गांव खेड़ा में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस बाइक, पुलिस को दी सूचना हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक अज्ञात मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में खड़ी मिलने से ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बन गई।बाइक के मालिक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा में स्थानीय निवासी लोकेश के घर के बाहर सुबह से ही एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई बाइक को लेने नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों ने आसपास पूछताछ की, लेकिन वाहन स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने तत्काल हिंडौन सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाइक के मालिक का पता लगाने और मामले की जांच करने की मांग की है।
गांव खेड़ा में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस बाइक, पुलिस को दी सूचना हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक अज्ञात मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में खड़ी मिलने से ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बन गई।बाइक के मालिक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा में स्थानीय निवासी लोकेश के घर के बाहर सुबह से ही एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई बाइक को लेने नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों ने आसपास पूछताछ की, लेकिन वाहन स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने तत्काल हिंडौन सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाइक के मालिक का पता लगाने और मामले की जांच करने की मांग की है।
- गुजरात में इंस्टाग्राम पर 5 महीने तक सुंदर लड़की से इश्क लड़ा, शादी भी कर ली... सुहागरात के 10 दिन तक “आज नहीं, कल” का नौटंकी चलता रहा! जब शक हुआ तो पुलिस बुलाई... घूंघट उठाया तो लुगाई की जगह असली मर्द निकला! सोशल मीडिया वाला छपरी प्यार अब इतना खतरनाक हो गया है, आदमी-आदमी से मोहब्बत करने लगा है! गुजरात में इंस्टाग्राम पर 5 महीने तक सुंदर लड़की से इश्क लड़ा, शादी भी कर ली... सुहागरात के 10 दिन तक “आज नहीं, कल” का नौटंकी चलता रहा! जब शक हुआ तो पुलिस बुलाई... घूंघट उठाया तो लुगाई की जगह असली मर्द निकला! सोशल मीडिया वाला छपरी प्यार अब इतना खतरनाक हो गया है, आदमी-आदमी से मोहब्बत करने लगा है!1
- गांव खेड़ा में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस बाइक, पुलिस को दी सूचना हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक अज्ञात मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में खड़ी मिलने से ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बन गई।बाइक के मालिक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा में स्थानीय निवासी लोकेश के घर के बाहर सुबह से ही एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई बाइक को लेने नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों ने आसपास पूछताछ की, लेकिन वाहन स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने तत्काल हिंडौन सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाइक के मालिक का पता लगाने और मामले की जांच करने की मांग की है।1
- हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas1
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- इस बार नहीं लगेगा बाबा महाकालेश्वर का प्रसिद्ध लक्खी मेला आचार संहिता और टाइगर रिजर्व विरोधी आंदोलन के चलते प्रशासन का फैसलाएसडीएम राकेश कुमार न्योल बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता सरमथुरा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष भाद्रपद मास में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का लक्खी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिका चुनाव के चलते क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं टाइगर रिजर्व के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी जारी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसडीएम ने बताया कि बाबा महाकालेश्वर के मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचते हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दर्शन पर रोक नहीं, मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला स्थगित होने का मतलब बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रद्धालु सामान्य रूप से आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि मेला मैदान में दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं में निराशा, दुकानदार भी लौटने लगे लक्खी मेला स्थगित होने की खबर से बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं में निराशा है। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मेला स्थगित होने की जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार सामान लेकर सरमथुरा पहुंच गए थे। प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद ऐसे दुकानदार मायूस होकर वापस अपने घर लौटने लगे। श्रद्धालुओं ने मेले के स्थगन पर निराशा जताई, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है।4
- कराहल में श्री गणेश चतुर्थी एवं संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कराहल। करियादेह तिराहा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में बुधवार से श्री गणेश चतुर्थी एवं संगीतमयी श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेशों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।कथा का वाचन कराहल निवासी कथा वाचक आचार्य पं. दिलीप शास्त्री जी महाराज द्वारा संगीतमयी शैली में किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। वहीं श्री गणेश जी की आरती प्रातः 9 बजे एवं रात्रि 9 बजे की जाएगी।इस धार्मिक आयोजन का आयोजन श्री नव गणेश युवा मंडल, कराहल द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की है। आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।1