Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांवरिया सेठ
तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
सांवरिया सेठ
- तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्षलोहावट, जोधपुर, राजस्थानजय हो19 hrs ago
More news from Rajasthan and nearby areas
- 🚦 “Traffic Hero No.1” बना जोधपुर का 5वीं रोड चौराहा, ट्रैफिक मार्शल की अनूठी पहल से बढ़ी जागरूकता राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, द बेस्ट स्टोरी: जोधपुर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा 5वीं रोड चौराहे पर तैनात ट्रैफिक मार्शल डॉ. विष्णु सरगरा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से की जा रही अभिनव पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। “Salute Your Discipline” थीम पर आधारित इस विशेष अभियान के तहत डॉ. सरगरा न केवल ट्रैफिक नियंत्रण कर रहे हैं, बल्कि आमजन को नियमों के प्रति प्रेरित भी कर रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। चौराहे पर वाहन चालकों को स्टॉप लाइन का पालन करने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप, अब टू-व्हीलर चालक आगे-पीछे दोनों हेलमेट पहनने लगे हैं, वहीं कार चालक भी सीट बेल्ट के प्रति अधिक सजग नजर आ रहे हैं। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि डॉ. सरगरा सख्ती के बजाय अपने सहज, मधुर और अपनत्व भरे व्यवहार से लोगों को नियमों का महत्व समझाते हैं। यही कारण है कि लोग स्वयं प्रेरित होकर नियमों का पालन कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की पूरी संभावना है। डॉ. सरगरा की इस अनूठी पहल को अब “Traffic Hero No.1” के रूप में पहचान मिल रही है, जो अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है। ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने वाले वाहन चालकों को “Traffic Hero No.1” नाम के एक हजार से अधिक स्टीकर लगा चुके हैं। 📌 यह पहल जनहित और जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- बीकानेर के बंगला नगर में हुई चोरी मुक्ताप्रसाद: चोरों ने घर में सेंधमारी कर उड़ाया लाखों का माल, नगदी, जेवरात सहित लाखों की चोरी। #bikanerpolice #bikanernews #CrimeNews #चोरी #news1
- बाड़मेर में मानवता को झकझोर देने वाला वीडियो वायरल बाड़मेर (राजस्थान), 18 अप्रैल 2026 शिव थाना क्षेत्र की सांखलो की ढाणी का शर्मनाक और अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पूरे इलाके में मानवता को झकझोर कर रख दिया है। ओला गांव (मानसर) निवासी युवक देवी सिंह पुत्र गोपाल सिंह पर कथित तौर पर मारपीट, मुंह काला करने, बाल काटने और बेहद अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पक्ष ने युवक के मोबाइल फोन में अपनी परिवार की लड़कियों (बहन-बेटियों) की तस्वीरें और चैट होने का आरोप लगाया। इसी विवाद को लेकर 26 मार्च 2026 को शिव थाना क्षेत्र के सांखलो की ढाणी में स्थित एक सोलर प्लांट कंपनी के पास युवक को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने युवक के साथ पहले मारपीट की, फिर उसका मुंह काला किया, बाल काटे और कथित तौर पर उसे पेशाब पिलाने तथा गंदगी (कुत्ते का मल सहित) खिलाने जैसा अमानवीय कृत्य किया। पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। यह वीडियो अब पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना करीब एक महीने पुरानी है, लेकिन वीडियो हाल ही में वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। युवक देवी सिंह ने शिव थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। *पुलिस की कार्रवाई* शिव थाना पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके ठिकाने पर बुलडोज़र चला दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने के लिए की गई है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अब कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। #Bikaner #BreakingNews #RajasthanNews #bikanerpolice #viral1
- नायकों के मोहल्ले चोखूँटी फाटक वार्ड न 71 मे मोहल्ले वासियो के कई बार ठेकेदार को कहने पर भी सफाई नही कराई गई1
- Post by Dr.Sharwan1
- सांवरिया सेठ1
- मंडोर के सरकारी स्कूल के बाहर जलभराव, बच्चों की पढ़ाई से पहले ‘पानी की परीक्षा’ जोधपुर शहर के मंडोर क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडोर नंबर 1 के बाहर बदहाल हालात सामने आए हैं। स्कूल के मुख्य द्वार के ठीक सामने सड़क पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश करने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सुबह के समय, जब छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचते हैं, तब उन्हें सबसे पहले इस गंदे पानी से जूझना पड़ता है। कई बच्चे जूते-चप्पल हाथ में लेकर अंदर जाते नजर आये हैं, वहीं फिसलने और चोट लगने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों मे और बच्चों के अभिभावकों मे गुस्सा देखने को मीला उनका कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश या पानी बहाव के बाद भी यहां हालात बिगड़ जाते हैं। जिला प्रशाशन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।1
- Download 🚨 अलर्ट: राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी 🚨 19 अप्रैल से 31 मई तक विशेष सावधानी रखें ☀️🔥 अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें ❤️ ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं 💧 #RajasthanHeat #SummerAlert #StaySafe #bikanerlocal1