Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- भारत और ईरान के विदेश मंत्री की वार्ता, चौथी बार भारत के विदेश मंत्री ने की बात की।1
- प्रदेश गैस की महामारी गैस नहीं मिल रही है इस वीडियो शेयर करें गैस नहीं मिल रही हैं1
- ऊंचाहार , रायबरेली । कांग्रेस नेता की खेत में खड़ी सरसों की फसल कुछ लोगों ने जबरन टैक्टर से जोत डाली। विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया और हमलावर जान मॉल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य 15 अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के पूरे भूसई पाण्डेय का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी शिव कुमार पाण्डेय लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े हैं। इनका कहना है कि लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राज मार्ग पर चड़रई चौराहे के एक अस्थाई निवास बनकर वर्षों से रह रहे हैं। बगल में उनकी जमीन है। जिसमे सरसों की फसल बोई थी। जो करीब पक कर तैयार हो चुकी थी। जिसे विपक्षियों ने लाठी डंडे व असलहे से लैश अपने 15 साथियों के साथ बुधवार को जबरन उनकी सरसों की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया है,लेकिन वह बाल बाल बच गए और भाग कर घर में घुस कर जान बचाई है। जिसके बाद डायल पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार को पीड़ित कांग्रेसी नेता ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग करते हुए विपक्षियों पर कार्यवाही करने की पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं आरोप लगाया कि पुलिस विपक्षियों पर कार्यवाही करने की बजाय टाल मटोल कर रही है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।1
- "देखिए कैसे बहू को सास और ननद मिलकर घर से बाहर खींच लाई"..घसीटा मारपीट की यूपी के औरैया में सास और ननद का कहर बहू पर टूटा..घर में पिटाई करने के बाद बाहर सड़क तक खींच लाई. बहू के बचाव में उसकी बहन वीडियो बनाना शुरू किया..गृह युद्ध का वीडियो वायरल है. यूपी पुलिस को आरोपी महिलाओं पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए..!1
- रायबरेली के ऊंचाहार तहसील में एक कंप्यूटर ऑपरेटर को बिना किसी पूर्व सूचना या विधिक प्रक्रिया के उसके पद से हटा दिया गया है। यह ऑपरेटर पिछले 22 वर्षों से खतौनी काउंटर पर कार्यरत था। इस मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित ने पत्रांक संख्या 303/2026 के तहत एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में 22 वर्षों से खतौनी काउंटर पर कार्यरत अनुभवी कंप्यूटर ऑपरेटर को बिना किसी कारण, नोटिस या विधिक प्रक्रिया का पालन किए हटा दिया गया। तहसीलदार के आदेश में कहा गया है कि यूपीडा (UPIDA) परियोजनाओं में 'काम की कमी' के कारण वहां के ऑपरेटर गौरव शुक्ला को खतौनी का कार्यभार सौंपा जा रहा है। इस निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या भूमि अभिलेख जैसे संवेदनशील डेटा का एक्सेस किसी बाहरी एजेंसी के कर्मचारी को देना उचित है, और क्या यह किसानों की गोपनीय जानकारी से समझौता नहीं है। नियमानुसार, किसी भी संविदा कर्मचारी को हटाने से पहले उसे अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए। हालांकि, इस मामले में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। 20 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे एक कुशल कर्मचारी को अचानक हटाना न केवल प्रक्रियात्मक त्रुटि है, बल्कि इससे उसकी आजीविका पर भी सीधा प्रभाव पड़ा है। इस पूरे प्रकरण ने तहसील प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस अदला-बदली के पीछे कोई निजी स्वार्थ या विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य हो सकता है। तुगलकी फरमान' को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो यह मामला शासन की छवि पर एक गहरा धब्बा साबित होगा।मामले में एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि जानकारी मिल गई है। जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- सिलेंडर संकट को लेकर सियासी टकरार.....LPG को लेकर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा प्रदर्शन।1