Shuru
Apke Nagar Ki App…
andhbhakt ke liye ek aur karnama pahle hanuman udya ab pairo me giraya ise bolte Asli bhakti
Pappu singh
andhbhakt ke liye ek aur karnama pahle hanuman udya ab pairo me giraya ise bolte Asli bhakti
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 खबर का दिखा असर! सोनभद्र में हाईवे पर बेतरतीब ट्रक खड़े कर जाम लगाने वालों पर पुलिस का शिकंजा। 16 ट्रक मालिकों और 16 चालकों समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। एम्बुलेंस तक जाम में फंसने के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई। अब हाईवे पर मनमानी पार्किंग करने वालों की खैर नहीं! जनहित की खबर, प्रशासन तक जनता की आवाज। #Sonbhadra #TrafficPolice #BreakingNews #सोनभद्र1
- andhbhakt ke liye ek aur karnama pahle hanuman udya ab pairo me giraya ise bolte Asli bhakti1
- हाईवे पर गलत पार्किंग करने वाले ट्रक मालिक व उनके चालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत खनन बैरियर से बचने के लिए गलत तरिके से वाहन को हाइवे पर पार्क करने वाले ट्रक मालिक व उनके चालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत-** जनपद सोनभद्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा स्टेट हाईवे-05 पर अनाधिकृत रूप से ट्रक खड़े कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *सुश्री मेविस टॉक*, क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* एवं क्षेत्राधिकारी यातायात *श्री सुधीर सिंह* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात *श्री नरेन्द्र सिंह* के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। टोल प्लाजा के पास खनन बैरियर से बचने के उद्देश्य से ट्रकों को हाईवे पर अनाधिकृत रूप से खड़ा कर यातायात बाधित किए जाने का मामला प्रकाश में आया। उक्त कारण से शक्तिनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा तथा एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा *16 वाहन स्वामियों एवं 16 चालकों सहित कुल 32 व्यक्तियों के विरुद्ध* थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।1
- रॉबर्ट्सगंज में फिर फटी पानी की पाइपलाइन, तेज धार से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी। रॉबर्ट्सगंज में फिर फटी पानी की पाइपलाइन, तेज धार से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी। बसुआ पोखरा के पास विकास नगर कॉलोनी में विद्युत पोल के समीप पाइप फटने से मचा हड़कंप, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। शहर में पेयजल पाइपलाइन फटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बसुआ पोखरा के पास विकास नगर कॉलोनी में कचहरी के पश्चिम दिशा में विद्युत पोल के समीप अचानक पानी की पाइपलाइन फट गई। पाइप फटते ही तेज रफ्तार से पानी फुहारों के रूप में बाहर निकलने लगा और देखते ही देखते सड़क पर पानी बहने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन से निकल रहे पानी का दबाव इतना तेज था कि दूर तक पानी की फुहारें दिखाई दे रही थीं। इस घटना से जहां हजारों लीटर स्वच्छ पानी बर्बाद होने की आशंका है, वहीं आसपास के लोगों में भी चिंता व्याप्त है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शहर में बार-बार पाइपलाइन क्यों फट रही है? क्या संबंधित विभाग द्वारा पाइपलाइन की नियमित जांच और रखरखाव नहीं किया जा रहा है? स्थानीय लोगों ने संबंधित जलकल एवं जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाता है। सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट | भारत दृष्टि लाइव न्यूज़2
- सोनभद्र में आयोजित हुई पर्यावरणीय लोक सुनवाई, अधिकारियों के समक्ष रखे गए जनहित से जुड़े मुद्दे! 🚨 सोनभद्र में आयोजित हुई पर्यावरणीय लोक सुनवाई, अधिकारियों के समक्ष रखे गए जनहित से जुड़े मुद्दे! सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के खड़िया कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को पर्यावरणीय लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनभद्र से संबंधित लोक सुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंच से वक्ताओं ने अपनी बात रखी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पर्यावरणीय लोक सुनवाई का उद्देश्य संबंधित परियोजना एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों पर लोगों को अपनी राय और आपत्तियां रखने का अवसर देना है। 📍 स्थान: खड़िया कॉलोनी, तहसील दुद्धी, जनपद सोनभद्र। 📅 दिनांक: 28 अक्टूबर 2026 📢 जनहित में खबर को अधिक से अधिक शेयर करें। ✍️ इंडियन क्राइम टीवी न्यूज़ एवं अखंड भारत #SonbhadraNews #खड़िया #दुद्धी #लोकसुनवाई #पर्यावरण #UPNews #Sonbhadra1
- भैसवार चकबंदी विवाद किसानों का 529वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी : भैसवार में चकबंदी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ किसानों का 529वें दिन भी धरना जारी, निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं करने का ऐलान सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की घोरावल तहसील अंतर्गत भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। चकबंदी में कथित घोटाले और किसानों की जमीनों से जुड़े विवादों को लेकर ग्रामीणों का धरना 529वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने स्पष्ट ऐलान किया है कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा। गांव के सेमरीहवा टोला स्थित बछनार वीर बाबा देवस्थान पर चल रहे धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सोनभद्र जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीनों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान धरना स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते रहे। किसानों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे उनकी जमीनों के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसानों को न्याय दिलाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता और जांच की निष्पक्ष कार्रवाई सामने नहीं आती, तब तक गांव में चकबंदी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला सचिव संजय कुमार यादव ने प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कर जल्द आख्या प्रस्तुत करने और किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। धरना स्थल पर घोरावल थाने के कांस्टेबल योगेंद्र कुमार तथा घोरावल चौकी के कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार प्रजापति भी मौजूद रहे। इस दौरान बिरजू कुशवाहा, संजय कुमार यादव, राम मूरत मौर्य, छोटे लाल गोंड, काशी, शिव पूजन पाल, मनोज कुमार यादव, रामपाल पटेल, मनराज मौर्य, ओम प्रकाश गुप्ता, सुभाष, घासीराम यादव, रामजित कोल, गुरु चरण सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित2
- 🌧️ सोनभद्र में बेमौसम बारिश से किसानों पर आफत! चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के असर से तेज हवाओं और बारिश ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। कहीं खेतों में खड़ी फसल गिर गई तो कहीं कटी फसल भीगकर खराब हो गई। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा और फसल बीमा दिलाने की मांग की। किसानों की मेहनत पर मौसम की मार, अब मुआवजे का इंतजार! #Sonbhadra #किसान #बेमौसम_बारिश #धान_की_फसल1
- ससुराल से लौटने के बाद युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर,दुद्धी सीएचसी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव निवासी एक युवक ने ससुराल से लौटने के बाद फसल में प्रयोग होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार,रजखड़ निवासी संजय (32)पुत्र स्व. भिखारी कुशवाहा, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोन थाना क्षेत्र के कोटा गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे घर लौटने के बाद वह गुस्से में घर में रखी कीटनाशक दवा पी लिए। घटना के समय पास मौजूद उनकी चाची उषा देवी ने उन्हें दवा पीते देखा और चीख पुकार कर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का इलाज जारी है और वह निगरानी में हैं। पीड़ित युवक की बड़ी बेटी चांदनी ने बताया कि उनकी मां अनीता देवी पिछले आठ दिनों से घरेलू विवाद के बाद नानी के घर रह रही थीं। पिता उन्हें वापस लाने नानी के घर गए थे और लौटने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है । वहीं,पीड़ित संजय ने बताया कि ससुराल पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बाजार में दो अन्य व्यक्तियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर वह घर लौटे और गुस्से में कीटनाशक पी लिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।4