Shuru
Apke Nagar Ki App…
IndiaNews 9Live
More news from हरियाणा and nearby areas
- महिला दिवस पर हुआ Romeo Lane यमुनानगर में कार्यक्रम1
- 👉🏾👉🏾 *प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी का खेल, अवैध खनन से धरती का सीना चीर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली*! 👉🏾👉🏾 *ग्रामीणों का आरोप: दबंगई और कथित परमिशन का रौब दिखाकर कराया जा रहा मिट्टी का खनन* 📍 *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनें सक्रिय हो जाती हैं और खेतों से मिट्टी निकालकर अलग-अलग स्थानों पर डंप की जाती है। आरोप है कि इस काम में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रशासनिक अनुमति होने का दावा किया जाता है, जिसके कारण विरोध करने वाले ग्रामीणों को दबाने की कोशिश भी की जाती है। 🌾 पर्यावरण पर भी खतरा लगातार हो रहे मिट्टी खनन से जमीन की ऊपरी उपजाऊ परत हटने का खतरा बढ़ गया है। इससे भू-जल स्तर, जल संचयन और खेती पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह खुदाई जारी रही तो आने वाले समय में क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान हो सकता है। 🚜 रात भर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रात के समय गांव के बीचों-बीच से गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण धूल और शोर से लोगों की नींद हराम हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ⚖️ कानून क्या कहता है? मिट्टी या खनिज का अवैध खनन MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। 📑 सिर्फ कागजों में कार्रवाई? खनन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर हालात अलग नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खनन से प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होने की चर्चा है। ❗ ग्रामीणों की चेतावनी स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर कब तक लगाम लग पाती है। ✍️✍️ *रजत गुप्ता सहारनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष*1
- पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कैराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ इनाम पुत्र नसीर निवासी नई बस्ती कस्बा कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी इस स्मैक को कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन सवेरा के तहत लगातार कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।1
- नकुड़ (सहारनपुर)। जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देदपुरा में सोमवार को सरकारी हैंडपम्प के प्रयोग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों ओर से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोगों को चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की झड़प में घायल हुए व्यक्तियों को उपचार के लिए भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तथा तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। गाँव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और वर्तमान में शांति व्यवस्था कायम है। वीडियो:- घटना एवं जानकारी देते हुए सीओ रुचि गुप्ता1
- शामली की बेटी ने देश भर में किया नाम रोशन यूपीएससी में हासिल की 9वी रैंक1
- सुकेब खान पर जानलेवा हमले को लेकर क्या बोले लोग? आप भी देखिए ARSH 77 NEWS की खास रिपोर्ट। ➡️ मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। ARSH 77 NEWS | सच के साथ 📰1
- सहारनपुर। सोमवार को एसपीआरए एसआरआर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की गयी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। ततपश्चात उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। वीडियो:- बैठक में समस्याओं को सुनते हुए अधिकारी3
- 40 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार1
- शामली जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल और थानों की टीम ने CEIR Portal के माध्यम से अलग-अलग कंपनियों के कुल 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी एन.पी. सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शामली पुलिस का धन्यवाद करते हुए सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में गुम होने वाले मोबाइल फोन की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल और थानों पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता से अलग-अलग स्थानों से 142 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर एसपी ने सर्विलांस टीम और संबंधित पुलिसकर्मियों की सराहना की। एसपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो वह तुरंत अपने नजदीकी थाने में सूचना दें या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत करते समय मोबाइल की खरीद रसीद और पहचान पत्र के साथ आवश्यक जानकारी अपलोड करना जरूरी होता है। शिकायत दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता को एक रिक्वेस्ट नंबर मिलता है। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में गुम हुआ मोबाइल किसी के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को मैसेज के माध्यम से सूचना मिल जाती है, जिससे पुलिस को मोबाइल ट्रैक कर बरामद करने में मदद मिलती है।1