Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह 2026 में उसकी तीसरी रिहाई है—जनवरी में 40 दिन और मई में 30 दिन की रिहाई मिली थी। 2020 से अब तक यह पैरोल/फर्लो मिलाकर 17वीं अस्थायी रिहाई बताई जा रही है। वह दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। #ramrahim #awaazebharat
Awaaz -e-Bharat
यह 2026 में उसकी तीसरी रिहाई है—जनवरी में 40 दिन और मई में 30 दिन की रिहाई मिली थी। 2020 से अब तक यह पैरोल/फर्लो मिलाकर 17वीं अस्थायी रिहाई बताई जा रही है। वह दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। #ramrahim #awaazebharat
More news from Chandauli and nearby areas
- काशी में झमाझम बारिश के बीच भक्तिमय हुआ वाराणसी, गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी चिंता वाराणसी, उत्तर प्रदेश। काशी नगरी में इन दिनों जोरदार बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना और भक्तिमय बना दिया है। भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में झमाझम बरसात के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। बारिश के बावजूद भक्तजन मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते नजर आए। विश्वनाथ धाम सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु बरसात की परवाह किए बिना “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष करते हुए भगवान शिव की आराधना करते रहे। बारिश की बूंदों और मंदिरों में गूंजते भक्तिमय जयकारों ने काशी के वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और खतरे के निशान की ओर बढ़ने को लेकर चिंता बनी हुई है। घाटों पर प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की नजर जलस्तर पर बनी हुई है। श्रद्धालुओं और नाविकों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। काशी की धरती पर एक ओर बारिश का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों को सतर्क कर दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से सभी जन सुरक्षित रहें और मां गंगा की कृपा सदैव बनी रहे। हर हर महादेव। जय मां गंगा। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- चन्दौली में 42 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ चन्दौली में 42 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ1
- *PK ने मिथिलेश तिवारी के बयान पर कसा तंज, बोले- अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में CM सम्राट चौधरी को भी सुझाव दें कि 10वीं पास करें* *छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर PK का बड़ा बयान, कहा- 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन दो बार सोच रहा है, छात्रों की मांग जायज, सरकार उसे माने*1
- कैमूर SP का बड़ा बयान, युवाओं के लिए बड़ी राहत, अब सोशल मीडिया पर नहीं करना हथियार देखा कर रंगदारी1
- चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान1
- दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।3
- चन्दौली में 42 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ चन्दौली में 42 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ चन्दौली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से चयनित प्राविधिक सहायकों के लिए मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार चन्दौली में दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह एवं चकिया विधायक श्री कैलाश खरवार द्वारा चन्दौली जनपद के लिए चयनित कुल 42 कार्मिकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव और पूर्ण पारदर्शिता के साथ युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान कर रही है। आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी 42 प्राविधिक सहायकों से मेरी अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। चकिया विधायक श्री कैलाश खरवार ने सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती नीति का ही परिणाम है कि आज हमारे युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहा है। चन्दौली जनपद को मिले ये 42 नवचयनित प्राविधिक सहायक कृषि क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। किसान कल्याण और कृषि योजनाओं को धरातल पर उतारने में इन युवा कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की पारदर्शी भर्ती नीति की सराहना करते हुए सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- 🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई। रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।1