Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vaishnavi bhakt vinu
More news from बिहार and nearby areas
- भोजपुर जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। भोजपुर जिला में गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 30 वितरक हैं, जिनके पास कुल 5626 घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध हैं। भारत गैस के कुल 06 वितरक हैं, जिनके पास कुल 1280 एल०पी०जी० सिलेण्डर तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के कुल 09 वितरक हैं, जिनके पास कुल 4411 एल०पी०जी० सिलेण्डर आज वितरण हेतु उपलब्ध हैं। सभी से अनुरोध है कि गैस बुकिंग कर अपने घर पर ही प्रतीक्षा करें, अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी पर लाइन न लगाएं। बुकिंग के 48 घंटे के भीतर गैस सिलेण्डर घर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। गैस एजेंसी में अनावश्यक भीड़ एवं लाइन लगाने से विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गैस की कालाबाजारी से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्या समाधान हेतु गैस कम्पनी के Consumer Emergency Helpline Toll Free No.-1906, IOCL के Toll Free No.-1800-2333-555, BPCL के Toll Free No.-1800-22-4344 एवं HPCL के Toll Free No.-1800-2333-555 पर संपर्क करें। जिला में एल०पी०जी० गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। साथ ही अनुमंडल स्तर पर सदर आरा अनुमंडल का 06182-233325, पीरो अनुमंडल का 06181-223301 तथा जगदीशपुर अनुमंडल का 06181-223048 पर भी संपर्क किया जा सकता है।2
- aise hi video dekhne ke liye like karke follow kar Jana 🎎✅👍👍#comedy #news1
- अब पूरा पश्चिम बंगाल दिखा देगा कि भगवा रंग में क्या शक्ति है और अब ममता दीदी की हो जाएगी टाइटल ऑफिस1
- जहानाबाद : एसपी का बयान—चिट्ठी भेजकर जिला जज और पुलिस को दी गई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा हाई अलर्ट पर। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और हर आने-जाने वाले लोगों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।1
- बिहार की राजधानी पटना के #फतुहा थाना अंतर्गत कोल्हर के पास 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को दो बाइक की टक्कर के बाद एक ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से घायल है ۔स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है. #ApnaCityTakNews #Fatuha #Craime #VairlNews1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गति, गुणवत्ता तथा उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्य में तेजी लाकर इसे समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि जिले के लोगों को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन भोजपुर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- मंगलवार को योगी सरकार ने नया फैसला लिया है अब अपराधी को तुरंत छोड़ना नहीं है खत्म कर देना है1
- जहानाबाद के पीजी रोड स्थित एक निजी हॉल में राष्ट्रीय जनता दल राजद की जिला इकाई द्वारा भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम में राहुल कुमार और डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इफ्तार केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाते हैं, जिससे आपसी दूरी कम होती है और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के साथ बैठकर भोजन किया और आपसी संवाद के माध्यम से सामाजिक रिश्तों को और मजबूत किया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश लगातार फैलता रहे।1