हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन.. हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।
हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन.. हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा
प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के
चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।
- खेडा से करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा रवाना,विधायक पुत्र युवराज सिंह,समाजसेवी जीतेंद्र पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने दिखाई हरी झंडी... हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव से गुरुवार को करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा धूमधाम और जयकारों के साथ रवाना हुई।आयोजन समिति के राधेलाल सैनी, बाबू सिंह सैनी ने बताया कि पदयात्रा को करौली विधायक के पुत्र युवराज सिंह, समाजसेवी जीतेंद्र पटेल एवं भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का साफा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। भैरव बाबा के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और पदयात्री ध्वज लेकर आगे बढ़े। इस अवसर गुर्जरमल जाट, हरिओम पंडित, बाबू सिंह, राधेलाल, लखन सैनी, बिष्णु, महेश, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।3
- SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉 Follow🙏SUBSREBER4
- विश्वकर्मा पूजा दिवस पर डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ ने की पूजा-अर्चना कहा समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना और युवाओं को सही दिशा में बढ़ाना होगा आगे करौली जांगिड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस के अवसर पर करौली वन विभाग के डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ ने वन विभाग कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाया।इस अवसर पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। गुरुवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ ने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और सरकारी नौकरियों सहित रोजगार के बेहतर अवसरों की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाना आवश्यक है।कार्यक्रम में वन विभाग के सर्वेयर पवन जांगिड़, मनोज जांगिड़ दानालपुर, राजेन्द्र जांगिड़ पत्रकार, पुष्पेंद्र, आशीष जांगिड़, रामावतार पंडित, जितेंद्र दानालपुर एवं यशपाल सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।1
- कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान1
- टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे। करौली राजस्थान। टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे।4
- अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई1
- *महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* *अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी4
- आवारा सांड के हमले में चाय पत्ती व्यापारी और भांग ठेका सेल्समेन गंभीर रूप से घायल, कंधे में फ्रैक्चर और सिर व पैर में आई चोट.. हिंडौन सिटी। शहर के बयानिया पाड़ा एवं मोहन नगर क्षेत्र में बुधवार रात और गुरुवार सुबह एक बार फिर आवारा मवेशियों का आतंक देखने को मिला है। बयानिया पड़ा में सूखी चाय की पत्ती का व्यापार करने वाले एक दुकानदार और भांग ठेके के सेल्समेन पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बयानिया पाड़ा निवासी एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह कश्यप ने बताया कि नई मंडी स्थित जैन कॉलोनी निवासी नीरज पुत्र हरि बल्लभ गर्ग,जो बयानिया पाड़ा में सूखी चाय की पत्ती की दुकान चलाते हैं,अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड ने दुकान में रखे सुखी चाय की पत्ती से भरे एक प्लास्टिक के कट्टे में मुंह मार दिया। दुकानदार नीरज जब उसे डंडे से हटाने लगे तो, आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना हिंसक था कि दुकानदार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को भगाया और घायल नीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सक मनोज जांगिड़ ने बताया कि हमले के कारण दुकानदार के कंधे में फ्रैक्चर आया है तथा सिर में भी गंभीर चोटें लगी हैं। इसी प्रकार गुरुवार सुबह मोहन नगर स्थित जिला अस्पताल के सामने बाइक सवार ठेका भांग के सेल्समेन बाबू सिंह गुर्जर पर भी आवरा सांड ने हमला कर दिया। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं के हमले की घटनाओं पर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन आवारा गौवंश को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कश्यप ने चेतावनी भी दी है कि यदि आवारा गोवंश की शीघ्र व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें उप जिला कलेक्टर कार्यालय अथवा निवास के बाहर धरना देना पड़ेगा।4