logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुल्हाौली मोड़ पर किराना दुकानदार और पड़ोसियों पर जानलेवा हमला, शराब-रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कुल्हाौली मोड़ पीपल वाली चौकी के पास किराना दुकान चलाने वाले भीकम रजक और उनके पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाली-गलौज का विरोध करने पर शुरू हुआ विवाद फरियादी भीकम रजक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 सितंबर 2026 की रात करीब 9:00 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर थे, तब पड़ोस में मनीष रावत और उसका दोस्त विजय बघेल शराब के नशे में गाली-गलौज और अश्लील बातें कर रहे थे। मना करने पर दोनों आरोपी अभद्रता पर उतारू हो गए। उस समय अन्य दुकानदारों के आ जाने से आरोपी वहां से चले गए थे। हथियारों और बेल्ट से किया हमला, रंगदारी की मांग अगले दिन 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे आरोपी मनीष रावत, अजय रावत, विजय बघेल, सोनू रावत, पारस जाटव, पवन जाटव और 2 अन्य साथी चार मोटरसाइकिलों से आए। आरोपियों ने एकराय होकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और शराब के लिए 5,000 रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। अजय रावत ने बेल्ट से फरियादी के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। बचाने आए पड़ोसियों से भी मारपीट फरियादी को बचाने आए पड़ोसी दुकानदार नीतेश श्रीवास और मांगीलाल धाकड़ के साथ भी आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। तीन आरोपी मौके पर दबोचे गए घटनास्थल पर पत्नी और अन्य राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। भागने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीन आरोपियों—विजय बघेल, मनीष रावत और अजय रावत—को मौके पर ही पकड़ लिया गया। भागते समय गिरने से आरोपियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

7 hrs ago
user_Manoj upadhyay
Manoj upadhyay
सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

कुल्हाौली मोड़ पर किराना दुकानदार और पड़ोसियों पर जानलेवा हमला, शराब-रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कुल्हाौली मोड़ पीपल वाली चौकी के पास किराना दुकान चलाने वाले भीकम रजक और उनके पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाली-गलौज का विरोध करने पर शुरू हुआ विवाद फरियादी भीकम रजक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 सितंबर 2026 की रात करीब 9:00 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर थे, तब पड़ोस में मनीष रावत और उसका दोस्त विजय बघेल शराब के नशे में गाली-गलौज और अश्लील बातें कर रहे थे। मना करने पर दोनों आरोपी अभद्रता पर उतारू हो गए। उस समय अन्य दुकानदारों के आ जाने से आरोपी वहां से चले गए थे। हथियारों और बेल्ट से किया हमला, रंगदारी की मांग अगले दिन 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे आरोपी मनीष रावत, अजय रावत, विजय बघेल, सोनू रावत, पारस जाटव, पवन जाटव और 2 अन्य साथी चार मोटरसाइकिलों से आए। आरोपियों ने एकराय होकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और शराब के लिए 5,000 रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। अजय रावत ने बेल्ट से फरियादी के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। बचाने आए पड़ोसियों से भी मारपीट फरियादी को बचाने आए पड़ोसी दुकानदार नीतेश श्रीवास और मांगीलाल धाकड़ के साथ भी आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। तीन आरोपी मौके पर दबोचे गए घटनास्थल पर पत्नी और अन्य राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। भागने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीन आरोपियों—विजय बघेल, मनीष रावत और अजय रावत—को मौके पर ही पकड़ लिया गया। भागते समय गिरने से आरोपियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रसिद्ध मचकुंड मेले की हुई शुरुआत साधु संतों ने किया शाही स्नान भारी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष
    1
    प्रसिद्ध मचकुंड मेले की हुई शुरुआत
साधु संतों ने किया शाही स्नान
भारी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • धौलपुर। में। लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़ धौलपुर। में। लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़
    1
    धौलपुर।  में।  लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़ 
धौलपुर।  में।  लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • *मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश “एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ, आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। *मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश “एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ, आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    2
