उत्तराखंड में कभी भी प्रलयकारी भूकंप आ सकता है। प्रकृति के साथ दखल पड़ेगा भारी नए भूगर्भीय वर्गीकरण के अनुसार उत्तराखंड जोन 6 में हुआ शामिल नैनीताल: जोन 4, 5 और 6 में विभाजित उत्तराखंड की भू गर्भीय स्थिति कतई स्थिर नहीं है और वर्तमान में बेहद सक्रिय है। इंडियन प्लेट निरंतर एशियन प्लेट के भीतर घुस रही है और भूगर्भीय तनाव निरंतर बढ़ते जा रहा है। जिस कारण भूगर्भ वैज्ञानिक मानते है कि उत्तराखंड की धरती पर कभी भी प्रलयकारी भूकम्प आ सकता है। इस बीच उत्तराखंड की धरती के नीचे इंडियन प्लेट की सक्रियता के कारण तनाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। यह तनाव भयावह विस्फोटक हो सकता है, जो भारी विनाश का कारण बन सकता है। भूगर्भीय दृष्टि से हिमालय क्षेत्र पहले से ही बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है। हिमालय की भूगर्भीय स्थिति सक्रिय होने के कारण हिमालय ऊपर उठ रहा है। जिसकी ऊंचाई साल दर साल बढ़ रही है। इस बीच वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का नया जोन मानचित्र चौंकाने वाला है। नए जोन मानचित्र के वैज्ञानिक वर्गीकरण अब उत्तराखंड के कई क्षेत्रों को जोन 6 में शामिल कर दिया है। जिस कारण सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि देवभूमि की भूगर्भीय स्थिति अति संवेदनशील हो चुकी है। जिसके चलते वैज्ञानिक चिंतित हैं और चेताते हैं कि आपेक्षित भूकंप और भूगर्भीय स्थिति को नजर अंदाज करना बड़ी भूल होगी। लिहाजा भूकंपरोधी भवन निर्माण बचाव का बड़ा उपाय हो सकता है। इंडियन और एशियन प्लेट के टकराव से कांपती है उत्तराखंड की धरती डीएसबी कैंपस की भूगर्भ वैज्ञानिक डा मौलीश्री जोशी का कहना है कि इंडियन और एशियन प्लेट के बीच टकराव करोड़ो वर्षों से चला आ रहा और वर्तमान में इन दोनों प्लेटों के आपस में घर्षण से बड़ा तनाव उत्पन्न हो रहा है। यह तनाव जब भी रिलीज होता है तो भूकंप से धरती कांप उठती है। इधर इंडियन प्लेट एशियन प्लेट के नीचे घुस रही है। जिस कारण इन दोनों प्लेटों के बीच तनाव निरंतर बढ़ रहा है। जिस कारण कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। यह कब आएगा, भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। नए जोन वर्गीकरण के अनुसार चमोली पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग को अति संवेदनशील भूकंप क्षेत्र जोन 6 में शामिल किया गया है। ज़ोन 5 में उत्तरकाशी , टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और चंपावत को शामिल किया गया है। ज़ोन 4 क्षेत्र में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर शामिल किया गया है। मगर 2025 में जारी नए वर्गीकरण में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समूचे उत्तराखंड को जोन 6 माना जा सकता है। खतरा जान और माल ही नहीं बल्कि नदी और झीलें भी बन सकती हैं तबाही का कारण
उत्तराखंड में कभी भी प्रलयकारी भूकंप आ सकता है। प्रकृति के साथ दखल पड़ेगा भारी नए भूगर्भीय वर्गीकरण के अनुसार उत्तराखंड जोन 6 में हुआ शामिल नैनीताल: जोन 4, 5 और 6 में विभाजित उत्तराखंड की भू गर्भीय स्थिति कतई स्थिर नहीं है और वर्तमान में बेहद सक्रिय है। इंडियन प्लेट निरंतर एशियन प्लेट के भीतर घुस रही है और भूगर्भीय तनाव निरंतर बढ़ते जा रहा है। जिस कारण भूगर्भ वैज्ञानिक मानते है कि उत्तराखंड की धरती पर कभी भी प्रलयकारी भूकम्प आ सकता है। इस बीच उत्तराखंड की धरती के नीचे इंडियन प्लेट की सक्रियता के कारण तनाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। यह तनाव भयावह विस्फोटक हो सकता है, जो भारी विनाश का कारण बन सकता है। भूगर्भीय दृष्टि से हिमालय क्षेत्र पहले से ही बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है। हिमालय की भूगर्भीय स्थिति सक्रिय होने के कारण हिमालय ऊपर उठ रहा है। जिसकी ऊंचाई साल दर साल बढ़ रही है। इस बीच वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का नया जोन मानचित्र चौंकाने वाला है। नए जोन मानचित्र के वैज्ञानिक वर्गीकरण अब उत्तराखंड के कई क्षेत्रों को जोन 6 में शामिल कर दिया है। जिस कारण सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि देवभूमि की भूगर्भीय स्थिति अति संवेदनशील हो चुकी है। जिसके चलते वैज्ञानिक चिंतित हैं और चेताते हैं कि आपेक्षित भूकंप और
