logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रेस वार्ता... ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले जोशी मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता... जिला कांग्रेस कमेटी करौली के उपाध्यक्ष नरेश गुर्जर और हिंडौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधायक पर कांग्रेस टिकट वितरण में लेनदेन के लगाए आरोप.. कांग्रेस के नरेश गुर्जर और एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के भी लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद अपनी पत्नी संजीदा बानों को कांग्रेस के सिंबल पर सभापति का चुनाव लड़ाने को तैयार... ब्लॉक अध्यक्ष अहमद विधायक से कांग्रेस से जीते अन्य 8 पार्षदों को साथ लाने की कर रहे हैं मांग... गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हिंडौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संगठन उनकी पत्नी संजीदा बानो को सभापति पद का प्रत्याशी बनाना चाहती है,लेकिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमद मामले को लेकर अनदेखी कर रहे हैं।

1 day ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
1 day ago

हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रेस वार्ता... ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले जोशी मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता... जिला कांग्रेस कमेटी करौली के उपाध्यक्ष नरेश गुर्जर और हिंडौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधायक पर कांग्रेस टिकट वितरण में लेनदेन के लगाए आरोप.. कांग्रेस के नरेश गुर्जर और एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के भी लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद अपनी पत्नी संजीदा बानों को कांग्रेस के सिंबल पर सभापति का चुनाव लड़ाने को तैयार... ब्लॉक अध्यक्ष अहमद विधायक से कांग्रेस से जीते अन्य 8 पार्षदों को साथ लाने की कर रहे हैं मांग... गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हिंडौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संगठन उनकी पत्नी संजीदा बानो को सभापति पद का प्रत्याशी बनाना चाहती है,लेकिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमद मामले को लेकर अनदेखी कर रहे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खेडा से करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा रवाना,विधायक पुत्र युवराज सिंह,समाजसेवी जीतेंद्र पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने दिखाई हरी झंडी... ​हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव से गुरुवार को करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा धूमधाम और जयकारों के साथ रवाना हुई।आयोजन समिति के राधेलाल सैनी, बाबू सिंह सैनी ने बताया कि पदयात्रा को करौली विधायक के पुत्र युवराज सिंह, समाजसेवी जीतेंद्र पटेल एवं भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का साफा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। भैरव बाबा के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और पदयात्री ध्वज लेकर आगे बढ़े। इस अवसर गुर्जरमल जाट, हरिओम पंडित, बाबू सिंह, राधेलाल, लखन सैनी, बिष्णु, महेश, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    खेडा से करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा रवाना,विधायक पुत्र युवराज सिंह,समाजसेवी जीतेंद्र पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने दिखाई हरी झंडी... 

​हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव से गुरुवार को करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा धूमधाम और जयकारों के साथ रवाना हुई।आयोजन समिति के राधेलाल सैनी, बाबू सिंह सैनी ने बताया कि  पदयात्रा को करौली विधायक के पुत्र युवराज सिंह, समाजसेवी जीतेंद्र पटेल एवं भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का साफा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। भैरव बाबा के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और पदयात्री ध्वज लेकर आगे बढ़े। इस अवसर गुर्जरमल जाट, हरिओम पंडित, बाबू सिंह, राधेलाल, लखन सैनी, बिष्णु, महेश, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉 Follow🙏SUBSREBER
    4
    SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉  Follow🙏SUBSREBER
    user_SNG NEWS LIVE RAJSTHAN
    SNG NEWS LIVE RAJSTHAN
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान
    1
    कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏
मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏
#KailaDevi #TempleIncident @highlight 

#PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान
कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏
मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏
#KailaDevi #TempleIncident @highlight 
#PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान
    user_BR RAKESH AI2.0
    BR RAKESH AI2.0
    Karauli, Rajasthan•
    14 min ago
  • राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह की छत से बाल अपचारी फरार पुलिस कर रही है तलाश करौली के राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह से एक बाल अपचारी फरार हो गया है। करीब 16 साल का यह अपचारी रात के समय अपने कमरे से निकलकर छत के रास्ते भागा। इस घटना से किशोर गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। सुबह जानकारी मिलने पर किशोर गृह प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद करीब 2 बाल अपचारी अपने कमरे से बाहर निकला और चैनल गेट पार किया। इसके बाद वह परिसर में बने छज्जे के रास्ते छत पर पहुंचा।वह छत से नीचे कूदकर किशोर गृह परिसर से बाहर निकल गया। पुलिस ने फरार अपचारी की तलाश शुरू कर दी है। वह करीब छह महीने पुराने पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में संप्रेक्षण गृह में था। उसकी उम्र लगभग 16 साल 2 महीने बताई जा रही है।किशोर गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसके भागने की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज खंगालकर उसके भागने की दिशा और संभावित रास्ते का पता लगा रही है।
    1
    राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह की छत से बाल अपचारी फरार पुलिस कर रही है तलाश 

