*महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* *अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी
*महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* *अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के
लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13,
कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विनीत बंसल
के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रेस वार्ता... ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले जोशी मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता... जिला कांग्रेस कमेटी करौली के उपाध्यक्ष नरेश गुर्जर और हिंडौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधायक पर कांग्रेस टिकट वितरण में लेनदेन के लगाए आरोप.. कांग्रेस के नरेश गुर्जर और एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के भी लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद अपनी पत्नी संजीदा बानों को कांग्रेस के सिंबल पर सभापति का चुनाव लड़ाने को तैयार... ब्लॉक अध्यक्ष अहमद विधायक से कांग्रेस से जीते अन्य 8 पार्षदों को साथ लाने की कर रहे हैं मांग... गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हिंडौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संगठन उनकी पत्नी संजीदा बानो को सभापति पद का प्रत्याशी बनाना चाहती है,लेकिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमद मामले को लेकर अनदेखी कर रहे हैं।1
- नगर परिषद डीग अध्यक्ष पद के लिए अर्पित गुप्ता की दावेदारी, विधायक ने भाजपा प्रत्याशी घोषित किया राहुल लवानिया मालती देवी ने भी की दावेदारी अमर दीप सैन डीग। नगर परिषद डीग में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए अर्पित गुप्ता, मालती देवी और राहुल लवानिया ने उपखंड अधिकारी अमित मीणा के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। वहीं, भाजपा की ओर से डीग विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने अर्पित गुप्ता को पार्टी के सिंबल पर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान करते हुए नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा किया। अर्पित गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। अमर दीप सेन, डीग4
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा1
- चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में बामनवास नगरपालिका बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।1
- भाजपा से सभापति पद के लिए विजय कुमारी शर्मा ने नामांकन किया दाखिल हिण्डौन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए प्रत्याशी ने विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से विजय कुमारी शर्मा ने सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।विजय कुमारी शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मौके हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा सहित प्रमुख भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समर्थित पार्षद रहे मौजूद रहे। 1
- गुजरात में इंस्टाग्राम पर 5 महीने तक सुंदर लड़की से इश्क लड़ा, शादी भी कर ली... सुहागरात के 10 दिन तक “आज नहीं, कल” का नौटंकी चलता रहा! जब शक हुआ तो पुलिस बुलाई... घूंघट उठाया तो लुगाई की जगह असली मर्द निकला! सोशल मीडिया वाला छपरी प्यार अब इतना खतरनाक हो गया है, आदमी-आदमी से मोहब्बत करने लगा है! गुजरात में इंस्टाग्राम पर 5 महीने तक सुंदर लड़की से इश्क लड़ा, शादी भी कर ली... सुहागरात के 10 दिन तक “आज नहीं, कल” का नौटंकी चलता रहा! जब शक हुआ तो पुलिस बुलाई... घूंघट उठाया तो लुगाई की जगह असली मर्द निकला! सोशल मीडिया वाला छपरी प्यार अब इतना खतरनाक हो गया है, आदमी-आदमी से मोहब्बत करने लगा है!1
- गांव खेड़ा में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस बाइक, पुलिस को दी सूचना हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक अज्ञात मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में खड़ी मिलने से ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बन गई।बाइक के मालिक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा में स्थानीय निवासी लोकेश के घर के बाहर सुबह से ही एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई बाइक को लेने नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों ने आसपास पूछताछ की, लेकिन वाहन स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने तत्काल हिंडौन सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाइक के मालिक का पता लगाने और मामले की जांच करने की मांग की है।1
- अरनिया पीएम श्री स्कूल में लगा विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से दिखाई प्रतिभा दौसा। बाँदीकुई पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित विभिन्न मॉडल, चार्ट एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतियों के जरिए इन विषयों की उपयोगिता समझाई। मेला प्रभारी रामावतार मेहरा, उप प्राचार्य जय प्रकाश सैनी, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कक्षा 6 से 8 की चार्ट प्रतियोगिता में केशव बैरवा प्रथम, लक्ष्य प्रजापत द्वितीय और विष्णु महावर तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 की चार्ट प्रतियोगिता में प्रियंशी शर्मा प्रथम, कृष्ण जोगी द्वितीय और शिवम महावर तृतीय रहे। मॉडल प्रतियोगिता में कोमल सैनी प्रथम रहीं। रोबोटिक रोवर डिवाइस मॉडल के लिए अंकिता गुर्जर द्वितीय और पवन चक्की मॉडल के लिए हर्ष शर्मा तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रीति बैरवा प्रथम, राजकुमारी योगी द्वितीय और कोमल बैरवा तृतीय रहीं। विद्यालय प्रशासन ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, समस्या समाधान और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।4
- फोन पे, गूगल पे से पेमेंट पर पैसा लगेगा ? देखिये किसका कितना लगेगा...... #UPI #NPCI #DigitalPayment1