भूगर्भीय स्थिति को नजर अंदाज करना बड़ी भूल होगी। लिहाजा भूकंपरोधी भवन निर्माण बचाव का बड़ा उपाय हो सकता है। इंडियन और एशियन प्लेट के टकराव से कांपती है उत्तराखंड की धरती डीएसबी कैंपस की भूगर्भ वैज्ञानिक डा मौलीश्री जोशी का कहना है कि इंडियन और एशियन प्लेट के बीच टकराव करोड़ो वर्षों से चला आ रहा और वर्तमान में इन दोनों प्लेटों के आपस में घर्षण से बड़ा तनाव उत्पन्न हो रहा है। यह तनाव जब भी रिलीज होता है तो भूकंप से धरती कांप उठती है। इधर इंडियन प्लेट एशियन प्लेट के नीचे घुस रही है। जिस कारण इन दोनों प्लेटों के बीच तनाव निरंतर बढ़ रहा है। जिस कारण कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। यह कब आएगा, भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। नए जोन वर्गीकरण के अनुसार चमोली पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग को अति संवेदनशील भूकंप क्षेत्र जोन 6 में शामिल किया गया है। ज़ोन 5 में उत्तरकाशी , टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और चंपावत को शामिल किया गया है। ज़ोन 4 क्षेत्र में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर शामिल किया गया है। मगर 2025 में जारी नए वर्गीकरण में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समूचे उत्तराखंड को जोन 6 माना जा सकता है। खतरा जान और माल ही नहीं बल्कि नदी और झीलें भी बन सकती हैं तबाही का कारण
- झरनों का आनंद अब शहरों के बीच भी ले सकते हैं, कानपुर महानगर में हुआ शुभारंभ झरने प्रकृति का अनमोल अनुपम सौंदर्य है, जो पर्वतों का सौंदर्य बढ़ाते हैं। जिन्हें देख मन प्रफुलित हो उठता है। कानपुर शरह के बीच इन दिनों एक जल प्रपात ने धूम मचा रखी है, यह झरना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।1
- नैनीताल में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग का छापा, दुकानों से लिए सैंपल नैनीताल। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को नैनीताल शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मल्लीताल और तल्लीताल क्षेत्र की करीब एक दर्जन मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के तहत तीन बड़े प्रतिष्ठानों से खोया, नारियल बर्फी और कुकिंग ऑयल के नमूने (सैंपल) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।निरीक्षण के दौरान मल्लीताल स्थित 'जीजीपी संस एंड फैमिली' प्रतिष्ठान में भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट (समाप्ति तिथि) की खाद्य सामग्रियां पाई गईं। इस गंभीर लापरवाही पर विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ न्याय निर्णायक अपर जिलाधिकारी (ADM) न्यायालय में वाद दायर करने की वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की है।इस औचक छापेमारी अभियान में सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।1
- घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग बालकों को भवाली पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर, परिजनों के सुपुर्द किया दिनांक *26-08-2026* को कोतवाली भवाली को सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग बालक 1. रोहित किशोर पुत्र राजेंद्र राम, निवासी ग्राम दीगोली, पोस्ट बड़ेछीना, जनपद अल्मोड़ा एवं 2. करन कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार, निवासी उपरोक्त बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। उक्त सूचना पर प्रभारी *कोतवाली भवाली द्वारा टीम गठित कर टीम को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन करने एवं आस पास के लोगों से पूछताछ* करने हेतु रवाना किया गया पुलिस की तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बालकों को भवाली तिराहा से सकुशल बरामद किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों बालकों को कोतवाली भवाली लाकर उनके परिजनों को सूचित कर थाना बुलाया गया। तत्पश्चात नाबालिग करन कुमार को उसके पिता विजेंद्र कुमार तथा रोहित किशोर को उसकी बड़ी बहन आरती पुत्री राजेंद्र राम, निवासी ग्राम दीगोली, पोस्ट बड़ेछीना, जनपद अल्मोड़ा के सुपुर्द किया गया दोनों नाबालिग बालकों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।1
- हल्द्वानी, बनभूलपुरा, जिस पोल ने ली पिता- बेटी की जान, उसी में फिर दौड़ा करंट1
- नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🎀 नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🤝 🏫 देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस 👧👧 🍬 मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में ली जानकारी ✨ 🎯 बच्चियों को दिए कैरियर टिप्स, सोशल मीडिया से ज्यादा करीबी को बताया नुकसानदायक 📱⚠️1
- छात्रों के बीच पहुंचकर आज मन आनंद और ऊर्जा से भर उठा। सीएम धामी उनकी आंखों में सपने, चेहरे पर उत्साह और कुछ कर गुजरने का जुनून देखकर विश्वास और भी दृढ़ हुआ कि यही युवा शक्ति हमारे प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उनके सपनों को पंख देना और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।1
- मेरठ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान शरद गोस्वामी गैंग के एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार व अन्य सामान बरामद होने की जानकारी दी है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- केरल में बड़ा हादसा! स्कूटर को बचाने के चक्कर में पलटी टूरिस्ट बस, पेट्रोल पंप से टकराई, 35 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा! #KeralaNews #KeralaAccident #TouristBus #BusAccident #CCTVFootage #RoadAccident #BreakingNews #ViralVideo #LatestNews #AccidentNews1