    *मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* 


धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए  एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश
“एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ,
आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य  मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
*मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* 
धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए  एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश
“एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ,
आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य  मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पोरसा (मुरैना) मुक्तिधाम का नाम सुनते ही मन में सन्नाटा आता है, लेकिन मुरैना जिले की पोरसा तहसील में बना *नागाजी मुक्तिधाम* इसकी सोच को बदल देता है। *इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज* ये मुक्तिधाम अपनी खूबसूरती और अनोखी व्यवस्था के कारण *इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (2022)* में दर्ज हो चुका है। 26 साल पहले यह जगह वीरान थी, लेकिन डॉ. अनिल गुप्ता ने इसे *सत्यम, शिवम, सुंदरम* की थीम पर संवार दिया। *पर्यटन स्थल जैसा नजारा* यहां ॐ और त्रिशूल की आकृति में मेहंदी के पौधे, औषधीय और सुगंधित पेड़, झरना, फव्वारा, बच्चों के झूले और योग के लिए स्थान बनाए गए हैं। पुराने बर्तनों से पक्षियों के लिए घोंसले बनाए गए हैं। *शांति और सुकून का केंद्र* यहां लोग घूमने, दर्शन करने और शांति के लिए आते हैं। सुबह-शाम महिलाएं और बुजुर्ग योग करते हैं। जरूरतमंद और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए कंडे और लकड़ी निशुल्क दी जाती है। इसकी अपनी वेबसाइट भी है। सच में, यह मुक्तिधाम मुक्ति के साथ-साथ जीवन का संदेश देता है। यह खबर इस वेलेड पर लगाना है फोटो के साथ
    1
    पोरसा (मुरैना) मुक्तिधाम का नाम सुनते ही मन में सन्नाटा आता है, लेकिन मुरैना जिले की पोरसा तहसील में बना *नागाजी मुक्तिधाम* इसकी सोच को बदल देता है।
*इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज*
ये मुक्तिधाम अपनी खूबसूरती और अनोखी व्यवस्था के कारण *इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (2022)* में दर्ज हो चुका है। 26 साल पहले यह जगह वीरान थी, लेकिन डॉ. अनिल गुप्ता ने इसे *सत्यम, शिवम, सुंदरम* की थीम पर संवार दिया।
*पर्यटन स्थल जैसा नजारा*
यहां ॐ और त्रिशूल की आकृति में मेहंदी के पौधे, औषधीय और सुगंधित पेड़, झरना, फव्वारा, बच्चों के झूले और योग के लिए स्थान बनाए गए हैं। पुराने बर्तनों से पक्षियों के लिए घोंसले बनाए गए हैं।
*शांति और सुकून का केंद्र*
यहां लोग घूमने, दर्शन करने और शांति के लिए आते हैं। सुबह-शाम महिलाएं और बुजुर्ग योग करते हैं। जरूरतमंद और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए कंडे और लकड़ी निशुल्क दी जाती है। इसकी अपनी वेबसाइट भी है।
सच में, यह मुक्तिधाम मुक्ति के साथ-साथ जीवन का संदेश देता है।
यह खबर इस वेलेड पर लगाना है फोटो के साथ
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रोडवेज एटक की नई कार्यकारिणी गठित, ध्यान सिंह लांगी बने अध्यक्ष 22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर धौलपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ‘एटक’ शाखा धौलपुर आगार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की ओर से जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार ध्यान सिंह लांगी को अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता एवं राजरूप सिंह लांगी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ताराचंद अग्रवाल को वित्त सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर गणेश कुमार पाल, हेमेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र चौधरी और विनीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में धीरबल सिंह, दिनेश त्यागी, राघवेन्द्र सिंह और सुरेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बालेराम चौधरी एवं अच्युत सिंह परमार को सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है। मीडिया/प्रचार सचिव के पद पर धीरेन्द्र कुमार, संगठन सचिव के पद पर श्याम सुंदर, मुकेश यादव, श्याम सुंदर त्यागी एवं प्रताप सिंह, जबकि संजय त्यागी को संयुक्त वित्त सचिव बनाया गया है।
    4
    रोडवेज एटक की नई कार्यकारिणी गठित, ध्यान सिंह लांगी बने अध्यक्ष
22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर
धौलपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ‘एटक’ शाखा धौलपुर आगार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की ओर से जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार ध्यान सिंह लांगी को अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता एवं राजरूप सिंह लांगी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा ताराचंद अग्रवाल को वित्त सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर गणेश कुमार पाल, हेमेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र चौधरी और विनीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में धीरबल सिंह, दिनेश त्यागी, राघवेन्द्र सिंह और सुरेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बालेराम चौधरी एवं अच्युत सिंह परमार को सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है।
मीडिया/प्रचार सचिव के पद पर धीरेन्द्र कुमार, संगठन सचिव के पद पर श्याम सुंदर, मुकेश यादव, श्याम सुंदर त्यागी एवं प्रताप सिंह, जबकि संजय त्यागी को संयुक्त वित्त सचिव बनाया गया है।
    user_Tracknews24 Rajkumar
    Tracknews24 Rajkumar
    Local News Reporter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा, प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा, प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट, घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, घायल युवक बाड़ी अस्पताल में भर्ती, घायल की पत्नी ने थाने पहुंचे पुलिस से की शिकायत, छोटे-छोटे बच्चों की भी की गई पिटाई, पीड़ित ने मोबाइल छीनने और रुपए लूटने का भी लगाया आरोप, कोतवाली पुलिस कर रही है मामले की जांच।
    1
    बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा,
प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट
बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा,
प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट,
घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला,
घायल युवक बाड़ी अस्पताल में भर्ती,
घायल की पत्नी ने थाने पहुंचे पुलिस से की शिकायत,
छोटे-छोटे बच्चों की भी की गई पिटाई,
पीड़ित ने मोबाइल छीनने और रुपए लूटने का भी लगाया आरोप,
कोतवाली पुलिस कर रही है मामले की जांच।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पहाड़गढ़ के जंगल में दिखा चीता, ग्रामीण और पशु चरवाहों में दहशत श्याम बाबा चरण पादुका के पास जंगली जानवर घूमने की सूचना, वन विभाग तलाश में जुटा मुरैना-पहाड़गढ़। पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास चीता दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों और पशु चरवाहों में दहशत का माहौल है। जंगली जानवर के घूमने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास ग्रामीणों ने चीते को घूमते हुए देखा। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम चीते की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कूनो अभ्यारण क्षेत्र से जंगली जानवर अब जंगलों की ओर आने लगे हैं। चीता दिखाई देने की सूचना के बाद जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और पशु चरवाहों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम द्वारा जंगली जानवर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जंगल में नहीं जाने की अपील की जा रही है।
    1
    पहाड़गढ़ के जंगल में दिखा चीता, ग्रामीण और पशु चरवाहों में दहशत
श्याम बाबा चरण पादुका के पास जंगली जानवर घूमने की सूचना, वन विभाग तलाश में जुटा
मुरैना-पहाड़गढ़। पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास चीता दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों और पशु चरवाहों में दहशत का माहौल है। जंगली जानवर के घूमने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास ग्रामीणों ने चीते को घूमते हुए देखा। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम चीते की तलाश में जुट गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कूनो अभ्यारण क्षेत्र से जंगली जानवर अब जंगलों की ओर आने लगे हैं। चीता दिखाई देने की सूचना के बाद जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और पशु चरवाहों में भय का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग की टीम द्वारा जंगली जानवर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जंगल में नहीं जाने की अपील की जा रही है।
