logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा, प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा, प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट, घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, घायल युवक बाड़ी अस्पताल में भर्ती, घायल की पत्नी ने थाने पहुंचे पुलिस से की शिकायत, छोटे-छोटे बच्चों की भी की गई पिटाई, पीड़ित ने मोबाइल छीनने और रुपए लूटने का भी लगाया आरोप, कोतवाली पुलिस कर रही है मामले की जांच।

5 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा, प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा, प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट, घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, घायल युवक बाड़ी अस्पताल में भर्ती, घायल की पत्नी ने थाने पहुंचे पुलिस से की शिकायत, छोटे-छोटे बच्चों की भी की गई पिटाई, पीड़ित ने मोबाइल छीनने और रुपए लूटने का भी लगाया आरोप, कोतवाली पुलिस कर रही है मामले की जांच।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रसिद्ध मचकुंड मेले की हुई शुरुआत साधु संतों ने किया शाही स्नान भारी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष
    1
    प्रसिद्ध मचकुंड मेले की हुई शुरुआत
साधु संतों ने किया शाही स्नान
भारी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धौलपुर। में। लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़ धौलपुर। में। लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़
    1
    धौलपुर।  में।  लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़ 
धौलपुर।  में।  लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • *मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश “एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ, आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। *मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश “एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ, आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    2
    *मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* 


धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए  एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश
“एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ,
आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य  मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
*मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* 
धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए  एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश
“एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ,
आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य  मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अतिक्रमण हटाया तो चलेंगी गोलियां! जनपद पंचायत CEO को ग्रामीण ने दी धमकी, मैडम बोलीं- गोलियां चलती हैं तो चलने दो अतिक्रमण हटाया तो चलेंगी गोलियां! जनपद पंचायत CEO को ग्रामीण ने दी धमकी, मैडम बोलीं- गोलियां चलती हैं तो चलने दो नंदपुरा की गलियां बनीं तालाब, जल निकासी के लिए पहुंचीं CEO सुनीता दंडोतिया से भिड़े ग्रामीण; धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मुरैना | पोरसा | संवाददाता : मनोज उपाध्याय मुरैना। पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंदपुरा नंदपुर में जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण करने पहुंचीं जनपद पंचायत सीईओ सुनीता दंडोतिया को एक ग्रामीण द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर अतिक्रमण हटाया तो गोलियां चलेंगी। इसके जवाब में सीईओ ने कहा- "गोलियां चलती हैं तो चलने दो।" पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गलियां बनीं तालाब, ग्रामीण परेशान ग्राम पंचायत नंदपुरा नंदपुर की गलियों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लगातार जल निकासी की शिकायतें कर रहे थे। शिकायत के बाद निरीक्षण करने पहुंचीं CEO लगातार शिकायतों के बाद जनपद पंचायत सीईओ सुनीता दंडोतिया मौके पर निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान जल निकासी के लिए गलियों में किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। इसी दौरान एक ग्रामीण ने अतिक्रमण हटाने पर गोली चलने की धमकी दे दी। ग्रामीण के कथित धमकी भरे बयान के बाद सीईओ ने जवाब देते हुए कहा, "गोलियां चलती हैं तो चलने दो।" घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धमकी से प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल जलभराव से परेशान ग्रामीण जल निकासी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान धमकी का मामला सामने आने से प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन जल निकासी के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर पाएगा या फिर धमकी के दबाव में समस्या जस की तस बनी रहेगी। वीडियो वायरल, कार्रवाई का इंतजार वायरल वीडियो में ग्रामीण और जनपद पंचायत सीईओ के बीच बातचीत दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और धमकी के संबंध में पुलिस कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस कथित धमकी के मामले में क्या कार्रवाई करता है और नंदपुरा नंदपुर की जलभराव की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।
    1
    अतिक्रमण हटाया तो चलेंगी गोलियां! जनपद पंचायत CEO को ग्रामीण ने दी धमकी, मैडम बोलीं- गोलियां चलती हैं तो चलने दो
अतिक्रमण हटाया तो चलेंगी गोलियां! जनपद पंचायत CEO को ग्रामीण ने दी धमकी, मैडम बोलीं- गोलियां चलती हैं तो चलने दो
नंदपुरा की गलियां बनीं तालाब, जल निकासी के लिए पहुंचीं CEO सुनीता दंडोतिया से भिड़े ग्रामीण; धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरैना | पोरसा | संवाददाता : मनोज उपाध्याय
मुरैना। पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंदपुरा नंदपुर में जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण करने पहुंचीं जनपद पंचायत सीईओ सुनीता दंडोतिया को एक ग्रामीण द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर अतिक्रमण हटाया तो गोलियां चलेंगी। इसके जवाब में सीईओ ने कहा- "गोलियां चलती हैं तो चलने दो।" पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गलियां बनीं तालाब, ग्रामीण परेशान
ग्राम पंचायत नंदपुरा नंदपुर की गलियों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लगातार जल निकासी की शिकायतें कर रहे थे।
शिकायत के बाद निरीक्षण करने पहुंचीं CEO
लगातार शिकायतों के बाद जनपद पंचायत सीईओ सुनीता दंडोतिया मौके पर निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान जल निकासी के लिए गलियों में किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। इसी दौरान एक ग्रामीण ने अतिक्रमण हटाने पर गोली चलने की धमकी दे दी।
ग्रामीण के कथित धमकी भरे बयान के बाद सीईओ ने जवाब देते हुए कहा, "गोलियां चलती हैं तो चलने दो।" घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धमकी से प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल
जलभराव से परेशान ग्रामीण जल निकासी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान धमकी का मामला सामने आने से प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन जल निकासी के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर पाएगा या फिर धमकी के दबाव में समस्या जस की तस बनी रहेगी।
वीडियो वायरल, कार्रवाई का इंतजार
वायरल वीडियो में ग्रामीण और जनपद पंचायत सीईओ के बीच बातचीत दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और धमकी के संबंध में पुलिस कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस कथित धमकी के मामले में क्या कार्रवाई करता है और नंदपुरा नंदपुर की जलभराव की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन.. हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। ​भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। ​नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।
    3
    हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन..

हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। ​भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। ​नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है।  21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी।  22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सड़क हादसे के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप, दो घायल मुरैना रेफर अंबाह। हिंगोटी गांव के एक ही परिवार के तीन लोग बाइक से जा रहे थे, तभी परीक्षित के पुरा गौशाला के पास एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामअवतार सिंह सिकरवार (48), रामसेवक सिंह सिकरवार (45) और अंकित सिकरवार (24) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां रामअवतार सिंह और रामसेवक सिंह को मुरैना रेफर किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाइट ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक डॉ. आरती दंडोतिया से घायलों की तत्काल पट्टी एवं प्राथमिक उपचार करने का अनुरोध किया गया, लेकिन चिकित्सक द्वारा तत्काल उपचार नहीं किए जाने से परिजनों में नाराजगी रही। परिजनों के अनुसार, उन्होंने बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा से भी मामले को लेकर संपर्क किया। इसके बाद चिकित्सक द्वारा दवाइयां लिखे जाने तथा घायलों को मुरैना रेफर किए जाने की बात सामने आई। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलना चाहिए। अब सवाल यह है कि आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी तय करने के लिए स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठाएगा?
    1
    सड़क हादसे के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप, दो घायल मुरैना रेफर
अंबाह। हिंगोटी गांव के एक ही परिवार के तीन लोग बाइक से जा रहे थे, तभी परीक्षित के पुरा गौशाला के पास एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामअवतार सिंह सिकरवार (48), रामसेवक सिंह सिकरवार (45) और अंकित सिकरवार (24) घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां रामअवतार सिंह और रामसेवक सिंह को मुरैना रेफर किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाइट ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक डॉ. आरती दंडोतिया से घायलों की तत्काल पट्टी एवं प्राथमिक उपचार करने का अनुरोध किया गया, लेकिन चिकित्सक द्वारा तत्काल उपचार नहीं किए जाने से परिजनों में नाराजगी रही।
परिजनों के अनुसार, उन्होंने बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा से भी मामले को लेकर संपर्क किया। इसके बाद चिकित्सक द्वारा दवाइयां लिखे जाने तथा घायलों को मुरैना रेफर किए जाने की बात सामने आई।
परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलना चाहिए। अब सवाल यह है कि आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी तय करने के लिए स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठाएगा?
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पहाड़गढ़ के जंगल में दिखा चीता, ग्रामीण और पशु चरवाहों में दहशत श्याम बाबा चरण पादुका के पास जंगली जानवर घूमने की सूचना, वन विभाग तलाश में जुटा मुरैना-पहाड़गढ़। पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास चीता दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों और पशु चरवाहों में दहशत का माहौल है। जंगली जानवर के घूमने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास ग्रामीणों ने चीते को घूमते हुए देखा। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम चीते की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कूनो अभ्यारण क्षेत्र से जंगली जानवर अब जंगलों की ओर आने लगे हैं। चीता दिखाई देने की सूचना के बाद जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और पशु चरवाहों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम द्वारा जंगली जानवर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जंगल में नहीं जाने की अपील की जा रही है।
    1
    पहाड़गढ़ के जंगल में दिखा चीता, ग्रामीण और पशु चरवाहों में दहशत
श्याम बाबा चरण पादुका के पास जंगली जानवर घूमने की सूचना, वन विभाग तलाश में जुटा
मुरैना-पहाड़गढ़। पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास चीता दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों और पशु चरवाहों में दहशत का माहौल है। जंगली जानवर के घूमने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास ग्रामीणों ने चीते को घूमते हुए देखा। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम चीते की तलाश में जुट गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कूनो अभ्यारण क्षेत्र से जंगली जानवर अब जंगलों की ओर आने लगे हैं। चीता दिखाई देने की सूचना के बाद जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और पशु चरवाहों में भय का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग की टीम द्वारा जंगली जानवर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जंगल में नहीं जाने की अपील की जा रही है।
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रेस वार्ता... ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले जोशी मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता... जिला कांग्रेस कमेटी करौली के उपाध्यक्ष नरेश गुर्जर और हिंडौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधायक पर कांग्रेस टिकट वितरण में लेनदेन के लगाए आरोप.. कांग्रेस के नरेश गुर्जर और एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के भी लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद अपनी पत्नी संजीदा बानों को कांग्रेस के सिंबल पर सभापति का चुनाव लड़ाने को तैयार... ब्लॉक अध्यक्ष अहमद विधायक से कांग्रेस से जीते अन्य 8 पार्षदों को साथ लाने की कर रहे हैं मांग... गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हिंडौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संगठन उनकी पत्नी संजीदा बानो को सभापति पद का प्रत्याशी बनाना चाहती है,लेकिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमद मामले को लेकर अनदेखी कर रहे हैं।
    1
    हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप...

हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले जोशी मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
जिला कांग्रेस कमेटी करौली के उपाध्यक्ष नरेश गुर्जर और हिंडौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर लगाए गंभीर आरोप...
कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधायक पर कांग्रेस टिकट वितरण में लेनदेन के लगाए आरोप..
कांग्रेस के नरेश गुर्जर और एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के भी लगाए गंभीर आरोप... 
कांग्रेस के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद अपनी पत्नी संजीदा बानों को कांग्रेस के सिंबल पर सभापति का चुनाव लड़ाने को तैयार...
ब्लॉक अध्यक्ष अहमद विधायक से कांग्रेस से जीते अन्य 8 पार्षदों को साथ लाने की कर रहे हैं मांग...
गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हिंडौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संगठन उनकी पत्नी संजीदा बानो को सभापति पद का प्रत्याशी बनाना चाहती है,लेकिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमद मामले को लेकर अनदेखी  कर रहे हैं।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पोरसा (मुरैना) मुक्तिधाम का नाम सुनते ही मन में सन्नाटा आता है, लेकिन मुरैना जिले की पोरसा तहसील में बना *नागाजी मुक्तिधाम* इसकी सोच को बदल देता है। *इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज* ये मुक्तिधाम अपनी खूबसूरती और अनोखी व्यवस्था के कारण *इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (2022)* में दर्ज हो चुका है। 26 साल पहले यह जगह वीरान थी, लेकिन डॉ. अनिल गुप्ता ने इसे *सत्यम, शिवम, सुंदरम* की थीम पर संवार दिया। *पर्यटन स्थल जैसा नजारा* यहां ॐ और त्रिशूल की आकृति में मेहंदी के पौधे, औषधीय और सुगंधित पेड़, झरना, फव्वारा, बच्चों के झूले और योग के लिए स्थान बनाए गए हैं। पुराने बर्तनों से पक्षियों के लिए घोंसले बनाए गए हैं। *शांति और सुकून का केंद्र* यहां लोग घूमने, दर्शन करने और शांति के लिए आते हैं। सुबह-शाम महिलाएं और बुजुर्ग योग करते हैं। जरूरतमंद और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए कंडे और लकड़ी निशुल्क दी जाती है। इसकी अपनी वेबसाइट भी है। सच में, यह मुक्तिधाम मुक्ति के साथ-साथ जीवन का संदेश देता है। यह खबर इस वेलेड पर लगाना है फोटो के साथ
    1
    पोरसा (मुरैना) मुक्तिधाम का नाम सुनते ही मन में सन्नाटा आता है, लेकिन मुरैना जिले की पोरसा तहसील में बना *नागाजी मुक्तिधाम* इसकी सोच को बदल देता है।
*इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज*
ये मुक्तिधाम अपनी खूबसूरती और अनोखी व्यवस्था के कारण *इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (2022)* में दर्ज हो चुका है। 26 साल पहले यह जगह वीरान थी, लेकिन डॉ. अनिल गुप्ता ने इसे *सत्यम, शिवम, सुंदरम* की थीम पर संवार दिया।
*पर्यटन स्थल जैसा नजारा*
यहां ॐ और त्रिशूल की आकृति में मेहंदी के पौधे, औषधीय और सुगंधित पेड़, झरना, फव्वारा, बच्चों के झूले और योग के लिए स्थान बनाए गए हैं। पुराने बर्तनों से पक्षियों के लिए घोंसले बनाए गए हैं।
*शांति और सुकून का केंद्र*
यहां लोग घूमने, दर्शन करने और शांति के लिए आते हैं। सुबह-शाम महिलाएं और बुजुर्ग योग करते हैं। जरूरतमंद और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए कंडे और लकड़ी निशुल्क दी जाती है। इसकी अपनी वेबसाइट भी है।
सच में, यह मुक्तिधाम मुक्ति के साथ-साथ जीवन का संदेश देता है।
यह खबर इस वेलेड पर लगाना है फोटो के साथ
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.