहुंच युवक की पहचान में जुट गई। जांच-पड़ताल में युवक की पहचान विकास गोंड़ निवासी उसका थाना भटनी के रूप में की गई। पहचान के बाद टीम ने बाइक सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने पर युवक पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपी को वाराणसी स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाकर रील बनाने का आरोपी गिरफ्तार। नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक उसका गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध आरपीएफ में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया।जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और भोजपुरी गाना पर रील बनाने का एक वीडियो बुधवार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो रात में बनाया गया है। इसमें युवक दोनों पटरियों के बीच बाइक दौड़ा रहा है। उसके दोस्त वीडियो शूट कर रहे हैं। इसकी जानकारी पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक डीके राय और जीआरपी एसओ अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम नोनापार रेलवे स्टेशन पहुंच युवक की पहचान में जुट गई। जांच-पड़ताल में युवक की पहचान विकास गोंड़ निवासी उसका थाना भटनी के रूप में की गई। पहचान के बाद टीम ने बाइक सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने पर युवक पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपी को वाराणसी स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- User9518Salempur, Deoria💣4 hrs ago
- रेखा यादवItarsi, Narmadapuram😤10 hrs ago
- मच्छरों से बचाव के लिए अपने आसपास रखें सफाई: सीएमओ -विश्व मलेरिया दिवस पर हुई गोष्ठी देवरिया, जनपद में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व शैक्षणिक संस्थानों आदि पर विविध कार्यक्रम हुए। जैसे गोष्ठी, रैली, शिविर, परिचर्चा इत्यादि गतिविधियों के जरिए जनपदवासियों को मलेरिया के बारे में जागरूक किया गया। इस क्रम में औरीचौरा स्थित नवोदय विद्यालय में बच्चों के बीच सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ ने जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए बच्चों को शपथ दिलाया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मलेरिया से बचने के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखने के साथ साथ मच्छरों से बचाव करें। मच्छरों का प्रकोप पहले सिर्फ बारिश के दौरान और बारिश के बाद दिखता था, जबकि अब 2-3 महीने छोड़ दीजिए तो पूरे साल ही दिखते हैं। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर मलेरिया रोकने के लिए अब फॉगिंग का कार्य पूरे साल चलता रहता है । इसके साथ ही हमारी स्वास्थ्य टीमें सर्वाधिक मच्छर वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां प्रभावी रोकथाक व नियंत्रण के लिए उचित कार्यवाई का रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। सहभागिता से ही मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान “मलेरिया मुक्त जिला हो हमारा”, “मच्छरदानी अपनाओ, मलेरिया भगाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । इस दौरान डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएम डॉ. अश्वनी पाण्डेय , जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा , सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन कुमार, मलेरिया इस्पेक्टर विवेक सिंह, स्मिता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।8
- Post by विजय कुमार1
- समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर बीजेपी सांसद कंगना रावत बोला बड़ा हमला।1
- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 25.04.2026 को थाना भाटपार रानी की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 नन्द किशोर राय, आरक्षी सौरभ सिंह, महिला आरक्षी नंदनी व महिला आरक्षी मीना यादव द्वारा कस्बा भाटपार रानी में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सर्वेश कुमार सिंह, आरक्षी अभिषेक सिंह व महिला आरक्षी रीना यादव द्वारा थानाघाट पर पूजन करने आयी हुई महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।1
- रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाकर रील बनाने का आरोपी गिरफ्तार। नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक उसका गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध आरपीएफ में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया।जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और भोजपुरी गाना पर रील बनाने का एक वीडियो बुधवार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो रात में बनाया गया है। इसमें युवक दोनों पटरियों के बीच बाइक दौड़ा रहा है। उसके दोस्त वीडियो शूट कर रहे हैं। इसकी जानकारी पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक डीके राय और जीआरपी एसओ अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम नोनापार रेलवे स्टेशन पहुंच युवक की पहचान में जुट गई। जांच-पड़ताल में युवक की पहचान विकास गोंड़ निवासी उसका थाना भटनी के रूप में की गई। पहचान के बाद टीम ने बाइक सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने पर युवक पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपी को वाराणसी स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।1
- पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा आज भाटपार रानी में किया गया पैदल गश्त लोगों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील2
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- *परीक्षा पर पैनी नजर: पहले दिन डीएम-एसपी ने संभाली कमान* देवरिया,उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जनपद में शनिवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुरू हो गई। 25, 26 व 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया को परखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए। जिन केंद्रों का निरीक्षण किया गया, उनमें राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया तथा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया सहित अन्य केंद्र शामिल रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य परीक्षा सहायक के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आरक्षित मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन की सतत निगरानी में तीन दिवसीय इस परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अगले दो दिनों में भी इसी तरह कड़ी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।8