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🚨 एक सैंपल की रिपोर्ट में देरी, हजारों उपभोक्ताओं की चिंता! 🚨 35 दिन बाद भी मिठाई के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार! 👇 दिमनी चौराहे की मिठाई दुकान पर खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद उठे गंभीर सवाल—सैंपल जांच में आखिर कितना समय लगेगा? ☝️👇 दिमनी/मुरैना। दिमनी थाना चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा करीब 35 दिन पहले कार्रवाई कर मिठाइयों के सैंपल लिए गए थे। कार्रवाई के बाद अब तक सैंपलों की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 👉इस मामले में जब खाद्य विभाग के अधिकारी अनिल परिहार से कार्रवाई के बाद जांच रिपोर्ट आने में लगने वाले समय के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कार्रवाई और जांच का समय निश्चित नहीं होता। इसके बाद विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया कि सैंपल की जांच प्रक्रिया में 14 दिवस से अधिक समय भी लग सकता है, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है। ⚠️ सवाल यह है—जब तक रिपोर्ट आएगी, तब तक क्या होगा? खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाने के बाद यदि रिपोर्ट आने में सप्ताहों या महीनों का समय लग सकता है, तो उस दौरान संबंधित दुकान पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी कैसे होगी? 👉अगर सैंपल वास्तव में मानकों के विपरीत पाए जाते हैं, तो रिपोर्ट आने तक उपभोक्ताओं द्वारा उस दुकान से खाद्य पदार्थों का सेवन किए जाने की स्थिति में जनस्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव की जिम्मेदारी किसकी होगी? *सैंपल लेने के बाद जिम्मेदारी खत्म नहीं होनी चाहिए* 👉खाद्य सुरक्षा का उद्देश्य केवल सैंपल लेना नहीं, बल्कि आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना भी है। यदि किसी दुकान से नमूना लिया गया है तो जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित मामले की निगरानी और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया कितनी प्रभावी है—इस पर भी स्पष्ट व्यवस्था होना जरूरी है। 👉यह मामला केवल एक मिठाई की दुकान तक सीमित नहीं है। खाद्य पदार्थों, दूध, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के लिए लिए जाने वाले सैंपलों की जांच प्रक्रिया में यदि अनावश्यक देरी होती है, तो इसका सीधा संबंध उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़ जाता है। 🔎 जनता पूछ रही है कई सवाल ▪️ सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट आने की अधिकतम समय-सीमा क्या है? ▪️ 35 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट क्यों नहीं आई? ▪️ रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान की निगरानी कौन करता है? ▪️ यदि सैंपल अमानक पाया जाता है तो बीच की अवधि में बिके खाद्य पदार्थों की जिम्मेदारी किसकी होगी? ▪️ क्या लंबित सैंपलों की नियमित समीक्षा होती है? ▪️ आम उपभोक्ता को सैंपल की स्थिति और रिपोर्ट की जानकारी कैसे मिलेगी? *व्यवस्था पर सवाल, दुकानदार पर सीधा आरोप नहीं* 👉इस पूरे मामले में सवाल संबंधित दुकानदार से ज्यादा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया की गति पर उठ रहे हैं। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी दुकानदार को दोषी मानना उचित नहीं होगा। लेकिन यदि जांच में देरी होती है तो प्रशासन से यह जरूर पूछा जाना चाहिए कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम व्यवस्था क्या है। 🚨 एक सैंपल की रिपोर्ट में देरी, हजारों उपभोक्ताओं की चिंता! खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई का असर तभी दिखाई देगा, जब सैंपल लेने से लेकर जांच रिपोर्ट और अंतिम कार्रवाई तक पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी हो। वरना कार्रवाई कागजों तक सीमित रह जाने का खतरा बना रहता है। 👉अब देखने वाली बात यह है कि दिमनी चौराहे की मिठाई दुकान से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आखिर कब सामने आती है और खाद्य विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।
    1
    🚨 एक सैंपल की रिपोर्ट में देरी, हजारों उपभोक्ताओं की चिंता!
🚨 35 दिन बाद भी मिठाई के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार!
👇
दिमनी चौराहे की मिठाई दुकान पर खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद उठे गंभीर सवाल—सैंपल जांच में आखिर कितना समय लगेगा?
☝️👇
दिमनी/मुरैना। दिमनी थाना चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा करीब 35 दिन पहले कार्रवाई कर मिठाइयों के सैंपल लिए गए थे। कार्रवाई के बाद अब तक सैंपलों की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
👉इस मामले में जब खाद्य विभाग के अधिकारी अनिल परिहार से कार्रवाई के बाद जांच रिपोर्ट आने में लगने वाले समय के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कार्रवाई और जांच का समय निश्चित नहीं होता। इसके बाद विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया कि सैंपल की जांच प्रक्रिया में 14 दिवस से अधिक समय भी लग सकता है, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है।
⚠️ सवाल यह है—जब तक रिपोर्ट आएगी, तब तक क्या होगा?
खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाने के बाद यदि रिपोर्ट आने में सप्ताहों या महीनों का समय लग सकता है, तो उस दौरान संबंधित दुकान पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी कैसे होगी?