करौली के राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह से एक बाल अपचारी फरार हो गया है। करीब 16 साल का यह अपचारी रात के समय अपने कमरे से निकलकर छत के रास्ते भागा। इस घटना से किशोर गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। सुबह जानकारी मिलने पर किशोर गृह प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद करीब 2 बाल अपचारी अपने कमरे से बाहर निकला और चैनल गेट पार किया। इसके बाद वह परिसर में बने छज्जे के रास्ते छत पर पहुंचा।वह छत से नीचे कूदकर किशोर गृह परिसर से बाहर निकल गया।
पुलिस ने फरार अपचारी की तलाश शुरू कर दी है। वह करीब छह महीने पुराने पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में संप्रेक्षण गृह में था। उसकी उम्र लगभग 16 साल 2 महीने बताई जा रही है।किशोर गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसके भागने की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज खंगालकर उसके भागने की दिशा और संभावित रास्ते का पता लगा रही है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे। करौली राजस्थान। टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे।
    4
    टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे।
करौली राजस्थान।
टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई
    1
    अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर
मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    1 hr ago
  • *महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* *अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी
    4
    *महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* 

*अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* 
महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी।
गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। 
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को  नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी
    user_Ghanshyam Sharma
    Ghanshyam Sharma
    Local News Reporter महवा, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • आवारा सांड के हमले में चाय पत्ती व्यापारी और भांग ठेका सेल्समेन गंभीर रूप से घायल, कंधे में फ्रैक्चर और सिर व पैर में आई चोट.. ​हिंडौन सिटी। शहर के बयानिया पाड़ा एवं मोहन नगर क्षेत्र में बुधवार रात और गुरुवार सुबह एक बार फिर आवारा मवेशियों का आतंक देखने को मिला है। बयानिया पड़ा में सूखी चाय की पत्ती का व्यापार करने वाले एक दुकानदार और भांग ठेके के सेल्समेन पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बयानिया पाड़ा निवासी एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह कश्यप ने बताया कि नई मंडी स्थित जैन कॉलोनी निवासी नीरज पुत्र हरि बल्लभ गर्ग,जो बयानिया पाड़ा में सूखी चाय की पत्ती की दुकान चलाते हैं,अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड ने दुकान में रखे सुखी चाय की पत्ती से भरे एक प्लास्टिक के कट्टे में मुंह मार दिया। दुकानदार नीरज जब उसे डंडे से हटाने लगे तो, आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना हिंसक था कि दुकानदार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को भगाया और घायल नीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सक मनोज जांगिड़ ने बताया कि हमले के कारण दुकानदार के कंधे में फ्रैक्चर आया है तथा सिर में भी गंभीर चोटें लगी हैं। इसी प्रकार गुरुवार सुबह मोहन नगर स्थित जिला अस्पताल के सामने बाइक सवार ठेका भांग के सेल्समेन बाबू सिंह गुर्जर पर भी आवरा सांड ने हमला कर दिया। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं के हमले की घटनाओं पर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन आवारा गौवंश को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कश्यप ने चेतावनी भी दी है कि यदि आवारा गोवंश की शीघ्र व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें उप जिला कलेक्टर कार्यालय अथवा निवास के बाहर धरना देना पड़ेगा‌।
    4
    आवारा सांड के हमले में चाय पत्ती व्यापारी और भांग ठेका सेल्समेन गंभीर रूप से घायल, कंधे में फ्रैक्चर और सिर व पैर में आई चोट..

​हिंडौन सिटी। शहर के बयानिया पाड़ा एवं मोहन नगर क्षेत्र में बुधवार रात और गुरुवार सुबह एक बार फिर आवारा मवेशियों का आतंक देखने को मिला है। बयानिया पड़ा में सूखी चाय की पत्ती का व्यापार करने वाले एक दुकानदार और भांग ठेके के सेल्समेन पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बयानिया पाड़ा निवासी एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह कश्यप ने बताया कि नई मंडी स्थित जैन कॉलोनी निवासी नीरज पुत्र हरि बल्लभ गर्ग,जो बयानिया पाड़ा में सूखी चाय की पत्ती की दुकान चलाते हैं,अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड ने दुकान में रखे सुखी चाय की पत्ती से भरे एक प्लास्टिक के कट्टे में मुंह मार दिया। दुकानदार नीरज जब उसे डंडे से हटाने लगे तो, आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना हिंसक था कि दुकानदार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को भगाया और घायल नीरज को  जिला अस्पताल पहुंचाया।  जिला अस्पताल के चिकित्सक मनोज जांगिड़ ने बताया कि हमले के कारण दुकानदार के कंधे में फ्रैक्चर आया है तथा सिर में भी गंभीर चोटें लगी हैं। इसी प्रकार गुरुवार सुबह मोहन नगर स्थित जिला अस्पताल के सामने बाइक सवार ठेका भांग के सेल्समेन बाबू सिंह गुर्जर पर भी आवरा सांड ने हमला कर दिया। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं के हमले की घटनाओं पर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन आवारा गौवंश को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कश्यप ने चेतावनी भी दी है कि यदि आवारा गोवंश की शीघ्र व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें उप जिला कलेक्टर कार्यालय अथवा निवास के बाहर धरना देना पड़ेगा‌।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.