👉अगर सैंपल वास्तव में मानकों के विपरीत पाए जाते हैं, तो रिपोर्ट आने तक उपभोक्ताओं द्वारा उस दुकान से खाद्य पदार्थों का सेवन किए जाने की स्थिति में जनस्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव की जिम्मेदारी किसकी होगी?
*सैंपल लेने के बाद जिम्मेदारी खत्म नहीं होनी चाहिए*
👉खाद्य सुरक्षा का उद्देश्य केवल सैंपल लेना नहीं, बल्कि आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना भी है। यदि किसी दुकान से नमूना लिया गया है तो जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित मामले की निगरानी और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया कितनी प्रभावी है—इस पर भी स्पष्ट व्यवस्था होना जरूरी है।
👉यह मामला केवल एक मिठाई की दुकान तक सीमित नहीं है। खाद्य पदार्थों, दूध, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के लिए लिए जाने वाले सैंपलों की जांच प्रक्रिया में यदि अनावश्यक देरी होती है, तो इसका सीधा संबंध उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़ जाता है।
🔎 जनता पूछ रही है कई सवाल
▪️ सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट आने की अधिकतम समय-सीमा क्या है?
▪️ 35 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट क्यों नहीं आई?
▪️ रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान की निगरानी कौन करता है?
▪️ यदि सैंपल अमानक पाया जाता है तो बीच की अवधि में बिके खाद्य पदार्थों की जिम्मेदारी किसकी होगी?
▪️ क्या लंबित सैंपलों की नियमित समीक्षा होती है?
▪️ आम उपभोक्ता को सैंपल की स्थिति और रिपोर्ट की जानकारी कैसे मिलेगी?
*व्यवस्था पर सवाल, दुकानदार पर सीधा आरोप नहीं*
👉इस पूरे मामले में सवाल संबंधित दुकानदार से ज्यादा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया की गति पर उठ रहे हैं। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी दुकानदार को दोषी मानना उचित नहीं होगा। लेकिन यदि जांच में देरी होती है तो प्रशासन से यह जरूर पूछा जाना चाहिए कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम व्यवस्था क्या है।
🚨 एक सैंपल की रिपोर्ट में देरी, हजारों उपभोक्ताओं की चिंता!
खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई का असर तभी दिखाई देगा, जब सैंपल लेने से लेकर जांच रिपोर्ट और अंतिम कार्रवाई तक पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी हो। वरना कार्रवाई कागजों तक सीमित रह जाने का खतरा बना रहता है।
👉अब देखने वाली बात यह है कि दिमनी चौराहे की मिठाई दुकान से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आखिर कब सामने आती है और खाद्य विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026, अध्यक्ष पद के लिए आज हुआ नामांकन, भाजपा से मुकेश सिंघल मैदान में, कांग्रेस ने खेला महिला पार्षद रेनू सिंघल पर दांव, बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026, अध्यक्ष पद के लिए आज हुआ नामांकन, भाजपा से मुकेश सिंघल मैदान में, कांग्रेस ने खेला महिला पार्षद रेनू सिंघल पर दांव, मुकेश सिंघल ने निर्दलीय रूप से भी भरा पर्चा, नगर पालिका बाड़ी में है 45 वार्ड, कांग्रेस के 21,भाजपा के 08, बसपा के 02 और 14 निर्दलीय बने है पार्षद, 21 सितंबर को होगा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, परिणाम के बाद पता लगेगा कौन हुआ कुर्सी पर काबिज।
    1
    बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026,
अध्यक्ष पद के लिए आज हुआ नामांकन,
भाजपा से मुकेश सिंघल मैदान में,
कांग्रेस ने खेला महिला पार्षद रेनू सिंघल पर दांव,
बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026,
अध्यक्ष पद के लिए आज हुआ नामांकन,
भाजपा से मुकेश सिंघल मैदान में,
कांग्रेस ने खेला महिला पार्षद रेनू सिंघल पर दांव,
मुकेश सिंघल ने निर्दलीय रूप से भी भरा पर्चा,
नगर पालिका बाड़ी में है 45 वार्ड,
कांग्रेस के 21,भाजपा के 08, बसपा के 02 और 14 निर्दलीय बने है पार्षद,
21 सितंबर को होगा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव,
परिणाम के बाद पता लगेगा कौन हुआ कुर्सी पर काबिज।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.